ONE Friday Fights 72 में भारत के सुमित भ्यान की शानदार जीत, कोंगसुक, हैगर्टी का बढ़िया प्रदर्शन जारी

Kongsuk Fairtex Joachim Ouraghi ONE Friday Fights 72 9

तगड़े नॉकआउट्स से लेकर यादगार लम्हों तक शुक्रवार, 26 जुलाई को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में हुए ONE Friday Fights 72 में फैंस को बेहतरीन एक्शन देखने को मिला।

11 फाइट वाले कार्ड में MMA, मॉय थाई, किकबॉक्सिंग और सबमिशन ग्रैपलिंग के दमदार मैच हुए।

अगर आप से एक्शन मिस हो गया तो यहां जानिए कि वीकली इवेंट सीरीज में क्या-क्या हुआ।

कोंगसुक के आगे औराघी की एक ना चली

Kongsuk Fairtex Joachim Ouraghi ONE Friday Fights 72 49

कोंगसुक फेयरटेक्स और जोआकिम औराघी ने 135.4-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मुकाबले में एक दूसरे का डटकर सामना किया, लेकिन नौ मिनट के एक्शन के बाद थाई स्ट्राइकर को जीत मिली।

पहले राउंड में औराघी आक्रामक रहे। दूसरे राउंड में पूर्व Lumpinee Stadium मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन ने विरोधी के शरीर पर किक्स लगाई। उन्होंने तीसरे राउंड में भी मैच का नियंत्रण अपने हाथों में लिया।

अंत में बैंकॉक निवासी एथलीट को सर्वसम्मत निर्णय से जीत मिली और उनका करियर रिकॉर्ड 64-17 हो गया है।

तीन राउंड की फाइट में थेपटक्सिन का ब्लूमेर्ट पर दबदबा

Theptaksin Sor Sornsing Jelte Blommaert ONE Friday Fights 72 16

थेपटक्सिन सोर सोर्नसिंग और जेल्टे ब्लूमेर्ट के बीच 126-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मुकाबला एकतरफा साबित हुआ।

थाई स्टार के अटैक पूरे मुकाबले में जारी रहे और उन्होंने बेल्जियम के प्रतिद्वंदी पर टीप किक्स, पंचों से जमकर वार किया। अंत में जजों ने थेपटक्सिन को सर्वसम्मत निर्णय से विजेता घोषित किया।

इस जीत के बाद उनका रिकॉर्ड 75-28-4 हो गया।

आखिरी पलों में दमदार प्रदर्शन के दम पर पेंटोर की थोंगसियाम पर जीत

Thongsiam Lukjaoporongtom Pentor SP Kansart Paeminburi ONE Friday Fights 72 39

पेंटोर एसपी कांसार्ट पेमिनबुरी ने 142-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मैच में थोंगसियाम के खिलाफ मुकाबले में दृढ़ता का परिचय दिया।

उन्हें Rajadamnern Stadium मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन के हाथों भारी-भरकम पंच खाने पड़े, लेकिन पेंटोर ने दूसरे राउंड में वापसी की और क्लिंच में रहकर सफलता पाई।

आखिरी राउंड में उन्होंने शरीर पर घुटनों से वार किए और पेंटोर को विभाजित निर्णय से जीत मिली। इससे उनका ONE रिकॉर्ड 2-0 हो गया।

टू पीस कॉम्बिनेशन से पेटनमखोंग ने लुक्कवान को ढेर किया

पेटनमखोंग मोंग्कोलपेट ने अपना समय लेते हुए 122-पाउंड कैचवेट मॉय थाई फाइट में एक परफेक्ट शॉट लगाकर लुक्कवान सुजीबामीक्यू को चित किया।

एक दूसरे को परखने के बाद लुक्कवान ने आक्रामकता लो किक्स के साथ दिखाई। लेकिन 20 वर्षीय लाओस निवासी एथलीट ने लय पाई और अटैक शुरु कर दिया। पेटनमखोंग ने विरोधी के डिफेंस को भेदते हुए लेफ्ट हुक-राइट स्ट्रेट लगाया और रेफरी को उसी समय मैच समाप्ति का इशारा करना पड़ा।

पहले राउंड में 2:48 मिनट पर आई नॉकआउट जीत के बाद उनका ONE रिकॉर्ड 3-1 और करियर रिकॉर्ड 42-6-1 हो गया।

मुआंगलाओ ने सोंगपैंडिन को दी मात

Songpandin Chor Kaewwiset Muanglao Kiattongyot ONE Friday Fights 72 23

मुआंगलाओ कियटोंगयोट के भारी-भरकम हाथों ने उन्हें 128-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मुकाबले में सोंगपैंडिन चोर केउविसेट पर जीत दिलाई।

मुआंगलाओ ने पहले राउंड में लूपिंग पंचों का इस्तेमाल किया, लेकिन सोंगपैंडिन ने अपनी रेंज पाई। 28 वर्षीय स्टार ने हुक और अपरकट लगाकर सोंगपैंडिन को हैरान किया।

तीसरे राउंड में भी यही जारी रहा और जजों ने अंत में मुआंगलाओ को सर्वसम्मत निर्णय से जीत दिलाई और उनका करियर रिकॉर्ड 51-12 हो गया।

रॉबर्ट्स को लगी चोट, तकनीकी नॉकआउट से जीते इसाएव

Alex Roberts Beybulat Isaev ONE Friday Fights 72 6

लुम्पिनी स्टेडियम में दो धुरंधर मॉय थाई स्टार्स उतरे, लेकिन फाइट निराशाजनक तरीके से खत्म हुई जब बेबुलट इसाएव और एलेक्स रॉबर्ट्स लाइट हेवीवेट मॉय थाई मैच में आमने-सामने आए।

रॉबर्ट्स अपने विरोधी को शुरुआती 30 सेकंड में रिंग कॉर्नर पर ले गए, लेकिन इस क्रम में उनका घुटना मुड़ गया। फिर वो मैट पर बैठ गए और खड़े नहीं हो पाए।

रेफरी ने उन्हें चैक करने के बाद मैच समाप्ति का इशारा कर दिया और पहले राउंड में 33 सेकंड पर इसाएव को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से जीत मिली। इस जीत ने उनके रिकॉर्ड को 24-6 कर दिया।

नॉकडाउन झेलने के बाद हैगर्टी ने अपने प्रतिद्वंदी काइचोन को किया चारों खाने चित

फ्रेडी हैगर्टी ने ONE स्ट्रॉवेट मॉय थाई डिविजन में अपनी जीत का सिलसिला काइचोन सोर यिंगचारोएनकार्नचांग को हराकर जारी रखा।

19 वर्षीय स्टार ने अपने हाथों की ताकत और शानदार फाइट आईक्यू का नमूना पेश किया। उन्होंने बॉडी शॉट और अपरकट के साथ काइचोन को नॉकडाउन किया। लेकिन 3rd Army Area Boxing के स्टार ने ओवरहैंड राइट मारकर हिसाब बराबर किया।

राउंड के 2:59 मिनट पर हैगर्टी ने काइचोन को राइट क्रॉस लगाकर मैच का अंत किया और इसने उनके ONE रिकॉर्ड को 2-0 और करियर रिकॉर्ड को 22-4 किया।

तीन राउंड की फाइट में पाटकनिन ने करीमी को पराजित किया

Majid Karimi Pataknin Sinbimuaythai ONE Friday Fights 72 38

पाटकनिन सिंबीमॉयथाई और माजिद करीमी ने 122-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मैच में डटकर एक दूसरे का सामना किया और अंत में जजों के परिणाम से पता चला कि विजेता कौन रहेगा।

पहले राउंड में दोनों तरफ से किक्स देखने को मिलीं। ईरानी फाइटर ने दूसरे राउंड में आक्रामकता दिखाई। तीसरे राउंड में थाई एथलीट ने अपने विरोधी की स्ट्राइक्स को काउंटर कर मैच को करीबी बना दिया।
 
नौ मिनट के एक्शन के बाद पाटकनिन के पक्ष में जजों ने फैसला सुनाया और इससे उनका रिकॉर्ड 81-18 हो गया।

गुलुज़ादा ने यसुमोटो को हराकर ONE डेब्यू में प्रभावित किया

अकिफ “किंग” गुलुज़ादा ने 128-पाउंड कैचवेट किकबॉक्सिंग मुकाबले में हरुटो यसुमोटो के खिलाफ शानदार खेल दिखाया।

अज़रबैजानी फाइटर मैच की पहली घंटी के साथ ही आत्मविश्वास में नजर आए और पास रहते हुए घातक कॉम्बिनेशन लगाए और अटैक को काउंटर किया। उन्होंने दूसरे राउंड में भी यही आक्रामकता जारी रखी।

Hashimoto Dojo एथलीट ने तीसरे राउंड में दम लगाने का प्रयास किया, लेकिन युवा सनसनी उनसे आगे रहे। अंत में उन्हें सर्वसम्मत निर्णय से जीत मिली और उनक करियर रिकॉर्ड 16-2 हो गया है।

भ्यान की ग्रैपलिंग ने उन्हें ड्रेविट पर जीत दिलाई

Will Drewitt Sumit Bhyan ONE Friday Fights 72 13

भारत के सुमित “ईगल” भ्यान ने विल “वॉरफेयर” ड्रेविट को एक करीबी मैच में हराकर ONE में अपनी पहली जीत हासिल की।

लाइटवेट MMA मुकाबले की शुरुआत में ड्रेविट ने टाइट बॉडी लॉक लगा दिया, लेकिन भ्यान ने बचते हुए आर्मबार की कोशिश की। उन्हें टैप भले ही नहीं मिल पाया, मगर राउंड के अंत तक उनका अटैक जारी रहा।

दूसरे राउंड में “वॉरफेयर” ने टेकडाउन से पहले अच्छी बॉक्सिंग दिखाई। भारतीय स्टार इसके लिए तैयार थे और अपनी लंबी टांगों का इस्तेमाल कर ट्रायंगल/आर्मबार लगाया। आखिरी राउंड में भी ऐसा ही एक्शन जारी रखा।

अंत में भ्यान को विभाजित निर्णय से जीत मिली और उन्होंने ONE में जीत का खाता खोला।

हचिंसन ने आर्मबार लगाकर बानपोट को शिकस्त दी

क्रेग हचिंसन ने लाइटवेट सबमिशन ग्रैपलिंग मैच में बानपोट लेर्टथाईसोंग के खिलाफ दमदार खेल दिखाया।

जापानी-ब्रिटिश स्टार ने बाउट शुरु होते ही आर्मबार लगा दिया, लेकिन बानपोट ने बचते हुए जूडो स्किल्स का इस्तेमाल कर टॉप पोजिशन हासिल की। 

हचिंसन ने हवा में कूदते हुए दूसरी बार आर्मबार का प्रयास किया और 1:57 मिनट पर टैप अर्जित किया। इस जीत के साथ उन्होंने अपने ONE करियर का शानदार आगाज किया।

किकबॉक्सिंग में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400