शॉन क्लिमेको चोटिल, जोहान गज़ाली के खिलाफ उनकी फाइट ONE Fight Night 39 से हटाई गई

Johan Ghazali and Sean Climaco scaled

फिलीपीनो-अमेरिकी फाइटर शॉन “द वन” क्लिमेको के पैर में लगी चोट की वजह से उन्हें जोहान “जोजो” गज़ाली के साथ ONE Fight Night 39: Rambolek vs. Dayakaev में होने वाले फ्लाइवेट मॉय थाई मुकाबले से अपना नाम वापस लेना पड़ा।

इनका सामना थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम से शनिवार, 24 जनवरी को लाइव प्रसारित किया जाना था।

गज़ाली पिछले साल सितंबर में मोरक्को के ज़कारिया एल जमारी को पहले राउंड में TKO से मात देने के बाद लय को बरकरार रखने की ताक में थे। उस प्रदर्शन से 19 वर्षीय मलेशियाई-अमेरिकी सनसनी का आत्मविश्वास काफी बढ़ गया था।

Rentap Muaythai Gym और Superbon Training Camp के प्रतिनिधि ने 2023 में ONE Friday Fights में दस्तक दी और पहले ही मैच में पाडेत्सुक फेयरटेक्स को मात्र 16 सेकंड में ढेर किया।

उसके बाद “जोजो” ने फ्लाइवेट मॉय थाई डिविजन में लगातार पांच जीत हासिल करते हुए दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन के साथ छह अंकों की राशि वाला कॉन्ट्रैक्ट अपने नाम किया।

सात प्रमोशनल जीत, जिसमें छह धमाकेदार फिनिश शामिल हैं, के दम पर उन्होंने खुद को डिविजन के सबसे खतरनाक फिनिशर्स में से एक साबित किया। 2025 की चुनौती भरी शुरुआत के बाद उन्होंने जीत के साथ साल का अंत किया और अब वो नए साल की बेहतरीन शुरुआत करने की तलाश में थे।

वहीं 31 वर्षीय क्लिमेको Road to ONE: America टूर्नामेंट जीतने के बाद ONE Championship का हिस्सा बने।

Smash Fighter और CSA Gym के फिलीपीनो-अमेरिकी स्टार का अभी तक का प्रदर्शन मिला-जुला रहा। वो शानदार एथलीट्स के खिलाफ दो जीत दर्ज करने में कामयाब रहे हैं।

2025 में उन्होंने डिएगो पाएज़ के खिलाफ जीत के साथ साल की शुरुआत की और फिर उन्होंने अज़रबैजानी सनसनी अकिफ “द किंग” गुलुज़ादा के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। कैलिफोर्निया निवासी एथलीट का लक्ष्य जीत के साथ वापसी करते हुए खुद को डिविजन में खास पहचान दिलाने का था।

अब 23 जनवरी को ये टक्कर नहीं हो पाएगी, लेकिन फैंस भविष्य में इस मैच का बेसब्री से इंतजार करेंगे।

न्यूज़ में और

Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Suriyanlek Por Yenying readies himself to fight Mohamed Taoufyq at ONE Friday Fights 142
Shamil Erdogan readies himself to fight Paul Elliott at ONE Fight Night 48
Lucas Gabriel and Alibeg Rasulov set for war at ONE Fight Night 49 on November 6.
Shamil Erdogan celebrates his performance bonus at ONE Fight Night 48
Regian Eersel lands a clean shot on George Jarvis at The Inner Circle 33.
Split screen of heavyweight MMA fighters Shamil Erdogan and Paul Elliott
Regian Eersel and George Jarvis face off ahead of The Inner Circle 33
Shamil Erdogan lands a punch on Aung La N Sang at ONE 168.
Regian Eersel and George Jarvis touch gloves before the action gets underway at ONE Fight Night 34
Johan Ghazali and Diego Paez in action at ONE Fight Night 32.
Regian Eersel George Jarvis 1200X800