ONE Friday Fights 126 रिजल्ट्स: नो कॉन्टेस्ट रहा एनाहाचि Vs. अनाने मैच, लिउ ने शैडो को चौंकाया

Ilias Ennahachi Nabil Anane ONE Friday Fights 126 14 scaled

26 सितंबर की शाम ONE Friday Fights 126 में शुरु से लेकर अंत तक ONE वर्ल्ड चैंपियंस और इंटरनेशनल स्टार्स ने शानदार एक्शन पेश किया।

एशिया प्राइमटाइम पर लाइव प्रसारित हुए शो में चीनी किकबॉक्सिंग स्टार ने एक बड़े फाइटर पर जीत दर्ज की, मॉय थाई के महानतम स्ट्राइकर्स में से एक की वापसी हुई और ढेर सारे यादगार पल देखने को मिले।

अगर आपने एक्शन को मिस कर दिया तो यहां जानिए किस इस इवेंट में क्या-क्या हुआ।

एनाहाचि Vs. अनाने मैच का अंत नो कॉन्टेस्ट के रूप में हुआ

फैंस को इलियास एनाहाचि और मौजूदा ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन नबील अनाने के मैच के नतीजे के लिए और लंबा इंतजार करना पड़ेगा क्योंकि इनके मुकाबले में कोई नतीजा नहीं निकल पाया।

अनाने ने पहले राउंड में स्ट्रेट राइट पंच से पूर्व ONE फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन को नॉकडाउन किया। उसके बाद दूसरे राउंड तक दोनों ने एक दूसरे पर हमले किए।

तीसरे राउंड में अनाने की किक एनाहाचि के पेट के निचले हिस्से पर लगी और वो दर्द से कराहते हुए नीचे गिर गए। अंत में इस मैच को नो कॉन्टेस्ट घोषित किया गया।

लिउ ने किकबॉक्सिंग मुकाबले में शैडो को शिकस्त दी

चीन के “स्पीरिट ड्रैगन” लिउ मेंगयैंग ने ONE में एक और बड़ी जीत दर्ज की। इस बार उन्होंने #3 रैंक के फेदरवेट मॉय थाई कंटेंडर शैडो सिंघा माविन को हराया।

दोनों ने फेदरवेट किकबॉक्सिंग मैच में तेज शुरुआत की। पहले राउंड के एक्शन के बाद दूसरे राउंड में अनुभवी किकबॉक्सर ने शैडो को काउंटर राइट-लेफ्ट कॉम्बिनेशन मारकर नॉकडाउन किया।

मैच की आखिरी घंटी तक दोनों एक दूसरे पर जमकर बरसे, लेकिन Shunyuan Fight Club के अटैक ज्यादा प्रभावशाली थे। तीनों जजों ने लिउ के पक्ष में फैसला सुनाकर उनका रिकॉर्ड 34-7 कर दिया।

ONE Friday Fights 126 में कासेम और सैम-ए की बड़ी जीत

अंतर कासेम ने 140-पाउंड मॉय थाई मुकाबले में मुआंगथाई पीके साइन्चाई को पराजित किया।

मुआंगथाई को कासेम ने तीसरे राउंड में तीन बार नॉकडाउन करते हुए तकनीकी नॉकआउट (TKO) से जीत अपने नाम की।

वहीं दो खेलों और दो डिविजन के पूर्व ONE वर्ल्ड चैंपियन सैम-ए गैयानघादाओ ने वापसी करते हुए थॉ लिन टेट पर सर्वसम्मत निर्णय से जीत दर्ज की।

इस जीत के साथ सैम-ए का करियर रिकॉर्ड 376-50 हो गया।

ONE Friday Fights 126 के नतीजे

  • इलियास एनाहाचि और नबील अनाने के बीच मुकाबला नो कॉन्टेस्ट के रूप में खत्म हुआ (किकबॉक्सिंग – बेंटमवेट)
  • लिउ मेंगयैंग ने शैडो सिंघा माविन को सर्वसम्मत निर्णय से हराया (किकबॉक्सिंग – फेदरवेट)
  • अंतर कासेम ने मुआंगथाई “एल्बो ज़ोम्बी” पीके साइन्चाई को तीसरे राउंड में 2:27 मिनट पर तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया (मॉय थाई – 140 पाउंड)
  • सुआब्लैक टोर प्रान49 ने सेकसन “द मैन हू यील्ड्स टू नो वन” ओर क्वानमुआंग को सर्वसम्मत निर्णय से हराया (मॉय थाई – 140 पाउंड)
  • पीटीटी अपिचार्ट फार्म ने अलेसियो मालाटेस्टा को विभाजित निर्णय से हराया (मॉय थाई – 147 पाउंड)
  • पोमपेट पैंथोंगजिम ने योडलैकपेट “द डेस्ट्रॉयर” ओर अटचारिया को विभाजित निर्णय से हराया (मॉय थाई – फ्लाइवेट)
  • सैम-ए गैयानघादाओ ने थॉ लिन टेट को सर्वसम्मत निर्णय से हराया (मॉय थाई – स्ट्रॉवेट)
  • संगारथिट लुकसाइकोंगडिन ने अली “द किंग” कोयुन्कु को सर्वसम्मत निर्णय से हराया (किकबॉक्सिंग – 140 पाउंड)
  • योनिस अनाने ने हूयन होआंग फी को सर्वसम्मत निर्णय से हराया (मॉय थाई – स्ट्रॉवेट)
  • रुई बोटेल्हो ने “फाइटिंग रूस्टर” झांग पेइमियान को विभाजित निर्णय से हराया (किकबॉक्सिंग – स्ट्रॉवेट)
  • एडम सोर डेचापैन ने टोमा कुरोदा को सर्वसम्मत निर्णय से हराया (किकबॉक्सिंग – एटमवेट)
  • जुराई इशी ने एंज़ो क्लैरिस को तीसरे राउंड में 1:27 मिनट पर तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया (मॉय थाई – 120 पाउंड)

किकबॉक्सिंग में और

Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Jonathan Haggerty
Split screen of heavyweight MMA fighters Shamil Erdogan and Paul Elliott
Regian Eersel and George Jarvis face off ahead of The Inner Circle 33