क्रिश्चियन ली: ‘अल्वारेज़ का समय अब बीत चुका है’

Christian Lee Timofey Nastyukhin ONE on TNT II 1920X1278 2 768x511

ONE लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियन क्रिश्चियन “द वॉरियर” ली नहीं मानते कि एडी “द अंडरग्राउंड किंग” अल्वारेज़ को अभी वर्ल्ड टाइटल शॉट मिलना चाहिए और पहले भी वो इस तरह का बयान दे चुके हैं।

37 वर्षीय अमेरिकी लैजेंड सोशल मीडिया पर वर्ल्ड टाइटल शॉट की मांग कर रहे हैं, वहीं मौजूदा चैंपियन मानते हैं कि बढ़ती उम्र उन्हें ऐसा करने के लिए मजबूर कर रही है।

ली ने कहा, “एडी का समय अब बीत चुका है।”

“वो अब बूढ़े हो रहे हैं, ONE Championship में हार के सफर पर चल रहे हैं, फिर भी टाइटल शॉट पाना चाहते हैं। मुझे लगता है कि वो केवल सुर्खियों में बने रहने के लिए ऐसा कर रहे हैं, जिससे लोग उनके समर्थन में आ जाएं और ONE Championship को उन्हें मजबूरन टाइटल शॉट देना पड़े।”

Pictures from Eddie Alvarez vs. Ok Rae Yoon from "ONE on TNT IV"

अक्टूबर 2018 में ONE Championship को जॉइन करने के बाद से ही अल्वारेज़ दुनिया के तीन सबसे बड़े प्रोमोशंस में लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियन बनने वाले पहले एथलीट बनना चाहते हैं।

अमेरिकी स्टार अभी तक UFC और Bellator में टाइटल जीत चुके हैं, लेकिन ONE Championship का सफर अभी तक उनके लिए उतार-चढ़ाव भरा रहा है।

एडुअर्ड “लैंडस्लाइड” फोलायंग के खिलाफ सबमिशन जीत के बाद #4 रैंक के कंटेंडर यूरी लापिकुस के खिलाफ उनके मैच को नो-कॉन्टेस्ट करार दिया गया, वहीं #3 रैंक के कंटेंडर ओक रे यूं के खिलाफ करीबी अंतर से हार झेलनी पड़ी।

“द अंडरग्राउंड” किंग का मानना है कि लापिकुस के खिलाफ वो नॉकआउट जीत के हकदार थे, वहीं ओक के खिलाफ भी फैसला उनके पक्ष में आना चाहिए था। ये 2 परिणाम उन्हें लाइटवेट रैंकिंग्स के टॉप पर पहुंचा सकते थे।

Christian Lee takes down Saygid Guseyn Arslanaliev

एक तरफ ली मानते हैं कि अल्वारेज़ को अभी टाइटल शॉट नहीं मिलना चाहिए, लेकिन वो अपने 6 साल के मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स करियर में किसी भी चुनौती को स्वीकारने से पीछे नहीं हटे हैं।

उदाहरण के तौर पर, ONE लाइटवेट वर्ल्ड ग्रां प्री चैंपियनशिप के फाइनल में उन्होंने केवल 3 हफ्ते पहले मिले नोटिस पर उस समय चोटिल अल्वारेज़ को रिप्लेस कर सायिद “दाग़ी” हुसैन अर्सलानअलीएव का सामना किया था, उस मैच में उन्हें सर्वसम्मत निर्णय से जीत मिली थी।

साथ ही मौजूदा लाइटवेट चैंपियन अल्वारेज़ के खिलाफ मैच को लेकर उत्साहित भी हैं, लेकिन ये तभी संभव हो पाएगा, जब ONE के मैच मेकर्स इस फाइट को बुक करें।

ली ने कहा, “मुझे जिसके खिलाफ भी मैच मिलेगा, मैं उस चुनौती को स्वीकार करूंगा।”

“मुझे समझ नहीं आता कि एडी को किस आधार पर वर्ल्ड टाइटल शॉट मिलना चाहिए। फिर भी जो कंपनी चाहेगी, मैं उस फैसले का सम्मान करते हुए हर चुनौती को स्वीकार करूंगा।”

ये भी पढ़ें: ONE: FULL BLAST II में स्टार्स के लिए क्या-क्या चीजें दांव पर लगी होंगी

न्यूज़ में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.