दिमित्री मेन्शिकोव का लक्ष्य सिंसामट को हराकर वर्ल्ड टाइटल मैच हासिल करना – ‘उनसे ज्यादा ताकतवर, तेज और मजबूत’

Dmitry Menshikov Mouhcine Chafi ONE Fight Night 17 17 scaled

रूसी नॉकआउट आर्टिस्ट दिमित्री मेन्शिकोव को सिंसामट क्लिनमी का कोई डर नहीं है।

शनिवार को होने वाले ONE Fight Night 22: Sundell vs. Diachkova में दो पूर्व ONE लाइटवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर्स आमने-सामने होंगे, जो खिताबी मैच हासिल करने का प्रयास करेंगे।

लगातार पहले राउंड में दो नॉकआउट अपने नाम करने के बाद मेन्शिकोव इस मुकाबले के लिए उतरेंगे और वो आत्मविश्वास से लबरेज़ हैं।

रूसी पावरहाउस ने onefc.com से सिंसामट के बारे में बात की और अपने प्रतिद्वंदी की स्किल्स के बारे में बताया:

“उन्हें मेरे ऊपर किसी भी तरह की बढ़त नहीं है।”

साल 2022 से ही ONE के लाइटवेट मॉय थाई डिविजन के टॉप स्टार्स में शामिल सिंसामट ने अपनी पहचान इस खेल के सम्मानित स्ट्राइकर्स में बनाई है और उन्होंने संगठन में तीन फिनिश हासिल किए हैं।

लेकिन मेन्शिकोव को थाई फैन फेवरेट स्टार में कमजोरियां नजर आ रही हैं और उनका कहना है कि “एक्वामैन” दबाव के आगे ढेर हो जाएंगे:

“मेरा स्टाइल सिंसामट के लिए परेशानी खड़ी करेगा। मैंने उनकी फाइट्स का अध्ययन किया है और मुझे पता चला कि वो उन्हें तेज-तर्रार और दबाव वाली फाइट्स पसंद नहीं हैं।

“इसकी वजह से वो थक जाते हैं और अपनी परेशानियों को छिपा नहीं पाते।”

मेन्शिकोव बहुत ही घातक पंच लगाते हैं, जिनकी एक स्ट्राइक मैच का अंत कर सकती है।

26 वर्षीय स्टार को अपने गेम प्लान उजागर करने में किसी भी तरह की समस्या नही हैं, जो है आगे बढ़ना, अटैक करते हुए नॉकआउट हासिल करना।

इस रवैये ने उन्हें करियर में 20 फिनिश दिलाए हैं और वो सिंसामट के खिलाफ भी यही करना चाहेंगे:

“मैं उनसे ज्यादा ताकतवर, तेज और मजबूत हूं। ये सब चीजें सिंसामट के लिए समस्या पैदा करेंगी। अगर मैंने दूरी कम की तो उनके लिए बहुत बुरा होगा।

“अगर मेरे पंच उन्हें लगे तो फाइट जल्दी समाप्त हो जाएगी।”

इरसल के खिलाफ मैच चाहते हैं मेन्शिकोव

फिलहाल दिमित्री मेन्शिकोव ONE Fight Night 22 से आगे का नहीं सोच रहे हैं, लेकिन वो रेगिअन इरसल के खिलाफ ONE लाइटवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल मैच हासिल करने के लिए आश्वस्त हैं।

रूसी स्टार ने जून 2023 में किए अपने डेब्यू मैच में इरसल को चैलेंज किया था, लेकिन उन्हें पहले राउंड में हार का सामना करना पड़ा।

इस करारी हार के बाद बाद मेन्शिकोव ने लगातार दो फाइट जीती और अब वो बदला लेने के लिए तैयार हैं:

“मैं टाइटल मैच हासिल करने के लिए सबकुछ कर रहा हूं। दो फाइट में दो नॉकआउट इस बात का सबूत है।”

यकीनन वो “द इम्मोर्टल” के खिलाफ मैच चाहते हैं, लेकिन मेन्शिकोव को पहले सिंसामट की चुनौती से पार पाना होगा।

अगर यहां उन्हें जीत मिलती है तो वर्ल्ड टाइटल मैच हासिल करने की संभावना काफी बढ़ जाएगी:

“मुझे लगता है कि मैं पहले से ही एक रैंक का वर्ल्ड टाइटल कंटेंडर हूं, लेकिन सिंसामट के खिलाफ जीत के बाद 100% तय हो जाएगा कि मैं आगे बेल्ट के लिए फाइट करूंगा।”

न्यूज़ में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.