क्लेबर सूसा ने ओसामा अलमारवाई के खिलाफ ज्यादा आक्रामकता दिखाने की बात कही – ‘हर वक्त अटैक करना होगा’

Mikey Musumeci Cleber Sousa ONE on Prime Video 2 1920X1280 52

ONE 166: Qatar में क्लेबर “क्लेंडेस्टीनो” सूसा सबमिशन की तलाश में होंगे।

शुक्रवार, 1 मार्च को लुसैल स्पोर्ट्स एरीना में होने वाले फ्लाइवेट सबमिशन ग्रैपलिंग मैच में ब्राजीलियाई स्टार का सामना ओसामा अलमारवाई से होगा।

ONE में अपने दूसरे मुकाबले के लिए उतरने वाले सूसा ने डेब्यू सितंबर 2022 में माइकी “डार्थ रिगाटोनी” मुसुमेची के खिलाफ पहले ONE फ्लाइवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड टाइटल मैच में किया था।

उसके बाद से 28 वर्षीय ब्राजीलियन जिउ-जित्सु (BJJ) ब्लैक बेल्ट ने कई सारी शानदार जीत हासिल की हैं। सूसा ने बताया कि मुसुमेची उनके करियर की सबसे बड़ी चुनौती थे और उन्होंने उस हार से सबक सीखे हैं:

“माइकी मुसुमेची के खिलाफ मेरी फाइट बहुत मुश्किल थी। वो ONE में मेरा डेब्यू था और सीधे बेल्ट के लिए। मैंने उस फाइट से सीखा कि मुझे सबमिशन की ज्यादा तलाश करनी होगी।”

सूसा की बात करें तो वो किसी भी पोजिशन से सबमिशन हासिल करने की काबिलियत रखते हैं। उन्होंने कहा कि मुसुमेची के खिलाफ सबमिशन से ज्यादा गार्ड पास करने पर ध्यान दे रहे थे।

ये ONE के सबमिशन ग्रैपलिंग नियमों के तहत जीत हासिल करने के लिए काफी नहीं था:

“मैं लगातार गार्ड पास करते हुए अपने खेल को बढ़ा रहा था, लेकिन ONE के नियमों के तहत मेरे पास ज्यादा समय नहीं था। मुझे जल्दी ही सबमिशन के मौके तलाशने होंगे। मुझे हर वक्त अटैक करना होगा।”

कतर में वापसी करने से पहले “क्लेंडेस्टीनो” को भरोसा है कि वो अपनी रणनीति में जरूरी बदलाव कर फिनिश पाने की कोशिश करेंगे और अगर ऐसा करने में नाकाम भी रहे तो निर्णय से जीत हासिल करेंगे।

उन्होंने कहा कि इसके लिए किसी भी जगह से अटैक करना होगा:

“बढ़त बनाने के लिए नहीं बल्कि सबमिशन के लिए अटैक करना होगा। मैं ये समझता हूं कि अगली फाइट में इस गलती को सुधारने का मौका होगा।”

सूसा का कहना है कि अनुभव उन्हें अलमारवाई पर बढ़त दिलाएगा

भले ही वो ONE में अपनी पहली जीत की तलाश में हों, लेकिन क्लेबर सूसा जानते हैं कि ओेसामा अलमारवाई भी पूर्व वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर हैं।

यमनी-सऊदी अरेबियन स्टार मध्य-पूर्व के पहले IBJJF ब्लैक बेल्ट वर्ल्ड चैंपियन हैं और अमेरिका स्थित मशहूर Atos Jiu-Jitsu में ट्रेनिंग करते हैं।

सूसा ने अपने विरोधी के बारे में बताया:

“(अलमारवाई) एक रणनीतिक एथलीट हैं। वो IBJJF नियमों के तहत अच्छा काम करते हैं, लेकिन ये ONE के नियमों में फिट नहीं बैठते।

“ONE में स्कोरिंग नहीं है। अगर वो इसी रणनीति के साथ आए तो काम नहीं करेगी। ONE का जिउ-जित्सु काफी आक्रामक है और उनके पास रणनीतिक जिउ-जित्सु है।”

“क्लेंडेस्टीनो” की बात करें तो वो युवावस्था से ही BJJ की प्रैक्टिस कर रहे हैं और 2016 में ब्लैक बेल्ट हासिल कर चुके हैं।

मशहूर कोच काओ अल्मेडा की निगरानी में एक दशक से भी ज्यादा समय से ट्रेनिंग करने और कई बड़े जिउ-जित्सु टूर्नामेंट्स में शानदार प्रदर्शन करने के बाद सूसा का मानना है कि उनका अनुभव अलमारवाई पर जीत दिलाएगा:

“मैं 13 वर्षों से ट्रेनिंग कर रहा हूं और दुनिया के सबसे सर्वश्रेष्ठ से सामना किया है। मैंने सबसे अच्छे प्रोफेसरों के साथ ट्रेनिंग की है। ऐसे में मेरा मानना है कि मुझे उनसे ज्यादा अनुभव है।”

सूसा का कहना है कि वो 1 मार्च को सबमिशन के मौके तलाशने पर जोर देंगे और फैंस को उनके फ्लाइवेट सबमिशन ग्रैपलिंग मैच में नॉन-स्टॉप एक्शन दिखेगा।

इसके अतिरिक्त उनका प्रयास लुसैल स्पोर्ट्स एरीना से 50,000 यूएस डॉलर्स का परफॉर्मेंस बोनस हासिल करने का होगा:

“मुझे उम्मीद है कि ये फाइट बहुत शानदार होगी। फैंस इस फाइट को देेखकर रोमांचित होंगे। यकीनन, इस मैच का अंत सबमिशन से मेरी जीत के साथ होगा और मैं बोनस जीतना चाहता हूं।”

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.