मोरेस ने वर्ल्ड टाइटल मैच में जॉनसन को नॉकआउट कर पूरी दुनिया को चौंकाया

Adriano Moraes Demetrious Johnson ONE on TNT I 32 768x512

एड्रियानो “मिकीन्यो” मोरेस ने गुरुवार, 8 अप्रैल को “ONE on TNT I” में दुनिया के महानतम मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट डिमिट्रियस “माइटी माउस” जॉनसन को दूसरे राउंड में नॉकआउट कर खुद को दुनिया का सबसे बेहतरीन फ्लाइवेट एथलीट साबित कर दिया है।

डिविजन के बेताज बादशाह भले ही सर्कल में अंडरडॉग की तरह उतरें हों, लेकिन वहां से जाते वक्त बेल्ट अभी भी उन्हीं के कंधों पर थी और ये कारनामा उन्होंने जॉनसन को करियर की पहली नॉकआउट हार के जरिए किया।

दोनों ही सुपरस्टार्स ने मुकाबले की सधी हुई शुरुआत की।

मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन ने अच्छा फुटवर्क दिखाया, दूरी बनाए रखी और मौका मिलने के साथ ही तगड़ी लो किक्स लगाईं। वहीं उनके चैलेंजर ने दूरी को कम करते हुए पंच लगाने का प्रयास किया। जॉनसन ने थोड़े समय के लिए मोरेस को सर्कल वॉल की तरफ धकेलकर पॉइंट्स हासिल किए, लेकिन ब्राजीलियाई स्टार उससे बच निकलने में कामयाब रहे।

राउंड का सबसे बड़ा लम्हा तब आया, जब “मिकीन्यो” ने अपने प्रतिद्वंदी की टांग पकड़कर नीचे गिराया और लेग लॉक लगाने का प्रयास किया। उन्होंने टॉप पोजिशन में रहते हुए अमेरिकी एथलीट पर नियंत्रण पाने की कोशिश की और शॉर्ट राइट हैंड भी लगाए। हालांकि “माइटी माउस” ने अपने पंचों और एल्बो के जरिए अटैक किया।

Adriano Moraes Demetrious Johnson ONE on TNT I 25.jpg

दूसरे राउंड में दोनों ही एथलीट्स की तरफ से ज्यादा प्रयास देखने को मिले।

मोरेस ने किक्स मारकर अपनी विरोधी को परखा तो वहीं जॉनसन ने स्ट्रेट पंचों के जरिए अपनी रेंज पाने की कोशिश की। हालांकि “माइटी माउस” अपने से अधिक लंबे प्रतिद्वंदी के खिलाफ सही दूरी नहीं बना पा रहे थे। उसके बाद वॉशिंगटन निवासी एथलीट ने डबल लेग टेकडाउन की कोशिश की, लेकिन “मिकीन्यो” इसके लिए पूरी तरह से तैयार थे और उससे बच भी निकले।

ब्राजीलियाई एथलीट लगातार सर्कल में एक जगह से दूसरे जगह घूम रहे थे और अमेरिकी एथलीट उनका पीछा कर रहे थे। American Top Team के स्टार ने राइट नी लगाई, जिसे जॉनसन ने पकड़ने की नाकाम कोशिश की। उन्होंने मौका पाते हुए पास आकर पंच लगाए।

ब्राजीलियाई एथलीट ने उन्हें एक बेहतरीन राइट अपरकट लगाया, जिससे फ्लाइवेट दिग्गज मैट पर जा गिरे। जॉनसन ने अंडरहुक लगाकर बचने का प्रयास किया, लेकिन मोरेस ने उनके जबड़े पर एक जोरदार लेफ्ट नी दे मारी और फिर आए पंचों से अमेरिकी स्टार अपनी सुधबुध खो बैठे।

रेफरी ने तेजी दिखाते हुए दूसरे राउंड के 2:24 मिनट पर मुकाबले को समाप्त कर दिया और मोरेस को अपने करियर की सबसे बड़ी जीत हासिल हुई।

Adriano Moraes Demetrious Johnson ONE on TNT I 35.jpg

इस धमाकेदार जीत के साथ ही “मिकीन्यो” ने अपना रिकॉर्ड 19-3 कर लिया और दुनिया को बता दिया है कि वो सबसे बेहतरीन फ्लाइवेट सुपरस्टार हैं।

फाइट के बाद इंटरव्यू में ब्राजीलियन सुपरस्टार ने कहा, “ये किसी सपने के सच होने जैसा है। मैं इसके लिए हर दिन कड़ी मेहनत कर रहा था। इस पल को बयां करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं है।”

“ये मेरे लिए कोई चौंकाने वाली चीज नहीं है क्योंकि मैं दुनिया के सबसे बेहतरीन लोगों के साथ काम कर रहा हूं। मैं दुनिया में सबसे बेस्ट नहीं हूं, लेकिन मैं सबसे अलग हूं। आज मैंने कर दिखाया। मैं बहुत खुश हूं।”

ये भी पढ़ें: ‘ONE On TNT I’ – रिजल्ट्स और हाइलाइट्स, मोरेस Vs. जॉनसन

न्यूज़ में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.