स्मिला संडेल ने ONE Fight Night 22 में नतालिया डियाचकोवा को दूसरे राउंड में शानदार अंदाज में फिनिश किया

Smilla Sundell Natalia Diachkova ONE Fight Night 22 2

स्मिला “द हरिकेन” संडेल ने शनिवार, 4 मई को अपने करियर की एक और शानदार जीत दर्ज की।

उन्होंने ONE Fight Night 22 के मेन इवेंट में नतालिया “कैरेलियन लिंख्स” डियाचकोवा को दूसरे राउंड में तकनीकी नॉकआउट (TKO) के माध्यम से हराया, लेकिन उन्हें अपना ONE विमेंस स्ट्रॉवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल रखने की इजाजत नहीं मिली।

19 वर्षीय स्वीडिश स्टार गुरुवार को वेट मिस (तय वजन से ज्यादा) कर गईं, जिस कारण इस मुकाबले को 126.5-पाउंड कैचवेट बाउट में बदल दिया गया और संडेल को अपनी बेल्ट गंवानी पड़ी।

हालांकि, ये बात पूर्व डिविजनल क्वीन को बैंकॉक, थाईलैंड के प्रतिष्ठित लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में एक ONE वर्ल्ड चैंपियन की तरह लड़ने से नहीं रोक पाई।

“द हरिकेन” को शुरुआती राउंड में कुछ नुकसान पहुंचा क्योंकि डियाचकोवा ने उनके चेहरे पर कई सटीक जैब्स और स्ट्रेट राइट से वार किए। यहां तक कि दूसरे राउंड में भी रूसी स्ट्राइकर द्वारा एक के बाद एक हमले किए जाने से संडेल लड़खड़ाती हुई दिख रही थीं।

लेकिन राउंड के आखिरी पलों में संडेल ने वापसी की।

Fairtex Training Center की प्रतिनिधि ने एक जोरदार राइट क्रॉस से डियाचकोवा को पीछे धकेला और उसके बाद उनके शरीर पर एक जोरदार हुक लगाया। “कैरेलियन लिंख्स” को इससे मुड़ना पड़ा और संडेल ने फिनिश अर्जित करने के लिए मुक्कों की बरसात कर दी, जिससे रेफरी ओलिवियर कोस्ट को राउंड के 2:59 मिनट पर फाइट रोकना पड़ी।

इस दमदार जीत के बाद संडेल ने करियर रिकॉर्ड 36-5 कर लिया, जिसमें ONE में अपराजित 5-0 का स्कोर भी शामिल है और अब वो उस वर्ल्ड टाइटल बेल्ट की तलाश में वापसी करेंगी, जो पहले उनके पास थी।

न्यूज़ में और

Photo collage of featherweight submission grapplers Shoya Ishiguro and Ruan Alvarenga.
Prajanchai faces former title challenger Wang Junguang in kickboxing return at The Inner Circle 35
Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nontachai Jitmuangnon Felipe Lobo ONE Fight Night 43 7
Nontachai Jitmuangnon punches Semih Sah Cindir at ONE Friday Fights 145
Freddie Haggerty and Jonathan Haggerty at The Inner Circle 30.
Helena Crevar (L) and Pawel Jaworski dominate in the 2026 ADCC World Championships
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Rambolek vs Yod IQ at The Inner Circle 30
Muay Thai fighters Rambolek Chor Ajalaboon faces off with Yod-IQ Or Pimolsri ahead of The Inner Circle 30
Rambolek Chor Ajalaboon (L), Yod-IQ (R)
Rambolek and Yod-IQ Face off inside the ring at The Inner Circle 25