क्रिश्चियन ली ने पारिवारिक जीवन, जिम के मालिक और वर्ल्ड चैंपियन होने के बीच तालमेल बैठाने पर बात की – ‘यही मेरा जीवन है’

Christian Lee Alibeg Rasulov ONE Fight Night 26 37 scaled

मौजूदा ONE लाइटवेट और वेल्टरवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन क्रिश्चियन “द वॉरियर” ली को अपनी जिंदगी से बहुत प्यार है जबकि बहुत सारे लोग इस तरह के व्यस्त जीवन से दबा हुआ महसूस कर सकते हैं।

मात्र 27 वर्ष की उम्र में वो एक बढ़ते परिवार, जिम की जिम्मेदारियों और एक सफल MMA फाइटर होने के कामों को जिम्मेदारी से संभाल रहे हैं।

ली अपने लाइटवेट खिताब को अपराजित टर्किश सनसनी अलीबेग रसुलोव के खिलाफ ONE 173: Superbon vs. Noiri में होने वाले वर्ल्ड टाइटल रीमैच में डिफेंड करेंगे।

ONE Championship फैंस ने 2015 में 17 वर्षीय युवा स्टार के रूप में उनका डेब्यू और फिर 2019 में सबसे युवा MMA वर्ल्ड चैंपियन बनते हुए देखा।

साल 2022 में छोटी बहन विक्टोरिया के निधन के बाद उनका करियर थोड़ा थम सा गया। ली ने अपनी पत्नी केटी एलिसन के साथ परिवार आगे बढ़ाने पर ध्यान दिया।

अब ये परिवार काफी बड़ा हो गया है।

इस बारे में उन्होंने बताया:

“मेरे लिए परिवार ही सब कुछ है। हमारे तीन बच्चे हैं और चौथा बच्चा आने वाला है। यही हमें व्यस्त रख रहे हैं। हमारा एक और बेटा आने वाला है। अब एक बेटी और तीन बेटे हो जाएंगे।”

एक ही छत के नीचे तीन बच्चे होने का मतलब है कि मां-बाप के लिए बिना सोए कई रातें गुजरना और लगातार बच्चों का ख्याल रखना।

पिता बनने के बाद “द वॉरियर” में बदलाव आया है।

ली ने पिता बनने के बारे में बताया:

“ये बहुत अच्छा रहा क्योंकि मैं और मेरी पत्नी काफी पहले मिल गए थे तो हम एक ही चीज चाहते थे और वो है एक बड़ा परिवार।

“बिल्कुल ये मुश्किल है लेकिन काफी अच्छा भी है। आपके पास दूसरी बातों को सोचने के लिए ज्यादा समय नहीं होता। ये हमें पूरा दिन व्यस्त रखता है।”

खुद की ट्रेनिंग, जिम को संभालना और फिर बच्चों के साथ समय बिताने के बाद अन्य चीजों के लिए समय नहीं होता।

अब रसुलोव के खिलाफ मैच नजदीक आता जा रहा है तो ली का ध्यान अपने खिताब और दो डिविजन के चैंपियन होने के स्टेटस को बचाने पर टिक गया है। लेकिन वो जो कुछ भी करते हैं, सब सिर्फ परिवार के लिए।

“द वॉरियर” ने बताया:

“बच्चों का ख्याल रखना, उनके साथ समय बिताना यही मेरा जीवन है। अभी मैं कैंप में हूं तो मेरा ध्यान ट्रेनिंग पर है। लेकिन मेरे चार साल चार बच्चों के इर्द-गिर्द रहे हैं।”

ली ने हर चीज सरल बनाने का क्रेडिट अपनी पत्नी को दिया

क्रिश्चियन ली के पास जिम्मेदारियों की कमी नहीं थी और उन्होंने एक और बड़ा काम अपने हाथ में ले लिया।

साल 2024 में उन्होंने हवाई में अपने फैमिली जिम Prodigy Training Center को रीब्रैंड किया। अब वो उसमें हेड कोच और मेंटोर की भूमिका निभाते हैं।

इतने कामों को करने में समय को सही से मैनेज करने की जरूरत सबसे अहम हो जाती है। ली का मानना है कि पत्नी के बिना ये सब संभव नहीं हो पाता।

27 वर्षीय चैंपियन ने बताया:

“मेरी पत्नी बहुत साथ देती हैं। हमारी सोच एक ही जैसी है। तीन बच्चों को संभालने के लिए ऐसा टीम वर्क बहुत जरूरी है। वो मुझे जिम चलाने में भी मदद करती हैं।”

लगातार भाग-दौड़ दूसरे लोगों को छका सकती है, लेकिन ली इसके लिए शुक्रगुजार हैं।

जब सिंगापुर-अमेरिकी सुपरस्टार ONE 173 के दौरान सर्कल में अपने लाइटवेट खिताब को डिफेंड करने उतरेंगे तो उन पर अपने जिम, परिवार और विरासत की उम्मीदों का भार होगा।

ली ने बताया:

“मेरे पास जो कुछ भी है, उसका धन्यवाद करता हूं। मैं कोई शिकायत नहीं कर सकता। ये बहुत है, लेकिन आप इसकी शिकायत नहीं कर सकते। मैं अपने परिवार के भविष्य को बनाने का प्रयास कर रहा हूं।”

न्यूज़ में और

Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35