ONE Fight Night 31 के लिए शॉन क्लिमेको Vs. अकिफ गुलुज़ादा फ्लाइवेट मॉय थाई मैच की घोषणा

Sean Climaco Diego Paez ONE Fight Night 28 30 scaled

3 मई को होने वाला ONE Fight Night 31: Kongthoranee vs. Nong-O II धीरे-धीरे बेहतर से बेहतरीन होता जा रहा है।

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में युवा सनसनी अकिफ “किंग” गुलुज़ादा का सामना Road to ONE: America टूर्नामेंट विजेता शॉन “द वन” क्लिमेको से फ्लाइवेट मॉय थाई बाउट में होगा और इसके धमाकेदार रहने की पूरी उम्मीद है।

19 वर्षीय गुलुज़ादा ने ONE Friday Fights इवेंट सीरीज में तीन लाजवाब जीत हासिल की हैं। उनकी पुएंगलुआंग बानराम्बा के खिलाफ आई नॉकआउट जीत के बाद उन्हें छह अंकों की राशि वाला ONE का ग्लोबल रोस्टर कॉन्ट्रैक्ट हासिल हुआ था।

Team Mehdi Zatout के स्टार अब यूसए प्राइमटाइम डेब्यू में अपने शानदार सफर को जारी रखने का प्रयास करेंगे, लेकिन ONE Fight Night 31 की चुनौती उनके लिए कतई आसान नहीं होगी।

क्योंकि उनका सामना क्लिमेको से होगा, जिन्होंने पिछले मई में किए अपने प्रमोशनल डेब्यू में होसुए क्रूज़ को एक पंच में ढेर कर अपनी ताकत दिखाई थी।

हालांकि, उन्हें अगले मैच में अपराजित सुपरस्टार और टॉप पांच कंटेंडर जोहान एस्टुपिनन के खिलाफ हार का मुंह देखना पड़ा। मगर कैलिफोर्निया निवासी ने अगले मैच में डिएगो पाएज़ को कड़े मुकाबले में पराजित किया।

स्टाइल के नजरिए से देखें तो फैंस को इन दो बेहतरीन फ्लाइवेट स्टार्स के बीच शानदार टक्कर देखने को मिलेगी।

गुलुज़ादा ने खुद को एक घातक फिनिशर के रूप में स्थापित किया है, जिनके हाथों, किक्स, नीज़ और एल्बोज़ में गजब की ताकत है।

वहीं क्लिमेको कभी भी फाइट से पीछे नहीं हटते। उनके स्ट्रेट पंच, लगातार आगे बढ़ने की कला और वार-पलटवार का इरादा 3 मई को एक शानदार मैच पेश करेगा।

न्यूज़ में और

Jonathan Haggerty celebrates his World Title win over Yuki Yoza at ONE SAMURAI 1.
Panpayak Jitmuangnon and Lamnamoonlek Torfunfarm face off ahead of The Inner Circle 32
Photo collage of featherweight submission grapplers Shoya Ishiguro and Ruan Alvarenga.
Prajanchai faces former title challenger Wang Junguang in kickboxing return at The Inner Circle 35
Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nontachai Jitmuangnon Felipe Lobo ONE Fight Night 43 7
Nontachai Jitmuangnon punches Semih Sah Cindir at ONE Friday Fights 145
Freddie Haggerty and Jonathan Haggerty at The Inner Circle 30.
Helena Crevar (L) and Pawel Jaworski dominate in the 2026 ADCC World Championships
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Rambolek vs Yod IQ at The Inner Circle 30
Muay Thai fighters Rambolek Chor Ajalaboon faces off with Yod-IQ Or Pimolsri ahead of The Inner Circle 30