क्या मोंग्कोलपेच को रोडटंग के खिलाफ चैंपियनशिप मैच मिलना चाहिए?

Could Mongkolpetch Petchyindee Academy fight Rodtang Jitmuangnon next?

जब मोंग्कोलपेच पेटयिंडी एकेडमी ने इलायस “द स्नाइपर” महमूदी की स्टेप-इन नी को काउंटर करने के लिए दमदार राइट हैंड लगाया, थाई स्टार ने तभी हवा में हाथ खड़े कर दिखा दिया था कि मैच का परिणाम क्या होने वाला है।

अगले ही पल महमूदी मैट पर जा गिरे और रेफरी ने उनके लिए 8 काउंट शुरू किए। फ्रेंच-अल्जीरियाई एथलीट मैच में बने रहे, लेकिन मोंग्कोलपेच को स्कोरकार्ड्स में पर्याप्त बढ़त प्राप्त हो चुकी थी, जिसे अंत तक उन्होंने बरकरार रखा।

11 जून को हुए ONE: FULL BLAST II में 25 वर्षीय एथलीट ने ONE Super Series मॉय थाई कॉन्टेस्ट में #4 रैंक के फ्लाइवेट कंटेंडर के खिलाफ बहुतमत निर्णय से जीत प्राप्त की, जिससे उनका प्रोमोशनल रिकॉर्ड अब 4-0 का हो गया है।

इससे एक बड़ा सवाल भी खड़ा हुआ है: क्या मोंग्कोलपेच ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रोडटंग “द आयरन मैन” जित्मुआंगनोन को चैलेंज करने के लिए तैयार हैं। अगर वो तैयार हैं तो क्या उन्हें टाइटल शॉट मिलना चाहिए? अगर नहीं, तो अगले मैच में उनका सामना किससे होना चाहिए?

चलिए आइए डालते हैं इस विषय पर एक नजर।

डिविजन में कई टॉप कंटेंडर्स हैं

Pictures from the Mongkolpetch Petchyindee Academy vs. Elias Mahmoudi bout at ONE: FULL BLAST II

महमूदी को हराकर मोंग्कोलपेच को फ्लाइवेट मॉय थाई रैंकिंग्स में #4 का स्थान मिलने वाला है इसलिए उन्हें रोडटंग के खिलाफ मैच मिलने की अच्छी संभावनाएं हैं।

मगर रैंकिंग्स में उनके अलावा भी 4 एथलीट्स हैं, जो चैंपियनशिप मैच की तलाश में हैं और मोंग्कोलपेच की स्किल्स की कड़ी परीक्षा ले सकते हैं। हालांकि इस बीच उनका सामना अपने टीम मेंबर और #5 रैंक के फ्लाइवेट कंटेंडर पेचडम “द बेबी शार्क” पेटयिंडी एकेडमी से नहीं होगा।

दूसरी ओर, जोनाथन “द जनरल” हैगर्टी पहले ही 2 बार रोडटंग को हराने में नाकाम रह चुके हैं, पेचडम भी उन्हें चैलेंज कर चुके हैं इसलिए इन दोनों को टाइटल शॉट फिलहाल शायद ना मिले। उनके अलावा लिस्ट में #1 रैंक के कंटेंडर सुपरलैक “द किकिंग मशीन” कियातमू9 और #3 रैंक के कंटेंडर “एंजेल वॉरियर” पानपयाक जित्मुआंगनोन हैं, लेकिन पानपयाक अपने टीम मेंबर को चुनौती कभी नहीं देंगे।

सुपरलैक का ONE Super Series रिकॉर्ड अभी 4-1 का है, जिससे उन्हें रोडटंग के खिलाफ मैच मिलने की संभावनाएं सबसे अधिक हैं।

अगर रोडटंग और सुपरलैक के बीच चैंपियनशिप मैच हुआ तो दूसरी ओर मोंग्कोलपेच का सामना हैगर्टी या पानपयाक से हुआ और उसमें उन्हें जीत मिली तो वो रोडटंग और सुपरलैक मैच के विजेता के खिलाफ टाइटल शॉट का दावा ठोक सकते हैं।



अपराजित का मतलब ये नहीं कि वो टाइटल मैच के हकदार हैं

Muay Thai fighter Mongkolpetch Petchyindee Academy kicks Cambodian fighter Sok Thy

मोंग्कोलपेच को वर्ल्ड टाइटल शॉट इसलिए भी मिलना चाहिए क्योंकि ONE Super Series में वो अभी तक अपराजित हैं।

साल 2019 से अभी तक थाई स्टार अलेक्सी “फेट” सेरपिसोस, जोसेफ “द हरिकेन” लसीरी, कुन खमेर वर्ल्ड चैंपियन सोक थय और महमूदी को भी हरा चुके हैं।

लेकिन अभी तक कई अपराजित रिकॉर्ड वाले एथलीट्स ONE Super Series वर्ल्ड टाइटल के लिए दावेदारी पेश कर चुके हैं मगर उन्हें हार झेलनी पड़ी।

उदाहरण के तौर पर, ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन नोंग-ओ गैयानघादाओ को चैलेंज करने से पहले #1 रैंक के बेंटमवेट कंटेंडर सैमापेच फेयरटेक्स का रिकॉर्ड 3-0 था। नोंग-ओ ने सैमापेच को चौथे राउंड में फिनिश किया था।

सुपरलैक भी उन्हीं में से एक हैं। ONE फ्लाइवेट किक बॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन इलियास “ट्वीटी” एनाहाचि के खिलाफ मैच से पहले उनका ONE Super Series रिकॉर्ड 4-0 का था।

पुरानी हार का बदला पूरा करने के लिए

Pictures from the Mongkolpetch Petchyindee Academy vs. Elias Mahmoudi bout at ONE: FULL BLAST II

मोंग्कोलपेच को अपनी टीम का बदला पूरा करने के लिए भी रोडटंग के खिलाफ मैच मिल सकता है।

जुलाई 2020 में हुए ONE: NO SURRENDER में “द आयरन मैन” ने Petchyindee Academy के स्टार पेचडम पर बहुमत निर्णय से जीत प्राप्त की थी। कड़े संघर्ष के बाद भी वो रोडटंग को हराने में नाकाम रहे।

महमूदी को हराने के बाद ये तय हो चला है कि मोंग्कोलपेच को अपने टीम मेंबर से पहले टाइटल शॉट मिलेगा। अगर उन्हें मैच मिला तो ना केवल उनके पास वर्ल्ड चैंपियन बनने का मौका होगा, बल्कि “द आयरन मैन” के खिलाफ Petchyindee Academy की पुरानी हार का बदला पूरा कर सकते हैं।

वहीं सुपरलैक भी ONE फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच में एनाहाचि के खिलाफ हार के बाद ONE Super Series मॉय थाई डिविजन में साबित कर सकते हैं कि वो चैंपियन बनने के हकदार हैं।

अगर मोंग्कोलपेच की भिड़ंत सुपरलैक से हुई तो बदले का एंगल लुप्त हो चुका होगा, लेकिन इस मैच के विजेता को रोडटंग के खिलाफ चैंपियनशिप मैच जरूर मिल जाएगा।

ये भी पढ़ें: ONE: FULL BLAST II की सबसे शानदार तस्वीरें

मॉय थाई में और

Aslamjon Ortikov unleashes an uppercut during The Inner Circle 39 open workout
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nong O Hama unleashes a kick at The Inner Circle 38 Open Workout
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35