एडी अल्वारेज घायल, अब ONE: CENTURY में क्रिश्चियन ली मुकाबला करेंगे सायगिड गुसेन अर्स्लानालिव से

Saygid Guseyn Arslanaliev Christian Lee 1 768x512

एडी अल्वारेज़ “द अंडरग्राउंड किंग” को ONE: CENTURY PART I से दूर करने के लिए मजबूर किया गया है लेकिन उनकी कमी को पूरा करने के लिए एक रोमांचक नया मैच-अप तय किया गया है।

चार बार के मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स विश्व चैंपियन अमेरिकी का 13 अक्टूबर को टोक्यो, जापान में ONE लाइटवेट वर्ल्ड ग्रां प्री चैंपियनशिप के फाइनल में सायगिड गुसेन अर्स्लानालिव “दागी” से मुकाबला तय हुआ था लेकिन एक चोट के कारण वह अब प्रतिस्पर्धा नहीं कर सकते।

इसके बजाय अब वह इस्तांबुल, तुर्की का फाइटर ONE लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियन क्रिश्चियन ली “द वॉरियर” का सामना करेगा। उन्होंने इस आयोजन के दो सप्ताह से अधिक समय पहले इसमें कदम रखा है।

सिंगापुर के सुपरस्टार ने मुख्य रूप से The Home Of Martial Arts के फेदरवेट डिविजन में प्रतियोगिता की है लेकिन उन्होंने मई में बेल्ट के लिए चुनौती देने और शिन्या एओकी “तोबीकान जुडन” को मात देने के लिए वजन बढ़ाकर दुनिया को चौंका दिया। 21-वर्षीय ने पिछले मुकाबलों में 100 फीसदी फिनिश रेट हासिल की है। इसमें नॉकआउट से आठ और सब्मिशन से चार जीत शामिल हैं।

उनके आगामी प्रतिद्वंद्वी भी जीत के लिए जजों के स्कोरकार्ड पर निर्भर नहीं रहा। अपने करियर में केवल एक बार पहले राउंड से आगे गया है। अर्स्लानालिव के रिकॉर्ड में छह नॉकआउट और दो फिनिश शामिल है। उनकी एकमात्र पेशेवर हार एक आकस्मिक फाउल के कारण अयोग्य घोषित किए जाने की बजह से मिली।

फरवरी में ईव टिंग “ईटी” के “दागी” पर और मई में आमिर खान पर पहले राउंड के नॉकआउट के माध्यम से विश्व ग्रां प्री प्रतियोगिता में पहुंचे। ONE: CENTURY PART I क्रिश्चियन की बहन एंजेला को भी पेश करेगा जो मुख्य कार्यक्रम में जिओंग जिंग नान “द पांडा” के खिलाफ एक रीमैच में अपने ONE वूमेन एटमवेट विश्व खिताब का बचाव करने उतरेंगी।

ये भी पढ़ें: जिओंग जिंग नेन के लिखाफ खुद को साबित करेगी एंजेला ली

टोक्यो | 13 अक्टूबर | ONE: CENTURY | टीवी: वैश्विक प्रसारण के लिए स्थानीय सूची का अवलोकन करें| टिकट: https://onechampionship.zaiko.io/e/onecentury

ONE: CENTURY इतिहास की सबसे बड़ी विश्व चैम्पियनशिप मार्शल आर्ट्स प्रतियोगिता है जिसमें 28 विश्व चैंपियनशिप विभिन्न मार्शल आर्ट्स का प्रदर्शर करेंग। इतिहास में किसी भी संगठन ने कभी भी एक ही दिन में दो पूर्ण पैमाने पर विश्व चैम्पियनशिप के आयोजनों को बढ़ावा नहीं दिया।

13 अक्टूबर को जापान के टोक्यो में प्रसिद्ध रयोगोकु कोकुगिकन में कई वर्ल्ड टाइटल मुकाबलों, वर्ल्ड ग्रां प्री चैंपियनशिप फाइनल की एक तिकड़ी और कई वर्ल्ड चैंपियन बनाम वर्ल्ड चैंपियन मैच के साथ-साथ The Home Of Martial Arts नई जमीन तलाश करेगा। 

न्यूज़ में और

Panpayak Jitmuangnon and Lamnamoonlek Torfunfarm face off ahead of The Inner Circle 32
Photo collage of featherweight submission grapplers Shoya Ishiguro and Ruan Alvarenga.
Prajanchai faces former title challenger Wang Junguang in kickboxing return at The Inner Circle 35
Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nontachai Jitmuangnon Felipe Lobo ONE Fight Night 43 7
Nontachai Jitmuangnon punches Semih Sah Cindir at ONE Friday Fights 145
Freddie Haggerty and Jonathan Haggerty at The Inner Circle 30.
Helena Crevar (L) and Pawel Jaworski dominate in the 2026 ADCC World Championships
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Rambolek vs Yod IQ at The Inner Circle 30
Muay Thai fighters Rambolek Chor Ajalaboon faces off with Yod-IQ Or Pimolsri ahead of The Inner Circle 30
Rambolek Chor Ajalaboon (L), Yod-IQ (R)