3 मुकाबले जो ONE Fight Night 22: Sundell vs. Diachkova को यादगार बना सकते हैं

Thongpoon PK Saenchai Timur Chuikov ONE Fight Night 19 61 scaled

ONE Fight Night 22: Sundell vs. Diachkova के हर मैच में शो को यादगार बनाने की काबिलियत है।

शनिवार, 4 मई को 11 मुकाबले देखने को मिलेंगे, जिसके ONE विमेंस स्ट्रॉवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल मैच में दुनिया की दो सबसे बेहतरीन स्ट्राइकर्स आमने-सामने होंगी।

इसके अलावा भी इवेंट में कई सारी बड़ी फाइट्स शामिल हैं, जिसमें फैन फेवरेट स्टार्स अपने-अपने मैचों को जीतकर डिविजन में आगे बढ़ने के सफर को जारी रखना चाहेंगे।

आइए थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में होने वाले ऐसे ही कुछ चुनिंदा मैचों पर नजर डालते हैं, जो शो में चार चांद लगा सकते हैं।

#1 सिंसामट क्लिनमी Vs. दिमित्री मेन्शिकोव

लाइटवेट मॉय थाई मैच में इस खेल के दो सबसे घातक नॉकआउट आर्टिस्ट्स अगला वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर बनने के लिए भिड़ेंगे।

थाई सनसनी सिंसामट क्लिनमी ने दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में चार जीतों में से तीन स्टॉपेज से जीते हैं, जो कि उनके हाथों और पैरों की ताकत को प्रदर्शित करता है।

उनकी दो हार सिर्फ मौजूदा ONE लाइटवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रेगिअन “द इम्मोर्टल” इरसल के खिलाफ आई हैं।

28 वर्षीय स्ट्राइकर एक बार फिर गोल्डन बेल्ट के लिए मैच हासिल करना चाहेंगे, लेकिन उनके रास्ते में दिमित्री मेन्शिकोव चुनौती बनकर खड़े होंगे।

लगातार दो मैचों को नॉकआउट से जीतने वाले रूसी स्ट्राइकर के दोनों हाथों में गजब की ताकत है। सिंसामट की तरह ही उन्हें इरसल के खिलाफ वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच में हार का सामना करना पड़ा था।

अब इन दोनों की नजरें जीत हासिल कर फिर से खिताबी मैच को अपने नाम करने पर होंगी।

#2 हिरोकी अकिमोटो Vs. वेई रुई

कई बार के K-1 वर्ल्ड चैंपियन वेई रुई को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ पाउंड-फोर-पाउंड किकबॉक्सर्स में से एक माना जाता है और वो अपना प्रमोशनल डेब्यू पूर्व ONE बेंटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन हिरोकी अकिमोटो के खिलाफ करेंगे।

चीनी सुपरस्टार 2018 से लगातार 20 मुकाबलों में लगातार जीत हासिल कर चुके हैं।

वेई के स्ट्राइकिंग स्टाइल की टक्कर डिविजन के पूर्व चैंपियन के तकनीकी खेल से होगी। 31 वर्षीय अकिमोटो की फाइट आईक्यू (सूझबूझ) कमाल की है।

दोनों के स्टाइल के नजरिए से बात करें तो ये फैंस के लिए किसी ड्रीम मैच से कम नहीं होगा।

वेई स्पीड वाले फाइटर हैं और तेज किक लगाते हैं, वहीं जापानी स्टार अकिमोटो अपने क्योकुशिन कराटे के बैकग्राउंड और मजबूत ठोड़ी के दम पर ONE में आ रहे नए स्टार के लिए चुनौती पेश कर सकते हैं।

#3 थोंगपून Vs. ज़कारिया एल जमारी

नामी थाई स्ट्राइकर थोंगपून पीके साइन्चाई का सामना स्ट्रॉवेट मॉय थाई मैच में मोरक्कन स्टार ज़कारिया एल जमारी से होगा।

फरवरी में हुए ONE Fight Night 19 में शानदार नॉकआउट जीत हासिल करने वाले थोंगपून को आक्रामक स्टाइल के लिए जाना जाता है।

शनिवार को 26 वर्षीय स्टार का सामना अपनी ही तरह के फाइटर एल जमारी से होगा।

मिडल ईस्ट के सबसे प्रतिभाशाली और दिलचस्प स्ट्राइकर्स में से एक चाहते हैं कि वो थोंगपून के खिलाफ मैच अपने नाम कर ONE में जीत का खाता खोलें।

किकबॉक्सिंग में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)