मरात ग्रिगोरियन ONE Samurai 1 में काइटो के खिलाफ फेदरवेट किकबॉक्सिंग मैच में भिड़ेंगे

maratkaito

ONE Samurai 1 में एक अधूरी प्रतिद्वंदिता अपने अंजाम तक पहुंचेगी, जब तीन राउंड की फेदरवेट किकबॉक्सिंग फाइट में अर्मेनियाई दिग्गज मरात ग्रिगोरियन का सामना जापानी स्टार काइटो से होगा।

इन दोनों के बीच की टक्कर ONE Championship की जापान में शुरु हो रही नई मासिक इवेंट सीरीज के पहले संस्करण में टोक्यो के एरियाके एरीना से 29 अप्रैल को लाइव प्रसारित की जाएगी।

इस इवेंट के लिए पहले ही तीन वर्ल्ड टाइटल मैचों का ऐलान किया जा चुका है, जिसे रोडटंग “द आयरन मैन” जित्मुआंगनोन और टकेरु “नेचुरल बोर्न क्रशर” सेगावा के बीच होने वाला ONE अंतरिम फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल मैच हेडलाइन करेगा।

मेन इवेंट मैच से पहले ग्रिगोरियन और काइटो की तीखी प्रतिद्वंदिता पर सभी की नजरें होंगी। इन दोनों का सामना पिछले साल ONE 172 में होना था।

ग्रिगोरियन 0.75 पाउंड से अपना वेट मिस कर बैठे और उनकी टीम ने कैचवेट फाइट की बात रखी, लेकिन काइटो ने ऑफर ठुकरा दिया। इस कारण ये मुकाबला नहीं हो पाया।

इसके बाद ग्रिगोरियन ने सोशल मीडिया का रुख किया और काइटो पर जापानी योद्धा वाला मानसिकता न होने का आरोप लगाया और उन्हें फाइटिंग के बदले टेनिस खेलने का सुझाव दिया। काइटो ने जवाब दिया कि ग्रिगोरियन की उपलब्धियां सम्मान के लायक हैं, लेकिन उनके एक्शन नहीं।

उसके बाद से दोनों अलग-अलग राह पर दिखे।

दो बार के ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर के नाम 69-14 का करियर रिकॉर्ड, जिसमें प्रमोशन में आईं छह जीत शामिल हैं। Hemmers Gym के स्टार ने नवंबर में हुए ONE 173 में रुकिया “डिमोलिशन मैन” एनपो का सामना किया।

शुरुआती दबाव के बावजूद तीन बार के Glory किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन ने शानदार अंदाज में सर्वसम्मत निर्णय से जीत हासिल की।

इस जीत के बाद उनकी अनडिस्प्यूटेड ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन सुपरबोन के साथ तीसरी फाइट की बात तेज होने लगी, मगर 34 वर्षीय स्टार को पहले पुराना हिसाब-किताब बराबर करना है।

काइटो की संगठन में शुरुआत इतनी अच्छी नहीं रही। Team F.O.D. के एथलीट को अपने प्रमोशनल डेब्यू में मोहम्मद सियासरानी से हार मिली। अब वो अप्रैल में होने वाले मैच के लिए 59 करियर जीत के साथ उतरेंगे।

हालांकि, उन्हें ईरानी स्टार के दबाव और अटैक के सामने अपनी रेंज पाने में मुश्किल हो रही थी। 28 वर्षीय स्टार ने तीसरे राउंड में वापसी की, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।

अब उनका प्रयास प्रमोशन में अपनी जीत का खाता खोलने का होगा।

किकबॉक्सिंग में और

Split screen of heavyweight MMA fighters Shamil Erdogan and Paul Elliott
Regian Eersel and George Jarvis face off ahead of The Inner Circle 33
Shamil Erdogan lands a punch on Aung La N Sang at ONE 168.
Regian Eersel and George Jarvis touch gloves before the action gets underway at ONE Fight Night 34
Duangdawnoi Looksaikongdin makes her walks before she faces Kim Townsend at ONE Friday Fights 128
Regian Eersel George Jarvis 1200X800
Superlek celebrates his win against Takeru Segawa at ONE 165.
Jonathan Haggerty celebrates his World Title win over Yuki Yoza at ONE SAMURAI 1.
Panpayak Jitmuangnon and Lamnamoonlek Torfunfarm face off ahead of The Inner Circle 32
Prajanchai faces former title challenger Wang Junguang in kickboxing return at The Inner Circle 35
Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nontachai Jitmuangnon punches Semih Sah Cindir at ONE Friday Fights 145