सोशल मीडिया पर क्रिश्चियन ली और एडी अल्वारेज़ के बीच तनातनी

Christian Lee Timofey Nastyukhin ONE on TNT II 1920X1280 24 768x512

ONE Championship के लाइटवेट मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स डिविजन में कई बड़े स्टार्स मौजूद हैं और फिलहाल सभी क्रिश्चियन “द वॉरियर” ली के खिलाफ चैंपियनशिप मैच प्राप्त करना चाहते हैं।

अमेरिकी लैजेंड एडी “द अंडरग्राउंड” किंग अल्वारेज़ भी उन्हीं में से एक हैं और ली द्वारा एक हालिया इंटरव्यू में कहे गए शब्दों से अल्वारेज़ खुश नहीं हैं।

“द वॉरियर” ने “ONE on TNT II” में टिमोफी नास्तुकिन को पहले राउंड में तकनीकी नॉकआउट से हराकर अपने टाइटल को डिफेंड किया था। उन्होंने ONE Championship में अल्वारेज़ के अभी तक के प्रदर्शन को देख कहा कि टाइटल शॉट प्राप्त करने के लिए उन्हें और भी कड़ी मेहनत की जरूरत है।

ली ने कहा, “मैं भी उनके साथ फाइट चाहता हूं और ये एक धमाकेदार मुकाबला होगा, लेकिन टाइटल शॉट पाने के लिए उन्हें और भी कड़ी मेहनत करनी होगी।”



अल्वारेज़ ने जवाबी हमला करते हुए अपनी पूर्व ONE लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियन एडुअर्ड “लैंडस्लाइड” फोलायंग के खिलाफ जीत, यूरी लापिकुस के खिलाफ विवादित मैच और “ONE on TNT IV” में ओक रे यूं के खिलाफ हार का भी जिक्र किया।

अमेरिकी स्टार की लापिकुस के खिलाफ डिसक्वालीफिकेशन से हार को बाद में नो-कॉन्टेस्ट में बदल दिया गया था और उनका मानना था कि ओक के खिलाफ हुए करीबी मुकाबले में उन्हें जीत मिलनी चाहिए थी।

अलवारेज ने कहा, “अगर ONE सोचता कि तुम मुझे हरा सकते हो तो ये मैच अभी तक हो चुका होता। मैं तुम्हें जब चाहूं फिनिश कर सकता हूं।”

Pictures from Eddie Alvarez vs. Ok Rae Yoon from "ONE on TNT IV"

स्टाइल के आधार पर देखा जाए तो “द वॉरियर” और कई बार के मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स चैंपियन अल्वारेज़ की भिड़ंत धमाकेदार रह सकती है, लेकिन ये मुकाबला कब होगा, ये कह पाना अभी थोड़ा मुश्किल है।

फिलहाल के लिए ली की नजरें अन्य लाइटवेट कंटेंडर्स और वेल्टरवेट किंग कियामरियन “ब्रेज़ेन” अबासोव के साथ सुपरफाइट पर भी टिकी हुई हैं। वहीं अल्वारेज़ को अगले मैच में बड़ी जीत दोबारा चैंपियनशिप की रेस में शामिल करवा सकती है।

ये तो तय है कि जब भी ली और अल्वारेज़ आमने-सामने होंगे, तब इनकी भिड़ंत यादगार साबित होगी।

ये भी पढ़ें: 5 स्ट्राइकर्स जिनके खिलाफ डिमिट्रियस जॉनसन अपना ONE Super Series डेब्यू कर सकते हैं

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.