टकेरु ने ONE 173 में आई शानदार जीत और रोडटंग के साथ संभावित रीमैच पर बड़ा बयान दिया

Takeru Segawa Denis Puric ONE 173 41 scaled

टकेरु “नेचुरल बोर्न क्रशर” सेगावा ने जापान की राजधानी टोक्यो के एरियाके एरीना में हुए ONE 173 में डेनिस “द बोस्नियन मेनेस” पुरिच को चार बार नॉकडाउन कर तकनीकी नॉकआउट(TKO) से फाइट अपने नाम की।

ये जीत उनके लिए खास इसलिए थी कि वो ONE Championship के बैनर तले अपने देश में पांच सालों में पहली बार जीते।

अपने हाल ही के प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए उन्होंने फाइट कैंप में काफी बदलाव किए और जिसके चलते उन्हें एक शानदार जीत हासिल हुई।

टकेरु ने बताया:

“मैंने इस कैंप में अपनी ट्रेनिंग बदली। मैंने अपनी पुरानी फाइट्स देखीं और ONE Championship के हिसाब से स्टाइल में बदलाव किया। पुरानी फाइट्स को देखने के बाद मैं अपने पुराने अवतार में लौट आया।”

टकेरु ने K-1 में धमाकेदार प्रदर्शन कर जापान के सबसे बेहतरीन स्ट्राइकिंग सुपरस्टार्स में से एक के रूप में खुद को साबित किया।

तीन डिविजन के K-1 चैंपियन को अपनी स्पीड, क्लीन शॉट और दबाव बनाने वाले गेम के लिए जाना जाता है। इन्हीं सब चीजों ने उन्हें मौजूदा दौर के सबसे बेहतरीन किकबॉक्सर्स में से एक बनाया है।

लेकिन ONE Championship में उनका सफर चुनौती भरा रहा।

जनवरी 2024 के अपने डेब्यू मैच में उन्हें ONE फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन “द किकिंग मशीन” सुपरलैक से हार मिली, फिर म्यांमार के स्टार थांट ज़िन को हराया और उसके बाद इस साल में मार्च में हुए ONE 172 में रोडटंग “द आयरन मैन” जित्मुआंगनोन के हाथों 80 सेकंड में हार का सामना करना पड़ा।

जापान में आई दो हार ने उनको रिटायर होने के बारे में सोचने पर मजबूर कर दिया, लेकिन अभी वो पीछे हटने को तैयार नहीं थे।

उन्होंने कहा:

“मैंने खुद को कहा था कि अगर दो बार हारा तो रिटायर हो जाऊंगा। ONE Championship में रोडटंग से हारने के बाद ये मेरी दूसरी हार थी, लेकिन मैं पीछने हटने को तैयार नहीं था। मुझे उम्मीद है कि रोडटंग के साथ फिर से फाइट होगी।”

Takeru Segawa Denis Puric ONE 173 25

उनका ONE में शामिल होने का सबसे बड़ा कारण यही था कि वो खुद को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ स्ट्राइकर्स के खिलाफ टेस्ट करना चाहते थे और रोडटंग उनकी लिस्ट में सबसे ऊपर थे।

अब उनके पास मार्च में आई हार का हिसाब बराबर करने का मौका है।

उन्होंने बताया:

“रिटारमेंट की बात इसलिए नहीं हो रही कि मैं शारीरिक तौर पर कमजोर पड़ गया हूं। मैंने काफी चीजों की ट्रेनिंग की और लगता है कि मैं टकेरु के सर्वश्रेष्ठ वर्जन को सामने ला सकता हूं। लेकिन मेरे पास ऐसा करने का टाइम कम होता जा रहा है।”

टकेरु ने रोडटंग से फाइट और रिटायरमेंट पर बात की

ONE 173 में जीत के बाद टकेरु सेगावा का ध्यान सिर्फ एक चीज पर लग गया है और वो है रोडटंग जित्मुआंगनोन से दोबारा मैच पाना।

ONE 172 में उनके बीच हुए मैच का अंत काफी जल्दी हो गया था और टकेरु उस हार से अपने करियर पर विराम नहीं लगाना चाहते। अब नए जोश के साथ वो रोडटंग को अपने करियर के अंतिम प्रतिद्वंदी के रूप में देख रहे हैं।

इस मैच की चर्चा तब और भी ज्यादा तेज हो गई, जब रविवार को सर्कल में दोनों का आमना-सामना हुआ। उसके बाद दोनों ही मेगास्टार्स ने सोशल मीडिया पर इस मैच को लेकर अपने इरादे जाहिर किए।

ONE चेयरमैन और सीईओ चाट्री सिटयोटोंग ने इशारा किया कि ये फाइट संभवत अगले साल 29 अप्रैल को होने वाले ONE 175 में हो सकती है।

जब टकेरु से इस बारे में पूछा गया तो उनका जवाब कुछ ऐसा था:

“मुझे अपनी फिजिकल कंडिशन चैक करने की जरूरत होगी, लेकिन लगता है कि ये तारीख अच्छी रहेगी।”

किकबॉक्सिंग में और

Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Jonathan Haggerty
Split screen of heavyweight MMA fighters Shamil Erdogan and Paul Elliott