प्राजनचाई पीके.साइन्चे मॉयथाईजिम ने ONE Championship को जॉइन किया

Prajanchai PK.Saenchai Muaythaigym signs with ONE Championship

ONE Championship ने PK.Saenchai Muaythaigym के एक और सदस्य को साइन कर लिया है और उनकी नजरें स्ट्रॉवेट वर्ल्ड टाइटल पर टिकी हुई हैं।

गुरुवार, 10 जून को प्राजनचाई पीके.साइन्चे मॉयथाईजिम ने बताया कि उन्होंने ONE के साथ डील साइन कर ली है।

प्राजनचाई ने कहा, “मैं ONE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन कर बहुत खुश हूं। हर कोई ONE रोस्टर का हिस्सा बनना चाहता है, लेकिन अब खुद को साबित करने का समय आ गया है।”

“मेरे मैनेजर हमेशा मुझसे कहते हैं कि मुझे हर बार पहले से बेहतर प्रदर्शन करना होगा और अब मैं अपने अन्य टीम मेंबर्स की तरह ग्लोबल फैनबेस को प्रभावित करने के लिए तैयार हूं।

“जब मेरे मैनेजर ने मुझे इस कॉन्ट्रैक्ट के बारे में बताया तो मैं करीब-करीब रो पड़ा। ये किसी सपने के सच होने जैसा था। मेरा विश्वास कीजिए कि मैं ONE के फैंस को निराश नहीं होने दूंगा।”

Prajanchai PK.Saenchai Muaythaigym signs with ONE Championship

प्राजनचाई का प्रोफेशनल रिकॉर्ड 337-51-3 का है और दुनिया के सबसे बेहतरीन पाउंड-फोर-पाउंड मॉय थाई एथलीट्स में से एक हैं।

उन्हें इस खेल के प्रति अपने ज्ञान, मूव्स में तेजी और जबरदस्त बॉक्सिंग के लिए जाना जाता है, जिसकी मदद से वो रमिंत्रा, कोमपेटसिटसारा वटसुएर, चोरफा टोर. सांगिटएननोई और साथी ONE सुपरस्टार “द एंजेल वॉरियर” पानपयाक जित्मुआंगनोन को भी हरा चुके हैं।

बैंकॉक निवासी एथलीट कई बड़ी उपलब्धियां अपने नाम कर चुके हैं। 2 बार Lumpinee Stadium मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन और दो बार Rajadamnern Stadium मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन बन चुके हैं।

इसके अलावा बॉक्सिंग में भी वो 2-डिविजन WBA एशिया साउथ चैंपियन रहे हैं।

अब 26 बर्षीय स्टार को PK.Saenchai Muaythaigym में तवनचाई, पोंगसिरी, कोंगसक, मुआंगथाई और रोडलैक का साथ मिल रहा है।

फर्क इतना होगा कि उनके टीम मेंबर्स फेदरवेट और बेंटमवेट डिविजन में परफॉर्म करते हैं, लेकिन प्राजनचाई स्ट्रॉवेट डिविजन में जिम का प्रतिनिधित्व करने वाले अकेले एथलीट होंगे।

फिलहाल सैम-ए गैयानघादाओ 2-स्पोर्ट ONE वर्ल्ड चैंपियन हैं। ना केवल ONE स्ट्रॉवेट मॉय थाई बल्कि किकबॉक्सिंग बेल्ट भी उन्हीं के पास है। मगर प्राजनचाई भविष्य में उनके टाइटल के लिए बड़ा खतरा बनकर उभर सकते हैं।

प्राजनचाई के ONE डेब्यू की तारीख अभी तय नहीं हुई है, लेकिन इससे जुड़ी जानकारी पाने के लिए ONEFC.com को फॉलो करते रहिए।

ये भी पढ़ें: तवनचाई और सिओ ही हैम ने बनाई ONE एथलीट रैंकिंग्स में जगह

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.