माइकी मुसुमेची के बारे में
अमेरिका में जन्मे माइकी मुसुमेची यकीनन ब्राज़ीलियन जिउ-जित्सु इतिहास के सबसे गुणी एथलीट हैं।
1996 में एक इटालियन-अमेरिकी परिवार में जन्मे मुसुमेची ने महज 4 साल की उम्र से ही BJJ की प्रैक्टिस शुरू कर दी थी और फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। अपने पूरे बचपन में मुसुमेची स्कूल के पहले और बाद में कई-कई घंटे जिउ-जित्सु की तकनीकों को सीखने में गुजारते थे। आमतौर पर वो अपनी बहन टैमी के साथ समय बिताते थे, जो आगे जाकर खुद कई बार की BJJ वर्ल्ड चैंपियन बनी थीं।
कम उम्र में ही मुसुमेची ने कॉम्पिटिशन में अच्छा प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। किशोरों की प्रतिस्पर्धा और रंगीन बेल्ट रैंक्स में कई IBJJF वर्ल्ड चैंपियनशिप्स जीतने के बाद उन्हें 18 साल की उम्र में ब्लैक बेल्ट से सम्मानित किया गया था।
उन्होंने जब खेल के सबसे ऊंचे लेवल पर मुकाबले करने शुरू किए तो अपने 5 IBJJF ब्लैक बेल्ट वर्ल्ड टाइटल्स में से पहला जीतकर मुसुमेची ने जल्द ही अपने मंसूबे जाहिर कर दिए। 3 साल बाद इटालियन-अमेरिकी एथलीट ने एक IBJJF वर्ल्ड चैंपियनशिप के फाइनल में सबसे तेज सबमिशन के साथ नया इतिहास रच दिया। उन्होंने प्रतिद्वंदी को अपने ट्रेडमार्क स्ट्रेट एंकल लॉक से महज 12 सेकंड में ही टैप आउट करने को मजबूर कर दिया था।
इसके बाद मुसुमेची सिर्फ एक युवा एथलीट ही नहीं रहे बल्कि एक वर्ल्ड-क्लास ग्रैपलर के रूप में पहचाने जाने लगे। इसके साथ जल्द ही वो अपनी स्किल्स को दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में लाने को तैयार थे।
मुसुमेची ने 2022 में ONE Championship के साथ अपना प्रोमोशनल डेब्यू किया, जिसमें उन्होंने जापानी MMA और ग्रैपलिंग दिग्गज मासाकाजू इमानारी को रीयर-नेकेड चोक लगाकर सबमिट कर दिया था। इस बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें 50,000 अमेरिकी डॉलर्स का परफॉर्मेंस बोनस दिया गया था।
इटालियन-अमेरिकी एथलीट न तो एक पारंपरिक BJJ वर्ल्ड चैंपियन की तरह दिख सकते हैं और न ही वैसा व्यवहार कर सकते हैं। पास्ता और पिज्ज़ा प्रेमी मुसुमेची को “डार्थ रिगाटोनी” के नाम से पहचाना जाता है। मैट के बाहर आकर वो बहुत ही साधारण सा चश्मा लगाए और मुस्कुराते चेहरे के साथ नजर आते हैं। हालांकि, मैट पर “डार्थ रिगाटोनी” तकनीकी रूप से दुनिया के सबसे ताकतवर रेसलर हो जाते हैं।
मुसुमेची गार्ड से हमला करने के लिए अपना सबसे बेहतरीन तरीका अपनाने की ओर जाते हैं, जहां वो भ्रमित करने वाली एडवांस तकनीकों का इस्तेमाल करते हैं। जैसे कि वो अपने विरोधियों को डिफेंसिव बनाए रखने के लिए बैरिमबोलो बैक-टेक की स्थिति बनाए रखते हैं। इसके अलावा, वो जिउ-जित्सु में “माइकी लॉक” लेग लॉक जैसी कई तकनीकों की खोज के लिए जाने जाते हैं।
ONE Championship रिकॉर्ड्स
इवेंट के रिजल्ट्स
रिजल्ट | तरीका | राउंड | तरीका और राउंड | प्रतिद्वंद्वी | प्रतिद्वंद्वी और इवेंट | देश | तारीख | इवेंट | |||
---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
जीत
सबमिशन
SUB
राउंड 1 (8:03)
|
सबमिशन
राउंड 1 (8:03)
|
राउंड 1 (8:03) |
![]() |
ओसामा अलमारवाईयमन
ONE FIGHT NIGHT 10: JOHNSON VS. MORAES IIIMay 5, 2023
|
यमन | May 5, 2023 |
ONE FIGHT NIGHT 10: JOHNSON VS. MORAES IIIMay 5, 2023
|
||||
जीत
सर्वसम्मत निर्णय
UD
राउंड
|
सर्वसम्मत निर्णय
राउंड
|
राउंड |
![]() |
गंतुमूर बायनदुरेनमंगोलिया
ONE FIGHT NIGHT 6: SUPERBON VS. ALLAZOVJan 14, 2023
|
मंगोलिया | Jan 14, 2023 |
ONE FIGHT NIGHT 6: SUPERBON VS. ALLAZOVJan 14, 2023
|
||||
जीत
सर्वसम्मत निर्णय
UD
राउंड 1
|
सर्वसम्मत निर्णय
राउंड 1
|
राउंड 1 |
![]() |
क्लेबर सूसाब्राजील
ONE FIGHT NIGHT 2: XIONG VS. LEE IIIOct 1, 2022
|
ब्राजील | Oct 1, 2022 |
ONE FIGHT NIGHT 2: XIONG VS. LEE IIIOct 1, 2022
|
||||
जीत
सबमिशन
SUB
राउंड 1 (4:09)
|
सबमिशन
राउंड 1 (4:09)
|
राउंड 1 (4:09) |
![]() |
मासाकाजू इमानारीजापान
EERSEL VS. SADIKOVICApr 22, 2022
|
जापान | Apr 22, 2022 |
EERSEL VS. SADIKOVICApr 22, 2022
|