ओसामा अलमारवाई के बारे में
ओसामा अलमारवाई एक एलीट ब्राज़ीलियन जिउ-जित्सु ब्लैक बेल्ट हैं, जो यमनी मूल के हैं, लेकिन उनका जन्म और पालन-पोषण सऊदी अरब में हुआ। वहीं उन्होंने अपने बड़े भाई से प्रेरित होकर किशोरावस्था में जिउ-जित्सु के प्रति जुनून विकसित किया।
हाई स्कूल पूरा करने के बाद अलमारवाई ने संयुक्त राज्य अमेरिका और मध्य पूर्व में समय बिताया, जहां उन्होंने BJJ रैंक्स में तेजी से प्रगति की। इस दौरान उन्होंने ब्राउन बेल्ट हासिल की और जितना संभव हो सके, उतने टूर्नामेंट्स में हिस्सा लिया।
एक प्रतिभाशाली छात्र के रूप में वो इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट डिग्री हासिल करने के लिए अमेरिका चले गए और 2019 में सैन डिएगो स्थित प्रसिद्ध Atos Jiu-Jitsu Academy से जुड़ गए। इस दौरान उन्होंने पढ़ाई और ट्रेनिंग दोनों को संतुलित करते हुए उच्च स्तर पर प्रतिस्पर्धा शुरू की।
विश्वस्तरीय ट्रेनिंग से आत्मविश्वास हासिल करने के बाद “ओसा” जल्द ही BJJ के सर्वश्रेष्ठ ब्राउन बेल्ट प्रतियोगियों में शामिल हो गए और 2021 में IBJJF नो-गी वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता।
2022 की शुरुआत में उन्हें BJJ ब्लैक बेल्ट से सम्मानित किया गया और उन्होंने तुरंत साबित कर दिया कि वो एलीट स्तर के लिए तैयार हैं। खासकर नो-गी फॉर्मेट में उनकी पकड़ शानदार रही, जहां उन्होंने कई बड़े इवेंट्स में गोल्ड जीतकर खुद को अपने वेट डिविजन के सर्वश्रेष्ठ प्रतियोगियों में स्थापित किया।
ONE Championship रिकॉर्ड्स
इवेंट के रिजल्ट्स
| रिजल्ट | खेल | तरीका | राउंड | तरीका और राउंड | प्रतिद्वंद्वी | प्रतिद्वंद्वी और इवेंट | देश | तारीख | इवेंट | |||
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
|
हार
सबमिशन ग्रैपलिंग
सबमिशन
SUB
राउंड 1 (5:31)
|
सबमिशन ग्रैपलिंग |
सबमिशन
राउंड 1 (5:31)
|
राउंड 1 (5:31) |
|
क्लेबर सूसाब्राजील
|
ब्राजील |
ONE 166: Qatar |
|||||
|
हार
सबमिशन ग्रैपलिंग
सबमिशन
SUB
राउंड 1 (8:03)
|
सबमिशन ग्रैपलिंग |
सबमिशन
राउंड 1 (8:03)
|
राउंड 1 (8:03) |
|
माइकी मुसुमेचीसंयुक्त राज्य अमेरिका
|
संयुक्त राज्य अमेरिका |
ONE FIGHT NIGHT 10: JOHNSON VS. MORAES III |
|||||