अलेक्सिस निकोलस ने रेगिअन इरसल को हराकर ONE लाइटवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल जीता

Regian Eersel Alexis Nicolas ONE Fight Night 21 33

शायद कम ही फैंस ने कल्पना की होगी कि 2-स्पोर्ट चैंपियन रेगिअन “द इम्मोर्टल” इरसल को अलेक्सिस “बारबोज़ा” निकोलस से हार का सामना करना पड़ सकता है।

25 वर्षीय फ्रेंच स्टार ने थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडिय में हुए ONE Fight Night 21 के मेन इवेंट में इरसल को चौंकाते हुए किकबॉक्सिंग ताज अपने नाम कर लिया।

निकोलस ने शुरुआत में इरसल के अटैक से बचने के लिए सामंजस्य बैठाया। उन्होंने प्रतिद्वंदी के पंचों से बचाव करते हुए किक्स का इस्तेमाल कर उनकी लय को तोड़ा।

जैसे-जैसे फाइट आगे बढ़ती रही, निकोलस का आत्मविश्वास भी बढ़ने लगा। अब उन्हें मौजूदा चैंपियन के साथ पंचों का वार-पलटवार करने में कोई परेशानी नहीं थी। उन्होंने इरसल को ओवरहैंड राइड लगाकर नॉकडाउन भी किया।

इरसल अपने पैरों पर खड़े हुए। मैच बढ़ने के साथ-साथ दोनों पर उसका असर नजर आने लगा था। निकोलस को पूरे पांच राउंड के दौरान इरसल की स्टेप-इन नीज़ से जूझना पड़ा।

हालांकि, चैंपियनशिप राउंड में “बारबोज़ा” ने इरसल पर लो किक्स लगानी शुरु कर दीं और बाद में मुक्कों ने उनके काम को और आसान कर दिया।

“द इम्मोर्टल” पहली बार ONE Championship में थोड़े ढीले पड़ते हुए दिखाई दे रहे थे और देखते ही देखते लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में पांच राउंड खत्म हो गए।

अंत में निकोलस ने सर्वसम्मत निर्णय से जीत हासिल की और अब उनका अपराजित रिकॉर्ड 24-0 हो गया है। उन्होंने वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतने के साथ इरसल की पांच साल से चली आ रही बादशाहत और 22 मैचों की जीत की स्ट्रीक का अंत किया।

अब ONE लाइटवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन के रूप में फ्रेंच स्टार के नए युग की शुरुआत हो रही है।

किकबॉक्सिंग में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34