दिग्गजों से भरे ONE के लाइटवेट मॉय थाई और किकबॉक्सिंग डिविजनों पर एक नजर

Regian Eersel Alexis Nicolas ONE Fight Night 21 12

ONE Championship के लाइटवेट मॉय थाई और किकबॉक्सिंग डिविजन में सर्वश्रेष्ठ फाइटर्स शामिल हैं, जो दुनिया के सबसे खतरनाक स्ट्राइकर्स भी हैं।

हाल ही में इन दोनों डिविजनों में फेर-बदल दिखा, जब ONE Fight Night 21: Eersel vs. Nicolas में नए ONE लाइटवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन की ताजपोशी हुई।

और अब ONE Fight Night 22: Sundell vs. Diachkova में दो रोमांचक लाइटवेट मुकाबले देखने को मिलेंगे, जहां से अगले वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर्स उभरकर आ सकते हैं।

आइए एक नजर डालें प्रतिभा से भरे ONE के लाइटवेट मॉय थाई और किकबॉक्सिंग डिविजनों पर:

डिविजनल चैंपियंस रेगिअन इरसल और अलेक्सिस निकोलस

पांच साल तक लाइटवेट किकबॉक्सिंग डिविजन पर राज करने के बाद और चार सफल वर्ल्ड टाइटल डिफेंस के साथ रेगिअन “द इम्मोर्टल” इरसल का शासन 6 अप्रैल को ONE Fight Night 21 में समाप्त हो गया, जब अपराजित फ्रेंच सनसनी अलेक्सिस “बारबोज़ा” निकोलस ने सर्वसम्मत निर्णय से बेल्ट को अपने नाम किया।

उस यादगार प्रदर्शन ने नए ONE लाइटवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन के शानदार रिकॉर्ड को 24-0 तक बढ़ा दिया और इरसल की आठ साल और 22 फाइट के अपराजित सिलसिले को तोड़ दिया।

इरसल के पास अभी भी ONE लाइटवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल है, जो उन्होंने 2022 में सिंसामट क्लिनमी को हराकर जीता था और तब से उन्होंने दो बार नॉकआउट्स से अपनी बेल्ट को सफलतापूर्वक डिफेंड किया है।

ONE Fight Night 22 में क्या होगा?

4 मई लाइटवेट स्ट्राइकिंग डिविजनों के लिए एक महत्वपूर्ण तारीख होगी।

ONE Fight Night 22 में थाई फैन फेवरेट रंगरावी “लेगाट्रॉन” सिटसोंगपीनोंग बुल्गारियाई नॉकआउट आर्टिस्ट बोगडन शुमारोव के साथ एक महत्वपूर्ण मुकाबले में अपना ONE किकबॉक्सिंग डेब्यू करेंगे।

27 वर्षीय स्ट्राइकर दो शानदार नॉकआउट्स के साथ ONE में 2-0 से आगे हैं। और अब उनका लक्ष्य थाईलैंड के सर्वश्रेष्ठ एथलीट्स में से एक को हराकर निकोलस के किकबॉक्सिंग ताज पर निशाना साधना है।

उसके बाद सिंसामट और दिमित्री मेन्शिकोव लाइटवेट मॉय थाई बाउट में भिड़ेंगे, जिससे अगला वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर मिलने की संभावना है।

दोनों हाथों और पैरों में अपनी चौंकाने वाली ताकत के लिए प्रसिद्ध सिंसामट को 2022 और 2023 में इरसल के हाथों लगातार हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन तब से उन्होंने दो फाइट्स जीतकर बेहतरीन वापसी की है।

मेन्शिकोव भी इरसल के साथ दोबारा मैच के लिए भूखे हैं। अपने प्रमोशनल डेब्यू में टाइटल होल्डर से हारने के बाद 26 वर्षीय रूसी एथलीट ने पहले राउंड में दो नॉकआउट्स करके फैंस को याद दिलाया कि क्यों वो मॉय थाई के सबसे खतरनाक पंच लगाने वालों में से एक हैं।

अपनी बारी का इंतजार

बेल्ट के लिए लड़ने का मौका पाने के लिए कई दिग्गज लाइटवेट स्ट्राइकर्स उत्सुक हैं।

किकबॉक्सिंग में कॉन्स्टेंटाइन “लॉयनक्रशर” रुसु और आरियन “गेम ओवर” सादिकोविच वर्ल्ड टाइटल शॉट से सिर्फ एक या दो जीत दूर हैं।

29 वर्षीय रुसु ने अपने ONE करियर की शुरुआत में लगातार दो जीत हासिल की, लेकिन अपने पिछले मुकाबले में उन्हें शुमारोव से नॉकआउट हार का सामना करना पड़ा। उस हार के बावजूद उन्होंने ONE वर्ल्ड चैंपियन बनने के लिए गतिशील और बेहतरीन स्ट्राइकिंग गेम का प्रदर्शन किया है।

इस बीच सादिकोविक पूर्व ONE लाइटवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर रह चुके हैं और खेल के सबसे खतरनाक एथलीट्स में से एक हैं। उन्होंने अपने पिछले मैच में दिग्गज नीकी “द नेचुरल” होल्ज़कन पर जजों के निर्णय से जीत हासिल की, जिससे उनका अगला मुकाबला दिलचस्प होने की संभावना बढ़ गई है।

और लाइटवेट मॉय थाई डिविजन में फैंस को स्पेनिश स्ट्राइकर नौज़ेत त्रूहीलो और ब्रिटिश स्टार “लीथल” लियाम नोलन पर नजर रखनी चाहिए।

ये दोनों एथलीट्स फरवरी में ONE Fight Night 19 में एक-दूसरे से भिड़े थे, जहां अपनी आक्रामकता से त्रूहीलो ने जीत दर्ज कर नोलन की 2 फाइट्स की जीत की लय को तोड़ा था।

दोनों स्टार्स की मॉय थाई प्रतिभा को देखते हुए हम इनमें से एक को गोल्डन बेल्ट के लिए लड़ते हुए जल्द ही देख सकते हैं।

अंत में अनुभवी डच दिग्गज होल्ज़कन लाइटवेट मॉय थाई और किकबॉक्सिंग दोनों डिविजनों में एक वास्तविक खतरा हैं।

40 वर्षीय नॉकआउट आर्टिस्ट ने ONE में इन दोनों खेलों में जीत अर्जित की हैं और जनवरी में ONE 165 में उन्होंने एक स्पेशल रूल्स मुकाबले में MMA दिग्गज योशिहीरो अकियामा को शानदार तरीके से नॉकआउट किया था।

किकबॉक्सिंग में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34