जैरेड ब्रूक्स अपने आदर्श डिमिट्रियस जॉनसन से फाइट करने को बेताब – ‘मुझे आपको देखकर प्रेरणा मिली है’

Joshua Pacio Jarred Brooks ONE 164 1920X1280 124 768x512

मौजूदा ONE स्ट्रॉवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन जैरेड ब्रूक्स महानतम फाइटर और ONE फ्लाइवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन डिमिट्रियस जॉनसन के खिलाफ मैच पाकर अपनी विरासत को आगे बढ़ाना चाहते हैं।

ब्रूक्स अपने डिविजन के लगभग सभी फाइटर्स को हरा चुके हैं, जिसमें टॉप रैंक के कंटेंडर्स के नाम भी शामिल हैं। अब वो एक डिविजन ऊपर जाकर चैंपियनशिप बेल्ट के लिए भिड़ना पसंद करेंगे।

“द मंकी गॉड” दिग्गज अमेरिकी साथी फाइटर के बहुत बड़े प्रशंसक हैं। वो अपने लिए जॉनसन को सबसे बड़ा लक्ष्य मानते हैं और इस बात को कई बार जाहिर भी कर चुके हैं।

30 वर्षीय चैंपियन ने इस बारे में onefc.com को बताया: 

“मैं डीजे के खिलाफ फाइट चाहता हूं। मेरे दिल में उनके लिए बहुत इज्जत है। जिस तरह से मैं उन्हें ललकार रहा हूं, वो थोड़ा से असभ्य लग सकता है, लेकिन आपको फाइट बेचनी भी है।

“मैं डीजे से बहुत प्यार करता हूं। लेकिन जहां तक फाइटिंग की बात है तो मैं उनका खात्मा करने के लिए यहां हूं। मुझे आपको देखकर प्रेरणा मिली है और अगर मुझे आपको हराना पड़ा तो ऐसा करूंगा।”

जॉनसन ने अपने करियर में ढेर सारे प्रतिद्वंदियों को अपनी तकनीक और स्किल्स के जरिए मात दी है, जिसमें दो बार एड्रियानो “मिकीन्यो” मोरेस के खिलाफ आई जीत भी शामिल हैं।

हालांकि, ब्रूक्स को लगता है कि वो दिग्गज को मात दे सकते हैं।

उन्होंने बताया:

“मेरे पास सभी प्रतिद्वंदियों (जिनसे मेरा सामना हो सकता है) को हराने का प्लान है। मेरा कहने का मतलब है कि या तो आप मुझे किसी अप्रत्याशित चीज का शिकार बना सकते हैं, जिसके चांस बहुत ही कम हैं या फिर मैं आपको हराऊंगा।

“आपको मुझे पहले राउंड में नॉकआउट करना होगा। अगर राउंड दूसरा या तीसरा हुआ तो मुझे फर्क नहीं पड़ता कि सामने डिमिट्रियस जॉनसन हैं। मुझे खुद पर भरोसा है। जो लोग मुझ पर भरोसा नहीं करते, उन्हें वक्त आने पर दिख जाएगा।”

जैरेड ब्रूक्स ने रोडटंग और सुपरलैक के खिलाफ मैच का स्वागत किया  

जैरेड ब्रूक्स का मुख्य लक्ष्य डिमिट्रियस जॉनसन के खिलाफ मैच है, लेकिन वो किसी का भी सामना करने से पीछे नहीं हटेंगे।

हाल ही में उन्होंने BJJ सुपरस्टार माइकी मुसुमेची को उनके ONE फ्लाइवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड टाइटल के लिए चैलेंज किया था। उन्होंने अपने कम्फर्ट जोन से बाहर जाकर ये फाइट की और उम्मीद करते हैं कि बाकी स्टार्स भी ऐसा करें।

काफी समय से ऐसी बातें सामने आ रही हैं कि ONE फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन सुपरलैक कियातमू9 MMA में हाथ आजमा सकते हैं और ब्रूक्स नए खेल में दिग्गज स्ट्राइकर का स्वागत करने के लिए तैयार हैं:

“मैंने देखा है कि सुपरलैक के कॉलीफ्लावर कान (रेसलर्स की तरह सूजे हुए कान) हैं। मैं जानता हूं कि वो रेसलिंग में हाथ आजमा रहे हैं। वो शायद मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स के बारे में सोच रहे हैं।

“वो सुपरलैक का बहुत बड़ा फैन हूं। उनके खिलाफ मुकाबला करना मेरे लिए सम्मान की बात होगी। उनकी किक्स कमाल की हैं और अगर उन्होंने मेरे खिलाफ ऐसा कुछ किया तो मैं उन्हें नीचे गिराकर चेहरे पर तगड़े वार करूंगा।”

अगर ब्रूक्स अलग दिशा में जाकर दूसरे खेल में हाथ आजमाना चाहेंगे तो वो ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रोडटंग जित्मुआंगनोन के खिलाफ खुद को टेस्ट करने से पीछे नहीं हटेंगे।

“द मंकी गॉड” मानते हैं कि वो “द आयरन मैन” को कड़ी टक्कर दे सकते हैं।

रोडटंग को अपनी मजबूत ठोड़ी के लिए जाना जाता है और ब्रूक्स को लगता है कि वो इस बात का फायदा उठाकर बढ़त हासिल कर सकते हैं।

उन्होंने कहा:

“मैंने रोडटंग के खिलाफ मैच की बात सिर्फ इसलिए कही है क्योंकि वो अपने हाथों को नीचे कर देते हैं और मेरे पास गजब की पावर है। मेरे पास डेनियल विलियम्स (रोडटंग के पूर्व प्रतिद्वंदी) से ज्यादा ताकत है। मेरे पास अन्य लोगों से ज्यादा ताकत है।

“अगर अभी मेरी रोडटंग से फाइट होती है तो मैं काफी मूवमेंट करूंगा, जिससे वो मुझ पर लेग किक्स का इस्तेमाल ना कर सकें और स्ट्रेट एल्बो भी ना लगा पाएं। ऐसे में उन्हें मेरे पास आकर अटैक करना होगा। अगर वो अपने हाथ नीचे कर मेरी ओर आएंगे तब मैं उनका इंतजार करूंगा।”

न्यूज़ में और

Jonathan Haggerty celebrates his World Title win over Yuki Yoza at ONE SAMURAI 1.
Panpayak Jitmuangnon and Lamnamoonlek Torfunfarm face off ahead of The Inner Circle 32
Photo collage of featherweight submission grapplers Shoya Ishiguro and Ruan Alvarenga.
Prajanchai faces former title challenger Wang Junguang in kickboxing return at The Inner Circle 35
Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nontachai Jitmuangnon Felipe Lobo ONE Fight Night 43 7
Nontachai Jitmuangnon punches Semih Sah Cindir at ONE Friday Fights 145
Freddie Haggerty and Jonathan Haggerty at The Inner Circle 30.
Helena Crevar (L) and Pawel Jaworski dominate in the 2026 ADCC World Championships
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Rambolek vs Yod IQ at The Inner Circle 30
Muay Thai fighters Rambolek Chor Ajalaboon faces off with Yod-IQ Or Pimolsri ahead of The Inner Circle 30