2023 का सर्वश्रेष्ठ सबमिशन ग्रैपलिंग फिनिश: ओसामा अलमारवाई पर माइकी मुसुमेची का बेहतरीन रीयर-नेकेड चोक

Mikey Musumeci Osamah Almarwai ONE Fight Night 10 43

काफी सारे फैंस का मानना था कि माइकी “डार्थ रिगाटोनी” मुसुमेची को ONE Fight Night 10: Johnson vs. Moraes III में ओसामा अलमारवाई के खिलाफ कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है।

लेकिन अमेरिकी धरती पर हुए ONE के पहले इवेंट में स्थानीय सुपरस्टार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रीयर-नेकेड चोक से जीत हासिल कर अपने ONE फ्लाइवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड टाइटल को कामयाबी के साथ डिफेंड किया।

इस बेहतरीन ब्राजीलियन जिउ-जित्सु तकनीक के साथ आए फिनिश को 2023 का सर्वश्रेष्ठ सबमिशन ग्रैपलिंग फिनिश चुना गया है।

27 वर्षीय BJJ सुपरस्टार इस मैच में पूरे आत्मविश्वास के साथ उतरे थे क्योंकि वो ONE के अपने पहले तीन मैचों में अपराजित थे और पहली बार खिताब जीतकर इस मैच में उतर रहे थे।

कभी भी चुनौतियों से पीछे ना हटने वाले मुसुमेची ने तत्कालीन IBJJF नो-गी वर्ल्ड चैंपियन से मैच की इच्छा जाहिर की थी।

अलमारवाई ब्लैक बेल्ट रैंक्स में काफी उम्दा प्रदर्शन करते आए थे और उन्होंने अपनी सबमिशन की काबिलियत भी दिखाई। “डार्थ रिगाटोनी” जानते थे कि वो इस वर्ल्ड टाइटल मैच में जरा भी लापरवाही नहीं बरत सकते।

न्यू जर्सी निवासी एथलीट ने मैच की पहली घंटी बजने से ही अपना दबदबा बनाकर रखा।

बाउट के पहले सात मिनट में चैंपियन ने गार्ड पोजिशन से अटैक किए, विरोधी के पैर को जकड़ने, इनसाइड हील हुक, आउटसाइड हील हुक और ट्रेडमार्क “माइकी लॉक” लगाने के प्रयास किए।

अलमारवाई ने अमेरिकी सुपरस्टार के हर अटैक का जवाब दिया, जिसकी वजह से मुसुमेची मुकाबले के आखिरी तीन मिनटों में रणनीति बदलने पर मजबूर हो गए।

स्कोरबोर्ड पर आगे होने के बावजूद फिनिश तलाशने की कोशिश में “डार्थ रिगाटोनी” ने विरोधी की बैक पर कब्जा जमा लिया।

यहां से उन्होंने अलमारवाई के एक हाथ को फंसाया और बेहतरीन रीयर-नेकेड चोक लगाकर मैच खत्म होने से दो मिनट पहले ही मुकाबले को अपने नाम कर लिया।

मुसुमेची ने पूरे मैच के दौरान शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार फिनिश करने के मौके तलाशे, जो उन्हें दुनिया के सबसे बेहतरीन ग्राउंड फाइटर्स में से एक बनाता है।

इस वजह से “डार्थ रिगाटोनी” का हाइलाइट-रील सबमिशन 2023 में सबसे यादगार रहा।

विशेष कहानियाँ में और

Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Aslamjon Ortikov unleashes an uppercut during The Inner Circle 39 open workout
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Nong O Hama unleashes a kick at The Inner Circle 38 Open Workout
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Jonathan Haggerty
Tyson Harrison celebrates after beating Kendu Irving
Shamil Erdogan and Paul Elliot collide at ONE Fight Night 48
Regian Eersel (L) | George Jarvis (R)
Duangdawnoi Looksaikongdin makes her walks before she faces Kim Townsend at ONE Friday Fights 128
Rambolek Chor Ajalaboon (L) | Yod-IQ Or Pimolsri (R)