5 बड़ी बातें जो हमें ONE 166: Qatar से पता चलीं

Tang Kai Thanh Le ONE 166 43 scaled

ONE Championship ने 1 मार्च को कतर में ONE 166 के साथ डेब्यू किया, जिसमें 10 धमाकेदार मुकाबले देखने को मिले।

इसके शानदार कार्ड में चार अलग खेलों के मैच हुए, जिनमें दो के नतीजे डिसक्वालीफिकेशन के जरिए आए और मेन इवेंट में इतिहास रचा गया।

आइए अब इवेंट होने के बाद जानते हैं कि ONE 166: Qatar से क्या खास बातें निकलकर सामने आईं।

मालिकिन MMA जगत के सबसे खतरनाक फाइटर

ONE Championship में आने के बाद से ही एनातोली मालिकिन का प्रदर्शन कमाल का रहा है। इस बार “स्लेदकी” ने लुसैल स्पोर्ट्स एरीना में कदम रखा और अंत में इतिहास रचने में कामयाब रहे।

हालांकि, ONE मिडलवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन रीनियर डी रिडर ने शुरुआत में पुश किक्स से स्कोर और फाइट को ग्राउंड पर ले जाने का प्रयास किया। लेकिन उनकी ये चाल रूसी फाइटर पर ज्यादा कारगर नहीं रही।

ONE हेवीवेट और लाइट हेवीवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन ने डी रिडर को तब तक छकाया, जब तक वो खड़े होने में असमर्थ नहीं हो गए और ऐसा करते हुए उन्होंने मिडलवेट MMA बेल्ट जीती और ONE में पहले 3-डिविजन वर्ल्ड चैंपियन बने।

अपराजित रूसी फाइटर का ONE में रिकॉर्ड 6-0 का हो गया है और उनकी हर एक जीत नॉकआउट के जरिए आई है। इसके साथ ही उन्होंने खुद को दुनिया के सबसे खतरनाक MMA फाइटर्स में से एक बना लिया है।

“स्लेदकी” ने अब तक जिस भी प्रतिद्वंदी का जिस भी डिविजन में सामना किया, उसे बुरी तरह हराने में कामयाब रहे और अब वो रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं।

ब्रूक्स Vs. पैचीओ III होना चाहिए

जैरेड ब्रूक्स और जोशुआ पैचीओ का सामना सर्कल में कई बार होना शायद पहले से तय था। ONE 166 की बाउट का अंत जिस तरह से हुआ, उसके बाद उनकी तीसरी भिड़ंत जरूर होनी चाहिए।

ब्रूक्स ने मैच के दौरान फिलीपीनो स्टार को उठाकर स्लैम मारते हुए मैट पर गिराया। लैंडिंग ने परेशानी खड़ी की क्योंकि ग्लोबल मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स रूल सेट के तहत सिर, गर्दन या रीढ़ पर स्लैम की अनुमति नहीं है।

इसकी वजह से पैचीओ ने ONE स्ट्रॉवेट MMA वर्ल्ड टाइटल मैच में अमेरिकी फाइटर को डिसक्वालीफिकेशन के जरिए हराया और खिताब पर कब्जा किया। अब इस प्रतिद्वंदिता का अंजाम तक पहुंचना बहुत ही जरूरी हो गया है।

पैचीओ के वापस एक्शन में लौटने के बाद इनके बीच की तीसरी बाउट तय की जा सकती है, जिसमें दोनों फिर से खेल के सबसे बड़े पुरस्कार के लिए आमने-सामने होंगे।

टांग काई की शानदार वापसी

चोटों के चलते एक्शन से 18 महीने दूर रहने के बाद टांग काई ने वापसी की और ONE फेदरवेट MMA वर्ल्ड टाइटल यूनिफिकेशन मैच में थान ली को हराया। उन्होंने तीसरे राउंड में तकनीकी नॉकआउट से मैच अपने नाम किया।

टांग ने लगातार हाइलाइट-रील नॉकआउट हासिल करते हुए ली के खिलाफ पहले मैच में उन्हें निर्णय से हराया था। कतर में हुए रीमैच में उन्हें जीत के अंदाज को और बेहतरीन कर दिया और अपनी फाइट आईक्यू का नमूना पेश किया।

रीमैच में ली ने अलग तरह का स्टांस और एंगल्स का इस्तेमाल किया। हालांकि, 28 वर्षीय उनके विरोधी ने उसी हिसाब से अपने खेल को ढाला और एक राइट हुक मारकर वियतनामी-अमेरिकी प्रतिद्वंदी को ढेर कर दिया।

हर बीतते ट्रेनिंग कैम्प के साथ टांग काई की स्किल्स और खेल के प्रति उनका ज्ञान लगातार बढ़ता जा रहा है। फेदरवेट डिविजन के बाकी फाइटर्स ने इस बात पर जरूर गौर किया होगा कि अब टांग बहुत खतरनाक हो गए हैं।

अलीअकबरी ONE बेल्ट जीतने के लिए मध्य पूर्व की सबसे बड़ी उम्मीद

साल 2021 में मालिकिन से हारने के बाद से ही अमीर अलीअकबरी का एक लक्ष्य ONE हेवीवेट MMA डिविजन के टॉप पर पहुंचना रहा है। कतर में उन्होंने शानदार जीत हासिल कर मौजूदा चैंपियन के खिलाफ रीमैच हासिल करने की पटकथा लिख दी है।

ईरानी धुरंधर के पावर शॉट्स को अर्जन “सिंह” भुल्लर नहीं झेल पाए। पूर्व डिविजनल किंग ने अलीअकबरी की ताकत को महसूस किया और वो फाइट करने से पीछे हटते रहे, जिसकी वजह से रेफरी हर्ब डीन ने निष्क्रियता की वजह से उन्हें डिसक्वालीफाई कर दिया।

वहीं अलीअबरी ने सूझबूझ से काम लिया और विरोधी के पीछे हटने पर भी कोई जल्दबाजी नहीं की।

36 वर्षीय स्टार ने अपने इस रवैये के जरिए शारीरिक और मानसिक मजबूती का परिचय दिया और वो मालिकिन के लिए अगली बड़ी चुनौती बन सकते हैं।

कुज़मिन और सालदोएव की बड़ी जीत

जिस कार्ड में दुनिया के सबसे बड़े स्टार्स शामिल हों, उसके हर एथलीट की यही कोशिश होती है कि वो अपने प्रदर्शन की वजह से सबसे अलग दिखें। ONE 166 में दो उभरते हुए रूसी फाइटर्स ने कुछ ऐसा ही किया।

137.75-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मैच में अली सालदोएव का सामना ज़कारिया एल जमारी से हुआ। अपने ONE डेब्यू में उन्होंने दमदार प्रदर्शन करते हुए दूसरे राउंड में तकनीकी नॉकआउट से जीत अर्जित की।

वहीं एक और मुकाबले में व्लादिमीर कुज़मिन को भी जीत मिली, जब उन्होंने 147.75-पाउंड कैचवेट मॉय थाई फाइट में ज़ाफेर सायिक को सर्वसम्मत निर्णय से हराया।

कुज़मिन और सालदोएव दोनों Archangel Michael Fight Club का प्रतिनिधित्व करते हैं। उनकी जीत ने दिखाया है कि उनका जिम अगली पीढ़ी के रूसी स्ट्राइकर्स को तैयार करने की अग्रणी जगह बन सकता है।

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Chihiro Sawada and Anastasia Nikolakakos lock horns in a World Title duel at ONE SAMURAI 6.
Allycia Hellen Rodrigues defeats Phetjeeja Lukjaoporongtom via split decision at The Inner Circle 19
Nazareth “The Northstar” Lalthazuala defeats Jhon “The Protagonist” Brutas via TKO at 4:09 of round one
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Shamil Erdogan readies himself to fight Paul Elliott at ONE Fight Night 48