एनातोली मालिकिन ने रीनियर डी रिडर को मात देकर 3-डिविजन MMA वर्ल्ड चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया

AnatolyMalylhin threebelts 1920X1280 scaled

एनातोली “स्लेदकी” मालिकिन ने ONE 166: Qatar के मेन इवेंट में इतिहास रच दिया।

शुक्रवार, 1 मार्च को रूसी सुपरस्टार ने रीनियर “द डच नाइट” डी रिडर को हराकर ONE मिडलवेट MMA वर्ल्ड चैंपियनशिप जीती और तीन अलग भार वर्गों में तीन वर्ल्ड टाइटल जीतने वाले दुनिया के पहले MMA फाइटर बने।

कतर में हुए ONE Championship के डेब्यू इवेंट में ये ब्लॉकबस्टर मैच हुआ, जो कि दिसंबर 2022 में हुए मुकाबले का रीमैच था, जहां मालिकिन ने डच सुपरस्टार को हराकर लाइट हेवीवेट बेल्ट अपने नाम की थी।

उसके बाद से इन दोनों की प्रतिद्वंदिता लगातार बढ़ती जा रही थी और लुसैल स्पोर्ट्स एरीना में ये साफ जाहिर था।

बाउट के शुरुआती पलों में डी रिडर ने स्टैंड-अप गेम में अपने नए हथियारों को दिखाया और यहां तक कि “स्लेदकी” को शानदार जैब के जरिए गिरा भी दिया।

हालांकि, मालिकिन को अपने विरोधी की विकसित स्ट्राइकिंग का कोई डर नहीं था और वो बॉक्सिंग कॉम्बिनेशंस लगाने के लिए लगातार आगे आते रहे। रूसी स्टार का दबाव काम आया और उन्होंने कई मौकों पर अपने विरोधी को सर्कल वॉल पर धकेलकर बॉडी और सिर पर पंच जड़े।

मालिकिन ने दूसरे राउंड में भी इसी तरह दबाव बनाए रखा। “द डच नाइट” ने फाइट को कैनवास पर लाने का प्रयास किया।

तीसरे राउंड की शुुरुआत में डी रिडर थके हुए नजर आने लगे थे। इसका फायदा उठाकर “स्लेदकी” ने तेजी दिखाई और कई सारे बॉडी शॉट्स और सिर पर घुटने से वार किया।

“सबमिशन” के आखिरी प्रयास में “द डच नाइट” ने कोशिश की, लेकिन रूसी फाइटर तुरंत खड़े हो गए। रेफरी हर्ब डीन ने डी रिडर को खड़े होने के लिए कहा, लेकिन वो फाइट जारी रखने में असमर्थ दिखे। इसके चलते रेफरी ने तीसरे राउंड के 1:16 मिनट पर मैच समाप्ति की घोषणा कर दी।

36 वर्षीय रूसी सुपरस्टार अब 3-डिविजन MMA वर्ल्ड चैंपियन बन गए हैं। पहले से मौजूद हेवीवेट और लाइट हेवीवेट बेल्टों में उन्होंने मिडलवेट खिताब को भी शामिल कर लिया है।

इसके अतिरिक्त उनका करियर रिकॉर्ड 14-0 का हो गया है और उन्होंने अपने 100 फीसदी फिनिशिंग रेट को बरकरार रखा है। उन्होंने दुनिया के सबसे महान MMA फाइटर्स में से एक के रूप में अपनी स्थिति को काफी मजबूत कर लिया है।

इस शानदार प्रदर्शन के लिए “स्लेदकी” को ONE के चेयरमैन और सीईओ चाट्री सिटयोटोंग से 50,000 यूएस डॉलर्स का परफॉर्मेंस बोनस हासिल हुआ।

न्यूज़ में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)