‘द आयरन मैन’ की वापसी: रोडटंग जित्मुआंगनोन ने ONE Championship के साथ नई डील साइन की

Rodtang Jitmuangnon moments before his fight with Takeru Segawa at ONE 172

रोडटंग “द आयरन मैन” जित्मुआंगनोन की वापसी हो रही है।

पूर्व ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन ने आधिकारिक तौर पर दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन को फिर से जॉइन कर लिया है और उन्होंने इसके लिए अपने जन्मदिन को चुना।

ये खबर थाईलैंड के नोंथाबुरी में स्थित Jitmuangnon Gym में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सामने आई। यहां खुद रोडटंग, उनके मैनेजर सोरापोंग जित्सुनटोर्न, ONE Championship थाईलैंड के प्रेसिडेंट जितिनाट अस्दामोंगकोल और रोडटंग की मैनेजमेंट और जिम के मालिक सोमजीत वैनकेउ और “एह” सुंटारी लोहाफाक शामिल रहे।

रोडटंग ने ONE के साथ दोबारा डील साइन करने को लेकर कहा:

“जिस तरह से इस खेल ने मुझे पहचान और मेरे परिवार को चीजें मुहैया करवाई हैं, मुझे नहीं लगता कि किसी दूसरे करियर से ऐसा संभव हो पाता। मैं आखिरी दम तक अपनी पूरी ताकत लगाता रहूंगा।”

जिन भी फैंस ने रोडटंग के महान करियर को फॉलो किया है और उनके लिए ये खबर कोई चौंकाने वाली नहीं है। ONE Championship और रोडटंग का रिश्ता बहुत ही खास रहा है और ये कहानी अभी खत्म नहीं होने वाली।

रोडटंग ने 2018 में अपना बहुप्रतीक्षित प्रमोशनल डेब्यू किया। उन्होंने लगातार चार मैच जीतते हुए तब के ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन जोनाथन “द जनरल” हैगर्टी के खिलाफ 2019 में वर्ल्ड टाइटल मैच हासिल किया। उन्होंने ब्रिटिश सुपरस्टार को हराते हुए गोल्ड जीतने में सफलता हासिल की।

उसके बाद फ्लाइवेट डिविजन ने उनकी बादशाहत का बेजोड़ नमूना देखा। रोडटंग ने डिविजन के धुरंधरों के खिलाफ कामयाबी के साथ अपनी बेल्ट का बचाव किया और अपने दिलचस्प स्टाइल की वजह से दुनिया के सबसे चर्चित फाइटर्स में से एक बन गए।

हालांकि, 2024 में जैकब स्मिथ के खिलाफ हुए मैच से पहले वेट और हाइड्रेशन टेस्ट में फेल कर जाने की वजह से उनसे टाइटल छिन गया। इस तरह उनकी यादगार बादशाहत का अंत हुआ। लेकिन “द आयरन मैन” अब भी पहले की तरह खतरनाक थे।

उन्होंने पिछले साल मार्च में हुए ONE 172 में जापानी मेगास्टार टकेरु “नेचुरल बोर्न क्रशर” सेगावा के खिलाफ एक बहुप्रतीक्षित मैच में शिरकत की, जिसका नतीजा फैंस को लंबे समय तक याद रखने वाला था।

रोडटंग ने अपने महान प्रतिद्वंदी को मात्र 80 सेकंड में ढेर कर सबको हक्का-बक्का कर दिया। इसके साथ ही उन्होंने साबित किया कि उनकी स्किल्स न सिर्फ मॉय थाई में घातक हैं बल्कि वो किकबॉक्सिंग में भी कमाल के हैं।

हालांकि उसके बाद ONE SAMURAI 1 में रीमैच का नतीजा उनके पक्ष में नहीं रहा। टकेरु ने पांचवें राउंड में रोडटंग को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराकर ONE अंतरिम फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल जीता।

अब वो उसी रिंग में लौट रहे हैं, जिसने उन्हें लैजेंड बनाया और उनका लक्ष्य अपने खोए हुए खिताब को पाने का होगा।

न्यूज़ में और

Muay Thai fighters Rambolek Chor Ajalaboon faces off with Yod-IQ Or Pimolsri ahead of The Inner Circle 30
Rambolek Chor Ajalaboon (L), Yod-IQ (R)
Rambolek and Yod-IQ Face off inside the ring at The Inner Circle 25
Rambolek Chor Ajalaboon (center) and Superbon (right) at The Inner Circle 7.
Stamp Fairtex fires a teep on Selina Flores at ONE Fight Night 47
Petmuangsri counters with a left elbow against Gregor Thom at The Inner Circle 29.
Split image of Muay Thai stars Stamp Fairtex and Selina Flores
Petmuangsri Torfunfarm faces off with Gregor Thom ahead of The Inner Circle 29
Nazareth Lalthazuala celebrates after knocking out Jhon Brutas
Regian Eersel to defend his Muay Thai crown against George Jarvis in a highly anticipated rematch on October 2
Stamp Fairtex Alyse Anderson ONE Fight Night 10 57
Indian MMA fighter Nazareth “The Northstar” Lalthazuala makes his way to the ring