स्ट्रॉवेट मॉय थाई क्वीन स्मिला संडेल से जुड़ी 7 बेहद रोचक बातें

Smilla Sundell Allycia Hellen Rodrigues ONE Fight Night 14 21 scaled

स्मिला “द हरिकेन” संडेल जल्द ही अपने ONE विमेंस स्ट्रॉवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल को डिफेंड करने के लिए बैंकॉक के प्रसिद्ध लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में वापसी करेंगी।

4 मई को 19 वर्षीय सुपरस्टार ONE Fight Night 22 के मेन इवेंट में उभरती हुई नॉकआउट आर्टिस्ट नतालिया “कैरेलियन लिंख्स” डियाचकोवा से भिड़ेंगी।

स्वाभाविक रूप से, फैंस स्वीडिश सनसनी के बारे में अधिक जानना चाहते हैं जो केवल 17 वर्ष की उम्र में सबसे युवा वर्ल्ड चैंपियन बनी थीं।

इसे ध्यान में रखते हुए यहां मौजूदा स्ट्रॉवेट मॉय थाई क्वीन के बारे में सात ऐसी बातें बताई गई हैं जो शायद आपको न पता हो:

#1 वो अपनी फाइट्स से जुड़ी यादगार चीजें इकट्ठा कर रही हैं

पहले से ही 40 प्रोफेशनल मुकाबलों के साथ संडेल ने स्ट्राइकिंग आर्ट्स में एक प्रभावशाली और व्यापक प्रतिस्पर्धी करियर बनाया है।

इस सफर को याद रखने के लिए वो अपनी फाइट से संबंधित कई वस्तुओं को एकत्र करने की कोशिश कर रही हैं।

उन्होंने onefc.com को बताया:

“मेरे कलेक्शन में मेरी शॉर्ट्स, दस्ताने और सब कुछ शामिल हैं। शायद मैं कुछ सामान नीलाम करूंगी। लेकिन अभी के लिए वो मेरे कमरे में है, जब मैं अपना घर ले लूंगी तब वहां ले जाऊंगी। उम्मीद है तब तक ढेर सारी बेल्ट इकट्ठी हो जाएंगी।”

#2 उन्हें ऑनलाइन क्विज़ खेलना पसंद है

जब वो ट्रेनिंग में नहीं होती हैं, तब “द हरिकेन” ऑनलाइन व्यक्तित्व क्विज़ खेलती हैं।

वो मानती हैं कि उन्हें इससे फर्क नहीं पड़ता कि कौन सी क्विज़ है:

“मैं हर तरह की क्विज़ खेलती हूं, मेरा कैसा व्यवहार है और क्या मुझे ऑटिज्म या ADHD (स्वास्थ्य दशाएं) है। मैं ये सभी टेस्ट देती हूं। मैं Disney की क्विज़ भी करती हूं। कभी-कभी जब वे विज्ञापन फेसबुक पर आते हैं, तब मैं वो सब आजमाती हूं।”

#3 वो अपने मायर्स-ब्रिग्स व्यक्तित्व को जानती हैं

ऑनलाइन क्विज़ के प्रति उनकी रुचि को देखते हुए इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि संडेल अपने मायर्स-ब्रिग्स व्यक्तित्व प्रकार (एक तरह का पर्सनालिटी टेस्ट रिजल्ट) को जानती हैं।

उन्होंने कई बार लोकप्रिय MBTI क्विज़ खेली है और हर बार उन्हें एक ही परिणाम मिला है कि वो एक इंट्रोवर्ट (अंतर्मुखी) हैं:

“मैं एक ISTJ (पर्सनैलिटी टेस्ट रिजल्ट) हूं। ये हमेशा एक जैसा होता है, मैंने इसे अब तक दो या तीन बार किया है।”

#4 उन्हें अच्छा खाना बनाना आता है

संडेल स्वीकार करती हैं कि जितना उन्हें खाना बनाना पसंद है, उन्हें अपने द्वारा बनाए पकवान चखना भी उतना ही पसंद है:

“मुझे फ्राइड राइस (तले हुए चावल) पकाना पसंद है। मुझे बेकिंग करना भी पसंद है क्योंकि मुझे बाद में उसे खाना पसंद है। एक अच्छा स्टेक पकाने में हमेशा मजा आता है, आपको उसे बस पलटना होता है। और मुझे बस इसे खाना बेहद पसंद है। मुझे लगता है कि यही कारण है कि ये इतना मजेदार है क्योंकि मुझे इसे बाद में खाने को मिलता है।”

#5 उनकी पसंदीदा फिल्में

संडेल की फिल्मों में रुचि अनोखी है।

चाहे वो कॉमेडी हो या एक्शन-एडवेंचर, वो हल्की-फुल्की फिल्में देखना पसंद करती हैं जो उन्हें प्रतिस्पर्धा के दबाव से मुक्ति दिलाती है:

“मुझे ‘द हैंगओवर’ फिल्म पसंद है। मुझे लगता है कि उसके तीन पार्ट्स हैं। वो काफी अच्छी फिल्में हैं। मुझे Disney देखना भी पसंद है।”

#6 उन्हें एनिमेटेड फिल्में देखना बेहद पसंद है

जैसा कि ऊपर उल्लेख किया गया है, स्वीडन की सुपरस्टार को कई क्लासिक Disney और Pixar की फिल्में देखना पसंद हैं।

उन्होंने अपनी कुछ पसंदीदा फिल्मों के नाम बताए:

“मुझे ‘मुलान’ और ‘प्रिंसेस एंड द फ्रॉग’ पसंद हैं। ‘टेंगल्ड’ ठीक थी। मुझे ‘टॉय स्टोरी’ और ‘श्रेक’ देखना पसंद है। वे फिल्में मुझे अच्छा महसूस करवाती हैं।”

#7 उन्हें ‘सर्वाइवर’ टीवी सीरीज़ काफी पसंद है

संडेल “सर्वाइवर” टीवी सीरीज़ की बहुत बड़ी फैन हैं। हालांकि वो किसी दिन इस शो में प्रतिस्पर्धा करना पसंद करेंगी, लेकिन मानती हैं कि वो इसके लिए शायद उपयुक्त प्रतियोगी नहीं हैं:

“मुझे ‘सर्वाइवर’ जैसी टीवी सीरीज़ भी पसंद है, जैसे कि जब वे एक द्वीप पर होते हैं और कई चीजें करते हैं। मुझे इसकी स्वीडिश सीरीज काफी पसंद आई।

“मुझे लगता है कि मैं इसे एक दिन करना चाहूंगी, लेकिन मुझे नहीं पता कि मैं वहां एक अच्छी उम्मीदवार बन पाऊंगी क्योंकि मुझे रेत पसंद नहीं है और फिर आपको ठंड लगेगी और आप खाना नहीं खा पाएंगे। मुझे यकीन नहीं है, लेकिन मुझे लगता है कि मैं इसे आजमाना चाहूंगी।”

मॉय थाई में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nong O Hama unleashes a kick at The Inner Circle 38 Open Workout
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Dedduanglek Torfunfarm slams a right that sleeps Mongkoldetlek Por Pim at ONE Friday Fights 174.
Rustam Yunusov lands a kick to the midsection against Suriyanlek Por Yenying at The Inner Circle 34.
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Suriyanlek Por Yenying readies himself to fight Mohamed Taoufyq at ONE Friday Fights 142