ONE Friday Fights 94 में गुलुज़ादा का स्कोर 3-0, नॉकआउट जीत के साथ एक लाख यूएस डॉलर का कॉन्ट्रैक्ट जीता

Puengluang Baanramba Akif Guluzada ONE Friday Fights 94 33

17 जनवरी को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में हुए ONE Friday Fights 94 ने धमाकेदार और दिलचस्प एक्शन पेश किया।

इस हफ्ते हुए वीकली कॉम्बैट स्पोर्ट्स इवेंट सीरीज़ के संस्करण के 11 मॉय थाई और MMA मुकाबलों में से सात का अंत स्टॉपेज से हुआ।

यहां जानते हैं कि एशिया प्राइमटाइम में हुए शो में क्या-क्या देखने को मिला।

गुलुज़ादा ने पुएंगलुआंग को हाइलाइट-रील नॉकआउट से ढेर किया

अकिफ गुलुज़ादा ने फ्लाइवेट मॉय थाई मेन इवेंट में पुएंगलुआंग बानराम्बा को हराकर एक लाख यूएस डॉलर का मेन रोस्टर कॉन्ट्रैक्ट हासिल किया।

अज़रबैजानी युवा स्टार ने दूसरे राउंड में 1:17 मिनट पर शानदार स्पिनिंग एल्बो लगाकर पुएंगलुआंग को चारों खाने चित कर दिया। इस जीत के बाद गुलुज़ादा का करियर रिकॉर्ड 18-2 और ONE रिकॉर्ड 3-0 हो गया।

पिचिटचाई ने पेटपैरिन को जजों के निर्णय से हराया

Pichitchai PK Saenchai Petpairin Sor Jor Tongprachin ONE Friday Fights 94 7

पिचिटचाई पीके साइन्चाई ने 122-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मुकाबले में पेटपैरिन सोर जोर टोंगप्राजिन पर लगातार दबाव बनाते हुए जीत अपने नाम करने में सफलता पाई।

29 वर्षीय स्टार ने पहले राउंड में भारी स्ट्राइक्स लैंड करवाईं। उन्होंने दूसरे राउंड में घुटने और एल्बो के वार से नॉकडाउन स्कोर किया। आखिरी राउंड में दोनों की तरफ से एक्शन देखने को मिला।

अंत में तीनों जजों ने पिचिटचाई को तीसरी ONE Championship जीत दिलाई, जिसने उनके प्रोफेशनल रिकॉर्ड को 115-37 कर दिया।

क्रिटपेट ने सुसुएक को पहले राउंड में ढेर किया

क्रिटपेट पीके साइन्चाई ने 126-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मुकाबले में सुसुएक टीसी मॉयथाई को हराने में सफलता पाई।

24 वर्षीय स्टार ने अपने विरोधी पर वन-टू पंच कॉम्बिनेशन लगाकर पहले राउंड में 1:54 मिनट पर ढेर कर दिया। ये ONE Championship में क्रिटपेट की पहली जीत रही और इससे उनका करियर रिकॉर्ड 71-19-1 हो गया।

खुनसुक ने तीसरे राउंड में कोंगबुराफा को नॉकआउट किया

खुनसुक ने कोंगबुराफा थिप्टामाई को 113-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मुकाबले के तीसरे राउंड में हराकर उनके ONE Championship डेब्यू को खराब कर दिया।

पहले दो राउंड के एक्शन के बाद खुनसुक ने उन्हें शुरुआती 30 सेकंड में नॉकडाउन कर दिया। फिर 1:18 मिनट पर लिवर पर किक लगाकर अपने विरोधी को पस्त कर दिया।

इस नॉकआउट जीत के बाद खुनसुक का ONE रिकॉर्ड 6-3 और ओवरऑल रिकॉर्ड 56-15 हो गया।

पेटनाया ने योडोई को पहले राउंड में ठिकाने लगाया

Yoddoi Kaewsamrit Petnaya Bang Saen Fight Club ONE Friday Fights 94 8

पेटनाया बैंग साइन फाइट क्लब ने 116-पाउंड कैचवेट मॉय थाई फाइट में योडोई केउसमरिट के खिलाफ घातक प्रदर्शन किया।

21 वर्षीय स्टार ने एक ही राउंड में प्रतिद्वंदी को तीन बार नॉकडाउन कर 2:33 मिनट पर जीत हासिल की। इस जीत के बाद उनका रिकॉर्ड 41-8 हो गया।

हेर्न ने हिनलैकफाई पर नॉकआउट जीत दर्ज की

Hern NF Looksuan Hinlekfai Samchaiwisetsuk ONE Friday Fights 94 21

हेर्न एनएफ लुकसुआन ने अपनी दूसरी ONE Championship जीत हासिल करने में जरा भी समय नहीं गंवाया, जब उन्होंने 113-पाउंड कैचवेट मॉय थाई फाइट में हिनलैकफाई सैमचाईविसेटसुक को पराजित किया।

NF Looksuan टीम के स्टार ने बॉडी शॉट्स लगाकर 16 वर्षीय विरोधी को नॉकडाउन किया। उसके बाद उनके पेट के हिस्से पर किक लगाकर पहले मिनट में 1:21 मिनट पर नॉकआउट अर्जित किया।

इससे 22 वर्षीय स्टार का ONE रिकॉर्ड 2-0 और करियर रिकॉर्ड 41-3-2 हो गया।

पेंटोर ने वापसी कर हेड किक से वाघोर्न को पस्त किया

पेंटोर एसपी कांसार्ट पेमिनबुरी ने 143-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मैच के तीसरे राउंड में ओटिस वाघोर्न को पराजित किया।

शुरुआत में वाघोर्न का दबदबा देखने को मिला और उन्होंने मौके मिलते ही पेंटोर पर वार किए, लेकिन दूसरे राउंड से विरोधी ने अपनी लय पाई।

तीसरे राउंड में पेंटोर ने एक घातक लेफ्ट हाई किक जड़कर 2:03 मिनट पर मैच खत्म कर दिया। ये पेंटोर की 66वीं जीत रही।

डियाचकोवा ने मैकक्लेची को एक्शन से भरपूर मैच में शिकस्त दी

Natalia Diachkova Taylor McClatchie ONE Friday Fights 94 33

नतालिया डियाचकोवा के तेज-तर्रार हाथ स्ट्रॉवेट मॉय थाई मैच में टेलर मैकक्लेची पर भारी साबित हुए।

पहले राउंड में डियाचकोवा ने कॉम्बिनेशंस के दम पर कनाडाई विरोधी को दूर रखा और मौका मिलने पर अटैक किया। मैकक्लेची दूसरे राउंड में वापसी करती दिखीं, मगर रूसी स्टार उन पर भारी पड़ीं।

तीसरे राउंड में दोनों तरफ से वार-पलटवार देखा गया और अंत में जजों ने डियाचकोवा को सर्वसम्मत निर्णय से विजेता घोषित किया। इस जीत ने उनके ONE Championship रिकॉर्ड को 5-1 और करियर रिकॉर्ड को 31-5 कर दिया।

अलबद्र ने हयाशी पर दबदबा बनाया

Ayad Albadr Banna Hayashi ONE Friday Fights 94 24

आयद अलबद्र ने स्ट्रॉवेट मॉय थाई मुकाबले में जापान के बन्ना हयाशी को हराने में सफलता पाई। ईराकी स्टार ने अच्छी रणनीति से काम लेते हुए शुरुआत की और पहले राउंड में नॉकडाउन भी हासिल किया।

उन्होंने दूसरे राउंड में दो बार फिर नॉकडाउन अर्जित किए और तीन राउंड के एक्शन के बाद उन्हें जीत सर्वसम्मत निर्णय से जीत हासिल हुई।

ये अलबद्र के करियर की 13वीं जीत रही।

झानिशबेक ऊलू ने करिमोव को हराकर अपने परफेक्ट रिकॉर्ड को कायम रखा

Ramazan Karimov Erzhan Zhanyshbek Uulu ONE Friday Fights 94 26

इरझान झानिशबेक ऊलू ने फेदरवेट MMA फाइट में वापसी करते हुए रमाज़ान करिमोव को हराने में सफलता पाई।

करिमोव ने किर्गिस्तानी स्टार को शुरुआत में गिराकर गिलोटीन चोक का प्रयास किया। लेकिन झानिशबेक ऊलू खुद को बचाने में कामयाब रहे और दूसरे राउंड में मैच का रुख अपनी ओर मोड़ने लगे।

21 वर्षीय स्टार ने आखिरी राउंड में अच्छे वार किए और अंत में झानिशबेक ऊलू को विभाजित निर्णय से जीत मिली। इसके उनका करियर रिकॉर्ड 6-0 हो गया।

फजर को नॉकआउट कर सैकलेग की लगातार दूसरी जीत

जॉन क्लैड सैकलेग ने फ्लाइवेट MMA मैच में फजर को तकनीकी नॉकआउट से हराकर अपनी जीत के सिलसिले को कायम रखा।

शुरुआत में विरोधी के रेसलिंग अटैक झेलने के बाद सैकलेग ने लय पाई। उन्होंने विरोधी के जबड़े पर पंच से वार किया और फिर ग्राउंड-एंड-पाउंड अटैक कर 3:37 मिनट पर जीत अपने नाम की।

न्यूज़ में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)