जोनाथन डी बैला और उनके वर्ल्ड चैंपियन पिता के बीच गहरे रिश्ते की पूरी कहानी – ‘मेरे एकमात्र प्रशिक्षक’

Jonathan Di Bella Danial Williams ONE Fight Night 15 6 scaled

जोनाथन डी बैला ने अपने लिए एक उल्लेखनीय किकबॉक्सिंग करियर बनाया है और वो शुरुआत से ही सर्वश्रेष्ठ में से एक से सीखते आ रहे हैं।

5 अप्रैल को एशियाई प्राइमटाइम पर अपराजित इटालियन-कनाडाई स्टार ONE Friday Fights 58: Superbon vs. Grigorian II में मौजूदा ONE स्ट्रॉवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन प्राजनचाई पीके साइन्चाई के खिलाफ अपने ONE स्ट्रॉवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल को डिफेंड करेंगे।

जब डी बैला बैंकॉक के लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम की प्रतिष्ठित रिंग में कदम रखेंगे, तब उनके साथ उनके पिता और कई बार के किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन एंजेलो डी बैला होंगे, जिन्होंने अपने बेटे का हर एमेच्योर और प्रोफेशनल फाइट में उनके कॉर्नर में रहकर हौसला बढ़ाया है।

मौजूदा चैंपियन ने onefc.com को अपने करीबी रिश्ते और पारिवारिक जिम Team Di Bella Kickboxing के बारे में बताया:

“वो हमेशा से मेरे प्रशिक्षक रहे हैं। मेरे एकमात्र प्रशिक्षक, जब मैं 2 साल का था, तब से। जाहिर है हम एक-दूसरे को बहुत अच्छी तरह से जानते हैं और हम एक साथ अच्छा काम करते हैं।”

अपने पिता की देखरेख में 27 वर्षीय स्ट्राइकर एमेच्योर रैंकिंग्स में तेजी से बढ़े और केवल 19 साल की उम्र में प्रोफेशनल बन गए।

तब से उन्होंने 12-0 का प्रोफेशनल रिकॉर्ड कायम किया है, जिसमें ONE Championship में दो वर्ल्ड टाइटल जीत भी शामिल हैं।

डी बैला का कहना है कि उनके पिता शीर्ष स्तर पर उनकी अविश्वसनीय सफलता का एक अभिन्न अंग रहे हैं, जिन्होंने उन्हें वर्ल्ड चैंपियन बनने के लिए आवश्यक अनुशासन बनाए रखने के लिए प्रेरित किया:

“जाहिर है कि कभी-कभी हम दोनों के बीच अनबन जरूर होती है। लेकिन वो केवल पिता और पुत्र के बीच का रिश्ता है। हम कभी बहस नहीं करते। वो जो भी कहते हैं, मैं हमेशा उनकी बात सुनता हूं। हमारा रिश्ता बहुत अच्छा है, खासकर अब जबकि मैं अभी भी लड़ रहा हूं। मैं अभी भी उनके घर में रहता हूं इसलिए वो मेरे साथ बहुत सख्त बर्ताव करते हैं।”

इसमें कोई आश्चर्य नहीं होना चाहिए कि डी बैला और उनके पिता के बीच कभी-कभार विवाद हो जाता है।

उनके व्यस्त कार्यक्रम और प्रतिस्पर्धा के दबाव को देखते हुए ऐसा होना लाज़िमी है। इसे ध्यान में रखते हुए स्ट्रॉवेट किकबॉक्सिंग किंग अपने ट्रेनर-एथलीट रिश्ते को स्वस्थ रखने के इरादे से अपने लिए कुछ समय निकालना सुनिश्चित करते हैं।

डी बैला ने बताया:

“करने के लिए अन्य चीजें होती हैं और घर से निकलने का मौका मिल जाता है। आपके पास फाइट के अलावा करने के लिए अन्य चीजें भी होनी चाहिए, काम के अलावा और साथ रहने के अलावा। इसलिए कभी-कभी थोड़ा अलग हो जाना अच्छा होता है।

“हर दिन एक ही चीज, वही चीज होती है। इसलिए कभी-कभी आपको एक ब्रेक की जरूरत होती है।”

डी बैला ने अपने पिता के साथ किकबॉक्सिंग सफर के बारे में बताया

जोनाथन डी बैला का ONE स्ट्रॉवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल तक पहुंचना उनके पिता के साथ के बिना संभव नहीं हो पाता।

उन्होंने कहा:

“हां, ये बहुत मायने रखता है क्योंकि हम दोनों इसे समान रूप से चाहते हैं। मेरा विश्वास है कि वो भी इसे उतना ही चाहते हैं जितना मैं चाहता हूं।

“इसे साझा करना अच्छा है। ये एक अच्छी बात है कि हम हमेशा एक साथ प्रशिक्षण करते हैं और हम हमेशा आपस में बातें करते हैं कि आगे क्या करना है। मेरे बचपन से अब तक ये सफर शानदार रहा है।”

https://www.instagram.com/p/CkFJAB6ux8c/

उनके पिता लंबे समय से एक सम्मानित कोच और प्रशिक्षक रहे हैं, डी बैला ग्लोबल स्टेज पर सफलता हासिल करने वाले उनके पहले छात्र हैं।

किकबॉक्सिंग में अपनी सफलता को देखते हुए मॉन्ट्रियाल के चैंपियन एथलीट को इस बात पर बहुत गर्व महसूस होता है।

डी बैला ने आगे कहा:

“वो प्रतिस्पर्धा कर रहे थे और तब मैं एक छोटा बच्चा था जो उन्हें लड़ते हुए देख रहा था। और कभी किसी ने नहीं सोचा होगा कि मैंने ऐसा किया होगा, लेकिन जाहिर है, मैं अब उच्चतम स्तर पर हूं और मैं टॉप एथलीट्स में से एक बन गया हूं।

“इसलिए जो लोग उनसे ट्रेनिंग ले रहे थे, उनके लिए ये एक बड़ी बात थी कि मैंने वास्तव में एक बड़े मंच पर जगह बना ली है। ये बहुत अच्छा है कि हम हमेशा साथ रहे हैं।”

किकबॉक्सिंग में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Jonathan Haggerty