5 बड़ी बातें जो हमें ONE Fight Night 36 से पता चलीं

Jonathan Di Bella Prajanchai PK Saenchai ONE Fight Night 36 7 scaled

शनिवार, 4 अक्टूबर को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में हुए ONE Fight Night 36: Prajanchai vs. Di Bella II में बेहतरीन मार्शल आर्ट्स मैच देखने को मिले।

हर मुकाबले, हर फिनिश शानदार रहे और सभी ONE Championship सुपरस्टार्स ने रिंग में अपनी पूरी ताकत लगा दी।

धमाकेदार मैचों से भरे इस इवेंट में अनडिस्प्यूटेड ONE स्ट्रॉवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन की ताजपोशी, दिग्गज की विदाई समेत कई सारे युवा स्टार्स ने अपनी छाप छोड़ी।

आइए जानते हैं कि इस यादगार शो से क्या खास बातें निकलकर सामने आईं।

#1 प्रेरित डी बैला को रोकना बड़ा मुश्किल काम

जोनाथन डी बैला अब अनडिस्प्यूटेड ONE स्ट्रॉवेट किकबॉक्सिंग चैंपियन बन गए हैं। जून 2024 में अपने करियर की एकमात्र हार का हिसाब भी उन्होंने प्राजनचाई पीके साइन्चाई को हराकर बराबर कर दिया।

मैच की पहली घंटी से ही डी बैला की आक्रामकता साफ नजर आ रही थी। उन्होंने जैब, स्ट्रेट पंचों और लो किक्स से दो खेलों के चैंपियन को जमकर छकाया।

डी बैला के लगातार दबाव ने उनकी जीत सुनिश्चित कर दी और अब डिविजन पर उनका राज हो गया है। उन्होंने साबित कर दिया है कि वो इस भार वर्ग में दुनिया के सबसे लाजवाब स्ट्राइकर हैं और साथ ही 50,000 यूएस डॉलर का बोनस भी अर्जित किया।

#2 आंग ला न संग की रिटायरमेंट से एक युग का अंत

आंग ला “द बर्मीज़ पाइथन” न संग के करियर की अंतिम फाइट शायद इससे बेहतर नहीं हो सकती थी।

40 वर्षीय पूर्व ONE लाइट हेवीवेट और मिडलवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन ने ज़ेबज़्टियन कडेस्टम को दूसरे राउंड में तकनीकी नॉकआउट (TKO) से मात दी।

Kill Cliff FC टीम के प्रतिनिधि को ना सिर्फ रिटायरमेंट फाइट में जीत मिली बल्कि दोहरी खुशी ने उनके यादगार अंत को और खास बनाया दिया। म्यांमार के दिग्गज को ना सिर्फ 50,000 यूएस डॉलर का परफॉर्मेंस बोनस मिला बल्कि अब उन्हें 16 नवंबर को होने वाले ONE 173 में ONE Championship हॉल ऑफ फेम में जगह दी जाएगी।

#3 उज़्बेकिस्तान में हैं प्रतिभाशाली फाइटर्स

ONE Fight Night 36 में उज्बेकिस्तान के फाइटर्स का जलवा देखने को मिला, जहां अपराजित स्टार्स सांझार “टोरनेडो” ज़किरोव और असलमजोन ओर्तिकोव ने शानदार प्रदर्शन किए।

पांच रैंक के स्ट्रॉवेट MMA कंटेंडर ज़किरोव ने यादगार प्रदर्शन को जारी रखते हुए चीनी नॉकआउट आर्टिस्ट “वुल्फ वॉरियर” हू योंग को सर्वसम्मत निर्णय से हराया।

वहीं ओर्तिकोव ने अपने करियर के सबसे बड़े टेस्ट को पास करते हुए चार रैंक के फ्लाइवेट मॉय थाई कंटेंडर कोंगथोरानी सोर सोमाई को सर्वसम्मत निर्णय से पटखनी दी। इसने ओर्तिकोव के करियर रिकॉर्ड को 23-0 कर दिया।

#4 मलाचिएव बन सकते हैं दो डिविजन के कंटेंडर

मंसूर मलाचिएव के लाजवाब फ्लाइवेट डेब्यू से दो डिविजन को खुली चुनौती मिल गई है। रूसी फाइटर ने बहुत ही यादगार अंदाज में पूर्व ONE स्ट्रॉवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन जैरेड “द मंकी गॉड” ब्रूक्स को धूल चटाई।

मैच की शुरुआत से ही मलाचिएव ने दागेस्तानी रेसलिंग का दम दिखाना शुरु कर दिया। दूसरे राउंड में उन्होंने एक बेहतरीन स्लैम मारा और इस दौरान ब्रूक्स ने अपनी गर्दन खुली छोड़ी दी। मलाचिएव ने पोजिशन बदलते हुए टाइट नॉर्थ-साउथ चोक लगा दिया।

ब्रूक्स को बेसुध देख रेफरी ने मैच समाप्ति का इशारा कर दिया और मलाचिएव का रिकॉर्ड 14-1 हो गया। अब वो अनडिस्प्यूटेड स्ट्रॉवेट MMA चैंपियन जोशुआ पैचीओ के खिलाफ मैच पाने के बेहद करीब आ गए हैं।

#5 नए स्टार्स ने ग्लोबल स्टेज पर छाप छोड़ी

ग्लोबल स्टेज पर डेब्यू कर रहे दो बेहतरीन स्टार्स ने दिखाया है कि वो बड़े लेवल पर आकर शानदार प्रदर्शन करने का पूरा दमखम रखते हैं।

लाइटवेट MMA डेब्यू में शोज़ो इसोजीमा ने अनुभवी फाइटर निकोलस “एल पाइसा” विगना को फिनिश किया। इस शानदार स्टॉपेज जीत से उनका रिकॉर्ड 6-0 हुआ और उन्हें 50,000 यूएस डॉलर का परफॉर्मेंस बोनस भी मिला।

उसके बाद सेलिना फ्लोरेस ने पूर्व ONE विमेंस एटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर मैरी मैकमैनेमन को सर्वसम्मत निर्णय से पराजित किया। कई बार की WBC चैंपियन ने अपनी तकनीकी स्ट्राइकिंग के दम पर जीत दर्ज कर करियर रिकॉर्ड को 9-1 किया।

किकबॉक्सिंग में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Jonathan Haggerty