21 जून को ONE Friday Fights 68 के लिए जोनाथन डी बैला Vs. प्राजनचाई वर्ल्ड टाइटल मैच फिर से घोषित

Jonathan Di Bella Danial Williams ONE Fight Night 15 7 scaled

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में 21 जून को किकबॉक्सिंग के सबसे प्रत्याशित मैचों में से एक ONE Friday Fights 68 में देखने को मिलेगा।

मौजूदा ONE स्ट्रॉवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन प्राजनचाई पीके साइन्चाई दो खेलों के वर्ल्ड चैंपियन बनने का प्रयास करेंगे, जब उनका सामना वेकेंट (रिक्त) ONE स्ट्रॉवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल के लिए पूर्व ONE स्ट्रॉवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन जोनाथन डी बैला से होगा।

प्राजनचाई और डी बैला के बीच का मुकाबला अप्रैल में हुए ONE Friday Fights 58 के लिए तय किया गया था, लेकिन डी बैला के बीमार होने और हाइड्रेशन टेस्ट की शर्तें पूरी ना कर पाने की वजह से मैच को रद्द कर दिया गया और उन्हें वर्ल्ड टाइटल गंवाना पड़ा।

अब जब उनके मुकाबले को फिर से बुक कर दिया गया है तो फैंस को एक जबरदस्त भिड़ंत देखने को मिलेगी।

400 से ज्यादा प्रोफेशनल बाउट्स के अनुभवी प्राजनचाई को दुनिया के सबसे सम्मानित स्ट्राइकर्स में गिना जाता है। उनके पास एक ऑलराउंड खेल, शानदार तकनीक और पंचों को सहने वाली ठोड़ी है।

पिछले साल दिसंबर में थाई सुपरस्टार ने ONE में आई इकलौती हार का बदला लिया था, जब उन्होंने जोसेफ लसीरी को मात देकर ONE स्ट्रॉवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल अपने नाम किया।

उससे पहले ONE Friday Fights 34 में प्राजनचाई अपनी मॉय थाई स्किल्स को किकबॉक्सिंग डेब्यू किया और उन्होंने अकरम हमीदी पर निर्णय से जीत हासिल की।

लेकिन इस बार 29 वर्षीय स्टार का मुकाबला डी बैला जैसे कड़े प्रतिद्वंदी से हो रहा है।

मॉन्ट्रियाल निवासी एथलीट का प्रोफेशनल बॉक्सिंग में 12-0 के रिकॉर्ड के अलावा एमेच्योर करियर भी शानदार रहा है।

अभी तक डी बैला ONE Championship में दो मुकाबलों में शामिल रहे हैं और उन्होंने चीनी सनसनी झांग पेइमियान और डेनियल विलियम्स के खिलाफ शानदार जीत हासिल कर खुद को संगठन के पाउंड-फोर-पाउंड स्ट्राइकर्स में स्थापित किया है।

अपने हाथों की गजब की स्पीड, शानदार फुटवर्क और लाजवाब किकिंग पावर के दम पर पूर्व स्ट्रॉवेट किकबॉक्सिंग चैंपियन थाई धुरंधर के खिलाफ जीत हासिल कर बेल्ट को दोबारा हासिल करना चाहेंगे।

किकबॉक्सिंग में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Jonathan Haggerty