ONE: FULL BLAST II को हेडलाइन करेगा महमूदी Vs. मोंग्कोलपेच मैच

Elias Mahmoudi and Mongkolpetch Petchyindee Academy will meet at ONE: FULL BLAST II

ONE Championship ने FULL BLAST सीरीज की शुरुआत धमाकेदार एक्शन के साथ की है और अब सीरीज के दूसरे इवेंट की तैयारियां शुरू हो चली हैं।

शुक्रवार, 11 जून को ONE: FULL BLAST II का प्रसारण किया जाएगा, जिसे पहले ही रिकॉर्ड किया जा चुका है। मेन इवेंट में #4 रैंक के फ्लाइवेट कंटेंडर इलायस “द स्नाइपर” महमूदी और मोंग्कोलपेच पेटयिंडी एकेडमी के बीच मॉय थाई मुकाबला होगा।

Elias Mahmoudi defeats Lerdsila Phuket Top Team at ONE MARK OF GREATNESS

महमूदी का प्रोफेशनल रिकॉर्ड 32-4 का है और अपने करियर में जापानी स्टार यूकीनोरी ओगासावारा और मॉय थाई लैजेंड लर्डसीला फुकेत टॉप टीम को भी मात दे चुके हैं।

उनकी ONE Super Series में अभी तक एकमात्र हार पेचडम “द बेबी शार्क” पेटयिंडी एकेडमी के खिलाफ आई है, जिन्होंने फ्रेंच-अल्जीरियाई स्ट्राइकर को मई 2019 में सबसे पहले ONE फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच में मात दी थी।

हालांकि, ONE: FULL BLAST II के मेन इवेंट में 23 वर्षीय स्टार को पेचडम के खिलाफ रीमैच तो नहीं मिला, लेकिन वो उनके टीम मेंबर के खिलाफ जीत दर्ज कर पुरानी हार का बदला पूरा करना चाहेंगे।

Muay Thai fighter Mongkolpetch Petchyindee Academy kicks Sok Thy in the head

मोंग्कोलपेच को चाहे अभी फ्लाइवेट के टॉप 5 एथलीट्स में जगह ना मिली हो, लेकिन उनके पास अनुभव की कोई कमी नहीं है जो उन्हें ONE एथलीट्स रैंकिंग्स में प्रवेश दिला सकता है।

वो पूर्व Lumpinee Stadium मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन हैं, जिनका रिकॉर्ड 114-40-2 का है। वहीं ONE Super Series में अभी तक उनका प्रदर्शन शानदार रहा है और ग्लोबल स्टेज पर 3 बड़ी जीत प्राप्त कर चुके हैं।

अगर मोंग्कोलपेच को महमूदी पर जीत मिली तो Petchyindee Academy के स्टार्स को उनके खिलाफ 2-0 की बढ़त मिल जाएगी। वहीं इस मैच का विजेता ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रोडटंग “द आयरन मैन” जित्मुआंगनोन को चुनौती देने के एक कदम करीब पहुंच जाएगा।

यहां देखिए ONE: FULL BLAST II में किस एथलीट का सामना किससे होगा।

Chinese kickboxer Wang Wenfeng

ONE: FULL BLAST II का पूरा बाउट कार्ड

  • इलायस महमूदी vs. मोंग्कोलपेच पेटयिंडी एकेडमी (मॉय थाई – कैचवेट 62.8 किलोग्राम)
  • बेन विलहेम vs. अमरसना त्सोगुखू (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – लाइटवेट)
  • मा जिया वेन vs. यूं चांग मिन (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – फेदरवेट)
  • वांग वेनफेंग vs. टाईकी नाइटो (किकबॉक्सिंग – फ्लाइवेट)

ये भी पढ़ें: अर्जन भुल्लर: ‘भारत के युवा रेसलर्स को MMA में आने की प्रेरणा मिलेगी’

किकबॉक्सिंग में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Jonathan Haggerty