टाईकी नाइटो की प्रभावशाली लो किक्स ने उन्हें वांग वेनफेंग पर जीत दिलाई

Wang Wenfeng Taiki Naito FULL BLAST 1920X1280 32 768x512

टाईकी “साइलेंट स्नाइपर” नाइटो खुद को डिविजन के टॉप 5 में शामिल करवाने को प्रतिबद्ध थे और #4 रैंक के फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग कंटेंडर “मेटल स्टॉर्म” वांग वेनफेंग को हराने के बाद संभव ही उन्हें टॉप 5 में जगह मिलने वाली है।

शुक्रवार, 11 जून को हुए ONE: FULL BLAST II में जापानी स्टार ने वांग के पैरों को लो किक्स लगाकर खूब क्षति पहुंचाई और अंत में सर्वसम्मत निर्णय से जीत हासिल की।

Wang Wenfeng Taiki Naito FULL BLAST 1920X1280 28.jpg

शुरुआत में दोनों एथलीट्स ने लो किक्स लगाकर एक-दूसरे के गेम को परखने की कोशिश की।

कुछ समय बाद नाइटो ने लगातार अपने प्रतिद्वंदी की बाईं जांघ पर इनसाइड और आउटसाइड अटैक करने शुरू किए। चीनी एथलीट ने काउंटर पंच लगाने की कोशिश की, लेकिन “साइलेंट स्नाइपर” इसके बावजूद किक्स लगाते रहे।

नाइटो इस बीच “मेटल स्टॉर्म” के अधिकतर पंचों से बचने में सफल हो रहे थे, फिर भी पूर्व ONE फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर दमदार लेफ्ट हुक-राइट क्रॉस को लैंड करवाने में सफल रहे।

जापानी स्ट्राइकर अभी भी रुकने को तैयार नहीं थे और लगातार वांग के बाएं पैर पर लो किक्स से प्रहार कर रहे थे।

Wang Wenfeng Taiki Naito FULL BLAST 1920X1280 45.jpg

वांग जानते थे कि उन्हें Bell Wood Fight Team के मेंबर को रोकने के लिए कुछ करना होगा इसलिए उन्होंने लेफ्ट हुक-राइट क्रॉस कॉम्बिनेशन लगाया।

नाइटो अपने लो किक्स के गेम प्लान पर टिके हुए थे। वहीं वांग ने भी लो किक्स से प्रहार करना शुरू किया, मगर नाइटो की स्ट्राइक्स ज्यादा प्रभावशाली साबित हो रही थीं।

चीनी स्टार जब भी अटैक करने की कोशिश करते, “साइलेंट स्नाइपर” उसके लिए पहले से तैयार रहते। इसलिए उन्हें अपने विरोधी के दमदार पंचों से बचने में और उनके बैलेंस को बिगाड़ने में आसानी हो रही थी।

वांग ने आक्रामक रुख अपनाया, मगर नाइटो का डिफेंस और काउंटर अटैक शानदार रहा। उन्होंने लगातार कई पंच और किक्स लगाकर जवाबी हमला किया।

Wang Wenfeng Taiki Naito FULL BLAST 1920X1280 14.jpg

“मेटल स्टॉर्म” के लिए तीसरे राउंड में ‘करो या मरो’ की स्थिति उत्पन्न हो चुकी थी। आक्रामक रवैया अपनाते हुए उन्होंने साइड किक्स लगाईं। वहीं नाइटो ने उनका प्रभाव झेलने के बाद काउंटर लो किक्स लगाईं।

इस बीच वांग की पुश किक सटीक निशाने पर जाकर लैंड हुई, लेकिन “साइलेंट स्नाइपर” ने अगले ही पल जैब लगाया और निरंतर लो किक्स से प्रहार करते रहे।

स्ट्राइक के गलत जगह लैंड होने से मैच को कुछ देर के लिए रोका भी गया। Xingbo Shengshi Fight Club के सदस्य पंच और किक्स लगा रहे थे, वहीं नाइटो उनसे बचने की कोशिश कर रहे थे।

“साइलेंट स्नाइपर” की एक और प्रभावशाली लो किक का प्रभाव वांग के पैर पर साफ देखा जा सकता था, इस कारण चीनी स्टार साउथपॉ (बाएं हाथ के) स्टांस में आ गए। इसके बाद नाइटो ने उनकी बॉडी और सिर पर किक्स लगानी शुरू कीं और अंतिम क्षणों में एक स्पिनिंग बैकफिस्ट भी लगाई।

Wang Wenfeng Taiki Naito FULL BLAST 1920X1280 22.jpg

वांग का बायां पैर लाल पड़ चुका था, जो दर्शा रहा था कि जापानी एथलीट ने इस मैच में अधिकतर मौकों पर बढ़त बनाए रखी। तीनों जजों ने “साइलेंट स्नाइपर” के पक्ष में फैसला सुनाते हुए उन्हें सर्वसम्मत निर्णय से विजेता घोषित किया।

इस जीत से नाइटो का प्रोफेशनल रिकॉर्ड 33-9 का हो गया है और ONE फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग रैंकिंग्स में उनका प्रवेश तय नजर आ रहा है।

ये भी पढ़ें: ONE: FULL BLAST II – रिजल्ट्स और हाइलाइट्स, महमूदी vs मोंग्कोलपेच

किकबॉक्सिंग में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Jonathan Haggerty