प्राजनचाई ने जोनाथन डी बैला के खिलाफ वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच में जीत की कुंजी बताई

Prajanchai PK Saenchai Akram Hamidi ONE Friday Fights 34 42

मौजूदा ONE स्ट्रॉवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन प्राजनचाई पीके साइन्चाई जल्द ही 8-औंस के ग्लव्स पहनकर दो-स्पोर्ट वर्ल्ड चैंपियन बनने का गौरव हासिल करने उतरेंगे, जब उनका सामना मौजूदा ONE स्ट्रॉवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन जोनाथन डी बैला से होगा।

इस शुक्रवार को एशियाई प्राइमटाइम पर आने वाले ONE Friday Fights 58: Superbon vs. Grigorian II में ये दोनों वर्ल्ड क्लास स्ट्राइकर्स आमने-सामने होंगे।

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में मुकाबला शुरु होने से पहले प्राजनचाई ने onefc.com से बात करते हुए अपने अपराजित इटालियन-कनाडाई प्रतिद्वंदी के बारे में बताया।

थाई मेगास्टार ने कहा:

“ये फाइट मजेदार और धमाकेदार होगी। देखते हैं कि पहली गलती कौन करता है।”

342-52-3 के प्रोफेशनल रिकॉर्ड के साथ ONE के सबसे अनुभवी फाइटर्स में से एक प्राजनचाई ने अपने करियर में सब कुछ देखा है।

उन्हें डी बैला की स्ट्राइकिंग स्किल्स और 12-0 के किकबॉक्सिंग रिकॉर्ड का अंदाजा है, लेकिन अपने स्ट्राइकिंग गेम पर पूरा भरोसा है, जिसमें सुधार करने के लिए वो सालों से मेहनत करते आ रहे हैं।

PK Saenchai टीम के प्रतिनिधि ने कहा:

“जोनाथन डी बैला की ताकत उनका तेज फुटवर्क और सटीक पंच हैं। उनकी नी स्ट्राइक्स भी काफी खतरनाक होती हैं। वहीं दूसरी तरफ उनकी काफी कमजोरियां भी हैं, जिनकी बात रिंग में करेंगे।

“मैं उनकी स्पीड से चिंतित नहीं हूं क्योंकि मुझे अपनी स्पीड पर विश्वास है। जिसकी फाइट आइक्यू ज्यादा हुई, परिणाम उसी के पक्ष में आएगा।”

डी बैला ने हालिया मैच में “मिनी टी” डेनियल विलियम्स को एक कड़े मुकाबले में हराकर अपनी किकबॉक्सिंग बेल्ट को डिफेंड किया था। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी के खिलाफ ढेर सारी लेग किक्स खाईं और फिर भी टिके रहे।

इस बारे में प्राजनचाई ने कहा:

“डेनियल के साथ फाइट में डी बैला ने काफी मजूबती दिखाई थी, जब उन्हें लेग किक्स का सामना करना पड़ा। उन्होंने किसी भी तरह का दर्द जाहिर नहीं किया। लेकिन वो डेनियल की किक थी ना कि मेरी। मैं देखना चाहूंगा कि जब मैं किक करूंगा तो वो टिक पाएंगे या नहीं।”

किकबॉक्सिंग में आकर प्राजनचाई को कोई चिंता नहीं

अगर ONE Friday Fights 58 में जोनाथन डी बैला के खिलाफ प्राजनचाई जीत गए तो वो 2-स्पोर्ट ONE वर्ल्ड चैंपियन बनने का गौरव हासिल कर लेंगे।

मॉय थाई में पहले से ही बड़ा नाम बना चुके 29 वर्षीय स्टार के लिए किकबॉक्सिंग में शुरुआत ही है।

उन्होंने कहा:

“मेरा लक्ष्य 2024 के लिए यही है कि मैं 2-स्पोर्ट वर्ल्ड चैंपियन बनूं। दूसरा ये कि इस साल अपराजित रहूं।”

इन बड़े लक्ष्यों को हासिल करने के लिए प्राजनचाई को लगातार मॉय थाई और किकबॉक्सिंग में आते-जाते रहना होगा।

पिछले साल सितंबर में उन्होंने अपना ONE किकबॉक्सिंग डेब्यू किया था और अल्जीरियाई स्टार अकरम हमीदी के खिलाफ निर्णय से आई जीत में काफी अच्छे नजर आए थे।

इस पर उन्होंने बताया:

“मैंने 500 से ज्यादा मॉय थाई फाइट्स की थीं तो मुझे नए चैलेंज की जरूरत थी। ONE में आकर छोटे ग्लव्स में फाइट करना चैलेंजिंग था, लेकिन ये अस्थाई था। अब मैं किकबॉक्सिंग में नए चैलेंज तलाश रहा हूं।

“मेरा स्टाइल किकबॉक्सिंग के काफी करीब है तो मुझे इसमें कोई दिक्कत नहीं हुई। मुझे खुद को याद दिलाना था कि किन हथियारों का इस्तेमाल कर सकते हैं और किनका नहीं।”

किकबॉक्सिंग में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400