जैरेड ब्रूक्स ने ONE Fight Night 36 में मंसूर मलाचिएव के खिलाफ फाइट से पहले भरी हुंकार – ‘ये मेरे लिए नई शुरुआत’

Joshua Pacio Jarred Brooks ONE 171 18 scaled

पिछले कुछ सालों से एक दूसरे पर जुबानी हमले करने के बाद अब आखिरकार पूर्व ONE स्ट्रॉवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन जैरेड “द मंकी गॉड” ब्रूक्स का सामना मंसूर मलाचिएव से होने जा रहा है।

इनकी टक्कर 4 अक्टूबर को बैंकॉक, थाईलैंड के लुम्पिनी स्टेडियम में होने वाले ONE Fight Night 36: Prajanchai vs. Di Bella II के फ्लाइवेट MMA मैच में होगी।

दो ग्रैपलर्स के बीच अमेरिकी रेसलिंग और दागेस्तानी रेसलिंग को लेकर शुरु हुई बहस काफी आगे बढ़ गई।

दोनों तरफ से एक दूसरे को डायरेक्ट मैसेज और इंटरव्यू में जुबानी हमले किए गए।

ब्रूक्स ने इस बारे में कहा:

“पिछले डेढ़ साल से ये मुझे डायरेक्ट मैसेज कर रहे हैं। वो इतनी अच्छी तरह से इंग्लिश नहीं समझते, लेकिन मेरे सिर पर चढ़ने की कोशिश कर रहे हैं।

“मैंने उन्हें उनके स्टाइल को लेकर चिढ़ाया था। वो किसी ज़ोम्बी की तरह आगे आते हैं। मैं ये नहीं कह रहा कि वो अच्छे नहीं हैं। दागेस्तानी स्टाइल के साथ उनके पास खतरनाक स्पिनिंग बैक किक्स और शानदार हुक है।”

मलाचिएव के खतरनाक हथियारों का सम्मान करने के साथ-साथ ब्रूक्स इस मैच में पूरे आत्मविश्वास के साथ उतर रहे हैं। #1 रैंक के कंटेंडर ने #2 रैंक के प्रतिद्वंदी के खेल का करीब से अध्ययन किया है।

“द मंकी गॉड” ने अपनी रणनीति उजागर करते हुए बताया:

“जब उन पर दबाव पड़ता हो तो वो इंतजार करना पसंद करते हैं और यहां मैं फायदा उठा सकता हूं। जब उन पर पंच पड़ते हैं तो वो टेकडाउन के लिए जाते हैं, जो दर्शाता है कि वो खड़े रहकर फाइट करने का इरादा नहीं रखते।

“वो अपनी गर्दन खुली छोड़ देते हैं जिससे गिलोटीन लगाना आसान हो जाता है। वो अपने विरोधियों को छकाने का प्रयास करते हैं, लेकिन मैं उन पर ताबड़तोड़ पंचों से वार करूंगा।”

दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में लगातार दो हार झेलने के बाद ये फाइट ब्रूक्स के लिए वापसी का शानदार मौका है।

32 वर्षीय स्टार अपनी दूसरी फ्लाइवेट फाइट के लिए वापस आ रहे हैं और वो इसे आलोचकों को चुप कराने का शानदार मौका समझते हैं।

उन्होंने आगे बताया:

“मैंने काफी सोचा है कि फाइट किस तरह से आगे जाएगी। मैं मानता हूं कि ये मेरे लिए नई शुरुआत है और मंसूर मेरे लिए अच्छी परीक्षा हैं।

“जिंदगी कभी-कभी आपके लिए अच्छा ही सोचती है और मैं वो शख्स बनना चाहता हूं, जिसने उतार के बाद चढ़ाव देखे हों।”

ब्रूक्स अब भी गोल्ड बेल्ट को हासिल करने के लिए प्रतिबद्ध

जैरेड ब्रूक्स की अनडिस्प्यूटेड ONE स्ट्रॉवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन जोशुआ “द पैशन” पैचीओ के खिलाफ अभी प्रतिद्वंदिता खत्म नहीं हुई है। इस प्रतिद्वंदिता की तीसरी फाइट में उन्हें फरवरी में हुए ONE 171: Qatar में हार का सामना करना पड़ा।

मंसूर मलाचिएव के खिलाफ आई जीत उनके लिए स्ट्रॉवेट MMA टाइटल मैच हासिल करने का मौका हो सकता है:

“मेरी हार हुई। ये ठीक है, लेकिन मैं उनमें से नहीं हूं जो वापसी ना करे। मैं वो डॉग हूं जो एक बार कटने के बाद सामने वाले को तीन बार काटता है। मुझे परवाह नहीं है कि दूसरे लोग क्या सोचते हैं। मैं यही कहूंगा कि जोशुआ पैचीओ अभी भी मेरी हिट लिस्ट में हैं।

“मैं जानता हूं कि उन्हें अभी साबित करना है। अगर मंसूर के साथ फाइट के बाद वो मुझे भिड़ें तो लगता है कि मैं उन्हें हरा सकता हूं।”

पैचीओ की बात करें तो वो दो डिविजन के MMA वर्ल्ड चैंपियन बनने का प्रयास करेंगे, जब उनका सामना 16 नवंबर को होने वाले ONE 173: Superbon vs. Noiri में फ्लाइवेट MMA चैंपियन युया वाकामत्सु से होगा।

ब्रूक्स के मन में पैचीओ के प्रति पूरा सम्मान है, लेकिन वो अपनी प्रतिद्वंदिता को अभी खत्म करने के मूड में नहीं हैं।

“द मंकी गॉड” ने अंत में कहा:

“अगर मुझे पैचीओ के साथ फाइट करने का मौका नहीं मिला तो किसी दूसरे के खिलाफ साबित करता रहूंगा, जब तक ऐसा हो नहीं जाता। मेरे जोशुआ के बारे में अभी भी वही विचार हैं। वो एक महान चैंपियन हैं। मुझे लगता है कि वो अपने लोगों का अच्छा प्रतिनिधित्व करते हैं।

“लेकिन मैं वापस आ रहा हूं। मुझे काफी कुछ साबित करना है और जब मुझे कुछ साबित करना होता है तो मैं बहुत खतरनाक बन जाता हूं।”

न्यूज़ में और

Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5