5 बड़ी बातें जो हमें ONE: FULL BLAST II से पता चलीं

Mongkolpetch Petchyindee Academy Elias Mahmoudi FULL BLAST 1920X1278 3 768x511

ONE: FULL BLAST II में चार बेहद लाजवाब मार्शल आर्ट्स मैच देखने को मिले।

सभी मॉय थाई, किकबॉक्सिंग और मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स मैचों में शामिल स्टार्स ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने डिविजन के बाकी स्टार्स के लिए खतरे की घंटी बजा दी है। इसने साबित किया कि ONE Championship के हर भार वर्ग में एक से बढ़कर एक टैलेंट मौजूद हैं।

शुक्रवार, 11 जून को सिंगापुर इंडोर स्टेडियम से प्रसारित हुए इवेंट से ये बड़ी बातें निकलकर सामने आईं।

#1 मोंग्कोलपेच टॉप 5 में होंगे शामिल

Pictures from the Mongkolpetch Petchyindee Academy vs. Elias Mahmoudi bout at ONE: FULL BLAST II

मोंग्कोलपेच पेटयिंडी एकेडमी ने इलायस “द स्नाइपर” महमूदी को हराकर उनके खिलाफ अपने प्रतिष्ठित जिम का स्कोर 2-0 कर दिया है और खास बात ये रही कि उन्होंने अपने परफेक्ट ONE Super Series को कामय रखा।

#4 रैंक के कंटेंडर को तीन राउंड तक चले जबरदस्त मैचों में हराने के बाद मोंग्कोलपेच की अब ONE फ्लाइवेट मॉय थाई रैंकिंग्स में जगह पक्की हो गई है। इसी के साथ ही उनका प्रोमोशनल रिकॉर्ड 4-0 का हो गया है।

Petchyindee Academy के स्टार ने शुक्रवार को हुए मेन इवेंट में बेहद ही शानदार खेल का परिचय दिया। उन्होंने दूसरे राउंड में शानदार स्ट्रेट राइट हैंड के जरिए मैच का इकलौता नॉकडाउन भी स्कोर किया। अभी तक ONE Super Series के अपने सभी 12 राउंड्स में उनका प्रदर्शन काबिले-तारीफ रहा है।

उनकी हालिया जीत ONE के फ्लाइवेट डिविजन के स्ट्राइकर्स की ताकत का नमूना भर है। 3-0 के रिकॉर्ड के बावजूद वो पहले टॉप पांच कंटेंडर्स में शामिल नहीं थे। सभी एथलीट्स ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रोडटंग  रोडटंग “द आयरन मैन” जित्मुआंगनोन के खिलाफ मैच चाहते हैं।

अभी तय हो गया है कि जब भी नई रैंकिंग्स जारी होंगी तो मोंग्कोलपेच ऊंची छलांग लगाएंगे।

#2 लाइटवेट डिविजन के लिए खतरा हो सकते हैं ‘स्पीयर’

Pictures from the Amarsanaa Tsogookhuu vs. Ben Wilhelm bout at ONE: FULL BLAST II

अमरसाना “स्पीयर” त्सोगुखू ने बेन विलहेम को सर्वसम्मत निर्णय से हराकर लाइटवेट डिविजन में यकीनन धाक जमाई है।

अमेरिकी एथलीट ने अपराजित प्रोफेशनल रिकॉर्ड और 100 फीसदी फिनिशिंग रेट के साथ ONE में कदम रखा था, जिसमें उनकी लगातार चार जीत रीयर-नेकेड चोक के जरिए आई थीं।

हालांकि, “स्पीयर” ने उनका ग्लोबल स्टेज पर शानदार तरीके से स्वागत किया।

मंगोलियाई मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट एडुअर्ड “लैंडस्लाइड” फोलायंग और शेनन “वनशिन” विराचाई के खिलाफ मैचों में अपनी उभरती हुई ताकत का जलवा पेश कर चुके हैं। विलहेम के खिलाफ मैच में उन्होंने ग्रैपलिंग स्टार को बुरी तरह से छकाया और पूरे मैच के दौरान स्टैंड अप गेम में रखा।

“स्पीयर” अब अपने डिविजन में लगातार आगे बढ़ते जा रहे हैं।



#3 यूं ने ग्रैपलिंग स्टार को हराकर अपनी ताकत दिखाई

South Korean MMA fighter Yoon Chang Min submits Ma Jia Wen at ONE: FULL BLAST II

“द बिग हार्ट” यूं चांग मिन अपने मैच में “कैनन” मा जिया वेन  के खिलाफ उतरे और जल्दी से रीयर-नेकेड चोक के जरिए प्रतिद्वंदी को फिनिश कर मैच को मात्र 106 सेकंड में खत्म कर दिया।

उनका प्रदर्शन तो बेहतरीन था कि लेकिन एक तगड़े स्ट्राइकर ने अपने गेम में नया पहलू जोड़ते हुए सभी को अपना कायल कर दिया क्योंकि उन्होंने चीनी नेशनल फ्रीस्टाइल रेसलिंग सिल्वर मेडल विजेता को उन्हीं के गेम में मात दी है।

फेदरवेट डिविजन के स्टार्स की यूं की इस जीत पर नजरें होंगी और उन्होंने “द बिग हार्ट” के खिलाफ काफी सावधान रहना होगा। अगर वो अपने तरकश में और अधिक मूव्स जोड़ते रहे तो जल्द ही काफी खतरनाक एथलीट बन जाएंगे।

#4 एनाहाचि के खिलाफ मैच हासिल करने की तरफ बढ़ सकते हैं नाइटो

Pictures from the Wang Wenfeng vs. Taiki Naito kickboxing fight at ONE: FULL BLAST II

टाईकी “साइलेंट स्नाइपर” नाइटो काफी समय से ONE एथलीट रैंकिंग्स में जगह बनाने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन अब चीनी स्टार “मेटल स्टॉर्म” वांग वेनफेंग के खिलाफ तीन राउंड की जबरदस्त जीत के बाद उन्हें टॉप 5 में जगह मिल सकती है।

ऐसा इसलिए है क्योंकि उन्होंने शो के पहले मैच में #4 रैंक के फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग कंटेंडर को शानदार तरीके से मात दी है।

इस खास जीत के बाद “साइलेंट स्नाइपर”  यकीनन ONE फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन इलियास “ट्वीटी”एनाहाचि के खिलाफ मैच की उम्मीद कर रहे होंगे।

नाइटो के लिए आगे की राह बिल्कुल भी आसान नहीं होगी, लेकिन उन्होंने अपने रास्ते में आई एक बड़ी चुनौती को पार कर लिया है। ऐसे में वो अपने लक्ष्य को पूरा करने के लिए काफी दमखम लगा देंगे।

#5 बेहद करीबी मुकाबला

Pictures from the Mongkolpetch Petchyindee Academy vs. Elias Mahmoudi bout at ONE: FULL BLAST II

ONE: FULL BLAST II ने साबित किया है कि मार्शल आर्ट्स में जरा सी गलती जीत और हार का कारण बन सकती है।

किसी भी मैच में आया कोई खास पल डिविजन के परिदृश्य को बदलकर रख सकता है। मोंग्कोलपेच ने महमूदी के खिलाफ दूसरे राउंड में हासिल किए नॉकआउट के कारण जीत को अपने पाले में किया।

यूं और मा के मैच में भी एक पल ने पूरे मैच का रुख बदलकर रख दिया, जब “द बिग हार्ट” ने अपने हाथों को चीनी स्टार की ठोड़ी के नीचे डालकर सबमिशन हासिल किया।

दोनों ही मौकों पर कुछ ही सेकंडों में खेल बदल गया।

अपने हर मैचों में मार्शल आर्टिस्ट्स को लाजवाब प्रदर्शन करना होता है, नहीं तो किसी भी वक्त जीत उनके हाथ से फिसल सकती है। एक छोटी से गलती उन्हें काफी पीछे धकेल सकती है।

ये भी पढ़ें: ONE: FULL BLAST II की सबसे शानदार तस्वीरें

किकबॉक्सिंग में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Jonathan Haggerty