मरात ग्रिगोरियन को अंतरिम वर्ल्ड टाइटल मैच में हराने के बाद सुपरबोन का लक्ष्य अनडिस्प्यूटेड चैंपियन बनना

Superbon Marat Grigorian ONE Friday Fights 95

5 अप्रैल को ONE Friday Fights 58 में थाई सुपरस्टार सुपरबोन ने अपने पुराने प्रतिद्वंदी मरात ग्रिगोरियन को शानदार अंदाज में मात देकर ONE अंतरिम फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल अपने नाम किया।

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में पांच राउंड तक चले मैच में फैंस को लाजवाब एक्शन देखने को मिला।

पूर्व अनडिस्प्यूटेड ONE फेदरेवट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन को अपने प्रदर्शन पर गर्व है, जिसकी वजह से उन्हें अर्मेनियाई दिग्गज के खिलाफ प्रतिद्वंदिता में 2-1 की बढ़त हासिल हुई है।

मुकाबले के बाद 33 वर्षीय स्टार ने अपने मैच को लेकर बात की:

“मुझे लगता है कि मैंने हर राउंड में जीत हासिल की। मैं अपनी जीत से बहुत खुश हूं। भले ही मैं शुरुआत में ज्यादा अच्छा नहीं कर पाया, लेकिन उन्हें हराने के लिए अच्छा प्रदर्शन किया।”

Superbon Marat Grigorian ONE Friday Fights 56

साल 2018 में ONE के बाहर ग्रिगोरियन के खिलाफ नॉकआउट हार झेलने के बाद सुपरबोन ने 2022 में हुए ONE X में निर्णय से जीत हासिल कर हिसाब बराबर किया।

थाई स्टार ने बताया कि ग्रिगोरियन ने तीसरी फाइट में दूसरी के मुकाबले काफी सुधार दिखाया और वो फाइट के दौरान अच्छा तालमेल बैठा पाए:

“मुझे लगता है कि उन्होंने ONE X के मुकाबले थोड़ा बेहतर प्रदर्शन किया। इस बार उन्होंने अपने गेम में बदलाव किया क्योंकि मुझे दबाव में डाला हुआ था। मुझे भी अपने गेम में बदलाव करना पड़ा क्योंकि मुझे नहीं लगा था कि वो मुझे दबाव में डाल सकते हैं।

“लेकिन हमने तैयारी की थी। दबाव बढ़ने पर मैंने उनकी बॉडी पर घुटने का वार किया और जिससे दबाव से निजात पाने में सफलता मिली।”

Superbon Marat Grigorian ONE Friday Fights 69

यकीनन सुपरबोन की फायरिंग रेंज में आने से पहले ग्रिगोरियन थोड़े हिचक रहे थे।

फिर भी बैंकॉक निवासी फाइटर को विरोधी के करीब आने के बाद बावजूद भी मुकाबला करने में कोई परेशानी नहीं थी और वो लगातार उन पर वार कर रहे थे।

सुपरबोन ने कहा:

“उन्होंने पहले राउंड में मुझ पर दबाव डाला। उन्होंने पिछली फाइट से मेरी दूरी को भांपने का प्रयास किया। वो ऐसा करने में कामयाब हुए और इसने मुझे थोड़ा खतरे में डाला।

“लेकिन मैं अपने अनुभव से तालमेल बैठा पाया। जब भी वो पास आए तो मैंने उन्हें काउंटर किया। मेरा पास क्लोज़ रेंज हथियार जैसे बॉडी पर लगने वाली शॉर्ट नी थी।”

सुपरबोन किकबॉक्सिंग के साथ-साथ मॉय थाई खिताब भी जीतना चाहते हैं

अब दोबारा ONE वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद सुपरबोन अंतरिम बेल्ट से संतुष्ट नहीं हैं।

बल्कि वो चिंगिज़ अलाज़ोव के खिलाफ मैच पाने के लिए पूरी तरह से फोकस किए हुए हैं, जिन्होंने उन्हें 2023 में नॉकआउट कर ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल जीता था।

डिविजन की अंतरिम बेल्ट जीतने के बाद सुपरबोन को अनडिस्प्यूटेड चैंपियन बनने का एक बार फिर मौका मिल गया है:

“मैं एक रीमैच (अलाज़ोव से) चाहता हूं। मैं किकबॉक्सिंग में नंबर 1 बनना चाहता हूं।”

Superbon Marat Grigorian ONE Friday Fights 96

उसके बाद थाई स्टार सिर्फ एक ही बेल्ट तक सीमित नहीं रहना चाहते।

पिछले साल दिसंबर में हमवतन साथी तवनचाई पीके साइन्चाई के खिलाफ ONE फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल मैच में हार के बावजूद दो खेलों के चैंपियन बनने की उनकी भूख कम नहीं हुई है।

सुपरबोन ने बताया:

“ये दूसरा लक्ष्य है, अभी भी मेरा लक्ष्य यही है। मैं किकबॉक्सिंग के साथ-साथ मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन भी बनना चाहता हूं। यही मेरा लक्ष्य है।”

किकबॉक्सिंग में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34