रोडटंग ने वर्ल्ड टाइटल चैलेंज को ठुकराया, मोंग्कोलपेच का जवाबी हमला

Could Mongkolpetch Petchyindee Academy fight Rodtang Jitmuangnon next?

ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रोडटंग “द आयरन मैन” जित्मुआंगनोन जानते हैं कि कई मॉय थाई एथलीट्स और एक मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट उनके खिलाफ मैच चाहते हैं।

इस लिस्ट में जुड़ने वाला सबसे नया नाम मोंग्कोलपेच पेटयिंडी एकेडमी का है, जो #4 रैंक के फ्लाइवेट मॉय थाई कंटेंडर इलायस “द स्नाइपर” महमूदी को हराकर संभव ही ONE एथलीट रैंकिंग्स में प्रवेश करने वाले हैं।

मोंग्कोलपेच को वर्ल्ड टाइटल शॉट मिलने की खबरें इन दिनों तूल पकड़ रही हैं, लेकिन फिलहाल रोडटंग अपने हमवतन एथलीट को चैंपियनशिप मैच देने के पक्ष में नहीं हैं।

फ्लाइवेट चैंपियन ने कहा, “अपने पिछले मैच में जीत के बाद मोंग्कोलपेच ने कहा कि वो मुझे चैलेंज करना चाहते हैं।”

“मैं किसी की भी चुनौती को स्वीकारने को तैयार हूं, लेकिन उससे पहले उन्हें अपने प्रदर्शन में सुधार कर फैंस को और भी अधिक प्रभावित करने की जरूरत है।”

रोडटंग 11 जून को हुए ONE: FULL BLAST II में मोंग्कोलपेच के महमूदी के खिलाफ मैच का जिक्र कर रहे हैं।

मुकाबले में 3 राउंड्स तक जबरदस्त एक्शन देखा गया, लेकिन अंत में Petchyindee Academy के स्टार ने ONE Super Series में अपने परफेक्ट रिकॉर्ड को बरकरार रखा।

मोंग्कोलपेच ने पहले राउंड में लो किक्स और सिर पर एल्बोज़ लगाकर अपने विरोधी को खूब क्षति पहुंचाई, मगर महमूदी ने भी उन्हें काउंटर लेफ्ट हुक लगाकर चौंका दिया था।

दूसरे राउंड में सब कुछ बदला हुआ नजर आया क्योंकि थाई स्टार ने राइट हुक लगाकर “द स्नाइपर” को नॉकडाउन कर दिया था।

महमूदी तीसरे राउंड में फ्रंटफुट पर रहकर मैच को फिनिश करने के मौके तलाश रहे थे, लेकिन मोंग्कोलपेच क्लिंचिंग गेम के जरिए खुद को बचाने में सफल हो रहे थे।



आखिरी राउंड में चाहे मोंग्कोलपेच ने अपने प्रतिद्वंदी को नॉकआउट से फिनिश करने की कोशिश ना की हो, लेकिन पहले 2 राउंड्स में बनाई गई बढ़त उन्हें बहुमत निर्णय से जीत दिलाने के लिए काफी रही, जिससे उनका ONE Super Series रिकॉर्ड 4-0 का हो गया है।

रोडटंग का मानना है कि Petcyindee Academy के स्टार जीत के हकदार थे, लेकिन उनका ये भी मानना है कि आखिरी राउंड में डिफेंसिव रणनीति से मैच उनके हाथ से जा भी सकता था।

रोडटंग ने कहा, “मैंने उनके मैच को देखा, उनका प्रदर्शन काफी अच्छा रहा। उन्हें कई खतरनाक मूव्स का प्रभाव झेलना पड़ा, लेकिन अंत में उस नॉकडाउन के जरिए उन्हें स्कोरकार्ड्स में बढ़त मिली। ऐसा ना होता तो उनकी हार तय थी।”

“अगर उन्होंने दूसरे राउंड में महमूदी को नॉकडाउन ना किया होता तो वो दूसरे और तीसरे राउंड में पिछड़ रहे होते।

“अंतिम राउंड भी बहुत अहम होता है, जहां हमें अपनी पूरी ताकत से अटैक करना चाहिए और चतुराई भरे अटैक करने चाहिए।”

ONE Flyweight Muay Thai World Champion Rodtang Jitmuangnon cracks Jonathan Haggerty in the tummy

इसलिए “द आयरन मैन” ने मोंग्कोलपेच को ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल शॉट की मांग करने से पहले किसी टॉप रैंक के कंटेंडर से भिड़ने की सलाह दी है।

उन्होंने कहा, “मैं उनका जोनाथन हैगर्टी जैसे किसी एथलीट के खिलाफ मैच चाहता हूं।”

“उन्हें एक एथलीट के तौर पर अपने कद को ऊपर उठाना होगा। अगर वो # 2 रैंक के कंटेंडर हैगर्टी को हरा पाए तो मुझे उनकी चुनौती स्वीकार होगी।

“अगर हैगर्टी नहीं तो पानपयाक जित्मुआंगनोन या फिर महमूदी के खिलाफ रीमैच भी उनके लिए बड़ी चुनौती होगी।”

Pictures from the Mongkolpetch Petchyindee Academy vs. Elias Mahmoudi bout at ONE: FULL BLAST II

मोंग्कोलपेच किसी भी तरह से रोडटंग की बात से सहमत नहीं हैं।

Petchyindee Academy के सदस्य मानते हैं कि वो फ्लाइवेट वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच मिलने के हकदार हैं और रोडटंग के बयान के प्रति असंतोष जताया है।

थाई स्टार ने कहा, “जब मैं स्टार बन चुका था, तब तुम्हारा रुतबा कुछ भी नहीं था।”

मोंग्कोलपेच और रोडटंग का आजतक आमना-सामना नहीं हुआ है, लेकिन उनकी ये भिड़ंत जरूर धमाकेदार रहने वाली है।

ये भी पढ़ें: कैसे ONE के मॉय थाई स्टार्स को उनके फाइट नेम प्राप्त हुए

न्यूज़ में और

Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs