5 ट्रायलॉजी बाउट्स जिन्हें हम सभी ONE Championship में देखना चाहते हैं

Angela Lee VID_3733 768x512

ONE Championship में कई महान एथलीट्स के बीच प्रतिद्वंदिता 3 मैचों तक चली है, लेकिन रबर मैचों को देखने में एक अलग मजा आता है।

शिन्या “टोबीकन जुडन” एओकी vs एडुअर्ड “लैंडस्लाइड” फोलायंग और एड्रियानो “मिकीन्यो” मोरेस vs जेहे “ग्रैविटी” युस्ताकियो ऐसी 3 मैचों की सीरीज हैं जो ग्लोबल स्टेज पर देखी जा चुकी हैं, जिनकी ट्रायलॉजी (तीसरी) बाउट में जबरदस्त एक्शन देखने को मिला था।

जब दोनों एथलीट्स 1-1 की बराबरी पर हों तो रबर  मैच में तगड़े एक्शन का देखा जाना लगभग तय हो जाता है।

यहां जानिए उन 5 मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स ट्रायलॉजी बाउट्स के बारे में जिन्हें दुनिया भर के फैंस देखने के इच्छुक हैं।

#1 एंजेला ली Vs. जिओंग जिंग नान

Angela Lee defeats Xiong Jing Nan at ONE CENTURY DC DUX_2582.jpg

“अनस्टॉपेबल” एंजेला ली और “द पांडा” जिओंग जिंग नान के अभी तक दोनों वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच धमाकेदार अंदाज में फिनिश हुए हैं।

मार्च 2019 में हुए ONE: A NEW ERA में पहली भिड़ंत में ली ने एटमवेट से स्ट्रॉवेट डिविजन में जाकर चीनी स्टार को उनके टाइटल के लिए चैलेंज किया था, जिसमें वो सफल नहीं रहीं।

जिओंग के स्टैमिना ने भी सभी को प्रभावित किया, जिन्होंने ली के सबमिशन मूव बच निकलने के बाद आखिरी राउंड में तकनीकी नॉकआउट से जीत प्राप्त की थी। ये “अनस्टॉपेबल” के करियर की पहली हार भी रही।

अक्टूबर 2019 में हुए ONE: CENTURY PART I में इनका रीमैच हुआ और इस बार ली का ONE विमेंस एटमवेट वर्ल्ड टाइटल दांव पर लगा था।

चौथे राउंड में जिओंग ने ली को मैट पर गिरा दिया था, लेकिन सिंगापुर-अमेरिकी स्टार ने अंतिम राउंड में जबरदस्त वापसी की। उन्होंने समय समाप्ति से केवल 12 सेकंड पहले रीयर-नेकेड चोक लगाकर जीत अपने नाम की थी।

दोनों मैचों के आखिरी क्षणों में फिनिश देखे गए और इनके बीच ट्रायलॉजी बाउट में भी तगड़े एक्शन के देखे जाने की उम्मीद होगी। उसी मैच से पता चल पाएगा कि आखिर दोनों में से कौन बेहतर है।

#2 जोशुआ पैचीओ Vs. योसूके सारूटा

Yosuke Saruta YK 6422.jpg

दिसंबर 2018 में हुए ONE: DESTINY OF CHAMPIONS में एलेक्स “लिटल रॉक” सिल्वा को अपने डेब्यू मैच में हराने के बाद योसूके “द निंजा” सारूटा को जोशुआ “द पैशन” पैचीओ के खिलाफ ONE स्ट्रॉवेट वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच मिला।

उसके एक महीने बाद ONE: ETERNAL GLORY में जापानी स्टार अपनी शानदार रेसलिंग के दम पर विभाजित निर्णय से जीत दर्ज कर नए वर्ल्ड चैंपियन बने।

लेकिन उसके 3 महीने बाद ही ONE: ROOTS OF HONOR में दोनों का रीमैच हुआ, जिसमें फिलीपीनो स्टार ने अपने विरोधी को नॉकआउट कर एक बार फिर टाइटल अपने नाम किया।

सारूटा ने शुरुआती क्षणों में अपने विरोधी को मैट पर गिरा दिया था और “द पैशन” की हाई किक के लैंड होने से पहले दोनों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिल रही थी। उनकी नी स्ट्राइक सारूटा के जबड़े पर जा लगी, जिसके प्रभाव से “द निंजा” अगले ही पल नीचे जा गिरे।

उसके बाद पैचीओ 2 बार अपने टाइटल को सफलतापूर्वक डिफेंड कर चुके हैं, वहीं सारूटा लगातार 2 बड़ी जीत प्राप्त कर चुके हैं।

दोनों के बीच तीसरे ONE स्ट्रॉवेट वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच होने की संभावनाएं भी बढ़ने लगी हैं, जिसके लिए पैचीओ भी उत्साहित हैं।

#3 आंग ला न संग Vs. विटाली बिगडैश

Vitaly Bigdash ADUX5292.jpg

आंग ला “द बर्मीज़ पाइथन” न संग और विटाली बिगडैश की प्रतिद्वंदिता 2017 में हुए ONE: QUEST OF POWER से शुरू हुई थी, जहां रूसी एथलीट ने म्यांमार के आइकॉन पर सर्वसम्मत निर्णय से जीत हासिल की थी।

केवल 2 हफ्ते पहले मिले नोटिस पर ONE मिडलवेट वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच के ऑफर को स्वीकारने के बाद जून 2017 में उन्होंने ONE: LIGHT OF A NATION में नया चैंपियन बनकर इतिहास रचा था।

“द बर्मीज़ पाइथन” ने 25 मिनट के जबरदस्त एक्शन के बाद सर्वसम्मत निर्णय से जीत हासिल की और अपने देश के सबसे पहले वर्ल्ड चैंपियन बने।

उसके बाद ट्रायलॉजी बाउट को 2 बार बुक किया जा चुका है और दोनों ही इस प्रतिद्वंदिता को अंतिम रूप देना चाहते हैं, लेकिन COVID-19 महामारी के कारण ऐसा अभी तक नहीं हो पाया है।

“द बर्मीज़ पाइथन” अब अपने दोनों वर्ल्ड टाइटल्स को हार चुके हैं, वहीं बिगडैश ने काफी समय से फाइट नहीं की है। उम्मीद होगी कि ONE भविष्य में 2 महान एथलीट्स के बीच ट्रायलॉजी बाउट को जरूर बुक करेगा।



#4 मार्टिन गुयेन Vs. मरात गफूरोव

Martin Nguyen IMG_5948.jpg

सितंबर 2015 में हुए ONE: ODYSSEY OF CHAMPIONS में मार्टिन “द सीटू-एशियन” गुयेन और मरात “कोबरा” गफूरोव के मैच में ONE अंतरिम फेदरवेट वर्ल्ड चैंपियनशिप बेल्ट दांव पर लगी थी।

गुयेन ने बहुत कम समय के नोटिस पर इस मैच के ऑफर को स्वीकार किया था क्योंकि नारनतुंगलाग “टुंगा” जदंबा को मैच से अपना नाम वापस लेना पड़ा था। इस मुकाबले में गफूरोव ने गुयेन को केवल 41 सेकंड में रीयर-नेकेड चोक लगाकर फिनिश कर दिया था।

उसके बाद गुयेन ने 2 साल के अंदर 4 मैचों में पहले राउंड में अपने विरोधियों को फिनिश किया इसलिए गुयेन दोबारा “कोबरा” के खिलाफ टाइटल शॉट प्राप्त कर चुके थे। पहले राउंड में गफूरोव एक बार फिर रीयर-नेकेड चोक लगाने के करीब आ चुके थे, लेकिन ऑस्ट्रेलियाई स्टार इस बार खुद को बचाने में सफल रहे।

दूसरे राउंड में गुयेन को अपना पसंदीदा मूव लगाने का मौका मिला। उन्होंने ओवरहैंड राइट से रूसी स्टार को नॉकआउट कर ONE फेदरवेट वर्ल्ड टाइटल अपने नाम किया।

उसके बाद गुयेन का शानदार प्रदर्शन जारी रहा और इस दौरान वो फोलायंग को हराकर सबसे पहले 2-डिविजन ONE वर्ल्ड चैंपियन बने। मगर गफूरोव के खिलाफ तीसरा मैच आज भी उनका सपना है, जिससे इस प्रतिद्वंदिता का अंत हो सके।

#5 एड्रियानो मोरेस Vs. काइरत अख्मेतोव

Kairat Akhmetov IMG_5297 e1498030813763.jpg

मौजूदा ONE फ्लाइवेट वर्ल्ड चैंपियन मोरेस डिविजन के सबसे सफल चैंपियन हैं, लेकिन इस मुकाम तक पहुंचने से पहले उन्हें बड़े मैचों में हार भी झेलनी पड़ी थी।

इन्हीं में से एक हार नवंबर 2015 में हुए ONE: DYNASTY OF CHAMPIONS (BEIJING II) में काइरत “द कज़ाख” अख्मेतोव के खिलाफ आई। जिसमें अख्मेतोव को 5 राउंड्स की कांटेदार टक्कर के बाद विभाजित निर्णय से जीत प्राप्त हुई थी।

उसके बाद मोरेस ने लगातार 2 मैचों में सबमिशन से जीत हासिल कर दोबारा चैंपियनशिप मैच हासिल किया। फिर अगस्त 2017 में हुए ONE: KINGS & CONQUERORS में उन्होंने “द कज़ाख” पर सर्वसम्मत निर्णय से जीत दर्ज कर चैंपियनशिप बेल्ट अपने नाम की थी।

उस ऐतिहासिक जीत के बाद “मिकीन्यो,” “ONE on TNT I” में मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स लैजेंड डिमिट्रियस “माइटी माउस” जॉनसन को भी हरा चुके हैं और अब मोरेस को एक नए चैलेंजर की जरूरत है।

अख्मेतोव लगातार 3 जीत दर्ज कर चुके हैं, उनका यही मोमेंटम उन्हें मोरेस के खिलाफ ट्रायलॉजी बाउट दिला सकता है।

विशेष उल्लेख: एडी अल्वारेज़ Vs. शिन्या एओकी

Pictures from the fight between Eduard Folayang and Shinya Aoki from "ONE on TNT IV"

एडी “द अंडरग्राउंड किंग” अल्वारेज़ और शिन्या “टोबीकन जुडन” एओकी की प्रतिद्वंदिता साल 2008 से ही चली आ रही है।

अप्रैल 2012 में एओकी ने अमेरिकी स्टार को केवल 92 सेकंड में फिनिश कर दिया था, वहीं अमेरिका में हुए मैच में अल्वारेज़ ने अपने विरोधी को 134 सेकंड में फिनिश कर अपनी हार का बदला पूरा किया।

दोनों अभी तक ONE Championship में आमने-सामने नहीं आए हैं। लेकिन अब दोनों के ONE Championship में होने से भविष्य में इनकी ट्रायलॉजी बाउट का होना भी लगभग तय हो चला है।

ये भी पढ़ें: ONE की प्रतिद्वंदिता: एंजेला ली vs डेनिस ज़ाम्बोआंगा

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.