5 स्ट्राइकर्स जिनके खिलाफ डिमिट्रियस जॉनसन अपना ONE Super Series डेब्यू कर सकते हैं

Demetrious Johnson tussles with Danny Kingad at ONE CENTURY

डिमिट्रियस “माइटी माउस” जॉनसन को मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स के सबसे महान एथलीट्स में से एक का दर्जा प्राप्त है, लेकिन अब उनके लिए किसी नई चीज में हाथ आजमाने का समय आ गया है।

ONE Championship को जॉइन करने के बाद फ्लाइवेट सुपरस्टार अन्य कॉम्बैट खेलों में भी परफॉर्म करने की इच्छा जाहिर चुके हैं। खासतौर पर ONE Super Series में, जहां दुनिया के कई बेस्ट मॉय थाई और किकबॉक्सिंग स्ट्राइकर्स मौजूद हैं।

अप्रैल में एड्रियानो “मिकीन्यो” मोरेस के खिलाफ ONE फ्लाइवेट वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच में हार के बाद उन्होंने बताया था कि उनका अगला मैच ONE Super Series में हो सकता है।

जॉनसन ने कहा था, “ONE की सबसे खास बात ये है कि मैं चाट्री सिटयोटोंग [ONE के चेयरमैन और CEO] को फोन मिलाकर किकबॉक्सिंग फाइट की मांग करूं तो वो भी इससे इनकार नहीं करेंगे। इसलिए चलिए इस बार किकबॉक्सिंग में हाथ आजमाने की कोशिश करते हैं।”

उनके इस बयान ने ONE के कई स्ट्राइकिंग सुपरस्टार्स का ध्यान अपनी ओर खींचा है। उभरते हुए स्ट्राइकिंग स्टार्स के खिलाफ MMA लैजेंड को कड़ी प्रतिद्वंदिता झेलनी पड़ सकती है।

साथ ही अब सवाल है कि जॉनसन किसके खिलाफ अपना ONE Super Series डेब्यू कर सकते हैं, जिसके लिए हम 5 बड़े नामों को आपके सामने रख रहे हैं।

#1 इलियास एनाहाचि

https://www.instagram.com/p/CNehWZgpN6c/

ONE फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन इलियास “ट्वीटी” एनाहाचि पहले ही जॉनसन के खिलाफ मैच की इच्छा जाहिर कर चुके हैं।

डच-मोरक्कन स्ट्राइकर ने ONE: FISTS OF FURY में “द किकिंग मशीन” सुपरलैक कियातमू9 के खिलाफ अपने टाइटल को डिफेंड करने के बाद जॉनसन को चुनौती दी थी। वहीं जब अमेरिकी स्टार के किकबॉक्सिंग में आने की खबर सामने आई तो एनाहाचि ने शर्त भी रखी।

एनाहाचि ने लिखा, “सच कहूं, अगर मुझे जीत मिली तो मैं MMA में तुम्हारे साथ रीमैच के लिए भी तैयार हूं। इस तरीके से हम दोनों को को परेशानी नहीं होगी।”

दुनिया के सबसे बेहतरीन किकबॉक्सर्स में से एक की चुनौती जॉनसन के लिए आसान नहीं होगी, लेकिन “माइटी माउस” कभी कड़ी चुनौतियों को स्वीकारने से पीछे भी नहीं हटे हैं।

#2 जोश टोना

ऑस्ट्रेलियाई स्टार जोश “टाइमबॉम्ब” टोना भी AMC Pankration टीम के एथलीट के खिलाफ मैच की इच्छा जता चुके हैं।

टोना ने कहा था, “अगर जॉनसन ONE Super Series में आए तो मैं उनके खिलाफ फाइट के लिए तैयार हूं।”

जॉनसन की तरह पूर्व ONE स्ट्रॉवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर के मैचों में भी जबरदस्त एक्शन देखा जाता रहा है और इनके बीच किकबॉक्सिंग मुकाबला इस भिड़ंत को और भी खास बना देगा।



#3 फाहदी खालेद

Superlek Kiatmoo9 Fahdi Khaled kickboxing 1920X1280 45.jpg

जॉनसन को डिविजन के टॉप एथलीट्स का सामने करने में कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए, लेकिन शुरुआत उन्हें एक उभरते हुए स्टार के खिलाफ मैच से करनी चाहिए।

फाहदी खालेद ने रोडटंग “द आयरन मैन” जित्मुआंगनोन के खिलाफ मॉय थाई और सुपरलैक के खिलाफ किकबॉक्सिंग बाउट में अपनी वर्ल्ड-क्लास स्किल्स से सभी को प्रभावित किया था, लेकिन वो जीत की लय में वापसी करने को बेताब हैं।

ट्यूनीशियाई एथलीट का दृढ़ रवैया OSS डेब्यू में जॉनसन की कड़ी परीक्षा ले सकता है और एक जीत दोनों को बहुत फायदा पहुंचाएगी।

#4 रुई बोटेल्हो

Rui Botelho IMGL6603.jpg

रुई बोटेल्हो भी महान फ्लाइवेट मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स एथलीट को अपना सबसे अच्छा प्रदर्शन करने पर मजबूर कर सकते हैं।

हालांकि वो एक मॉय थाई एथलीट हैं, लेकिन अभी तक का उन्होंने अपना सबसे बेहतरीन प्रदर्शन युया वतनबे के खिलाफ किकबॉक्सिंग बाउट में किया था।

पुर्तगाली स्टार अपने भार वर्ग में काफी बेहतरीन हैं और दोनों के बीच फैंस को एक तगड़ा एक्शन देखने को मिल सकता है।

#5 युया वाकामत्सु

Yuya Wakamatsu DSC_0409.jpg

जॉनसन और युया “लिटल पिरान्हा” वाकामत्सु के रीमैच को भी एक विकल्प के तौर पर देखना गलत नहीं होगा, फर्क इतना होगा कि इस बार वो OSS बाउट में आमने-सामने होंगे।

जापानी स्टार ने ONE फ्लाइवेट वर्ल्ड ग्रां प्री के क्वार्टरफाइनल में “माइटी माउस” का जीतना मुश्किल कर दिया था, लेकिन अंत में अमेरिकी स्टार ने गिलोटीन चोक लगाकर जीत प्राप्त की।

वाकामत्सु भी जॉनसन से मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स बाउट में मिली हार का बदला पूरा करना चाहेंगे, वहीं दोनों के बीच पहले से भी ज्यादा तगड़ा एक्शन देखा जा सकेगा।

ये भी पढ़ें: ONE फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग डिविजन पर एक नजर

किकबॉक्सिंग में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400