5 हथियार जो किकबॉक्सिंग सुपरस्टार मासाकी नोइरी को बहुत खतरनाक बनाते हैं

MasaakiNoiri Champ 1200X800

दुनिया भर के स्ट्राइकिंग फैंस दो डिविजन के K-1 वर्ल्ड चैंपियन मासाकी नोइरी के ONE Championship डेब्यू का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

शनिवार, 8 जून को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के इम्पैक्ट एरीना में होने वाले ONE 167: Stamp vs. Zamboanga में जापानी सुपरस्टार का सामना #3 रैंक के कंटेंडर सिटीचाई “किलर किड” सिटसोंगपीनोंग से फेदरवेट किकबॉक्सिंग मैच में होगा।

उन्हें किकबॉक्सिंग की दुनिया के सर्वश्रेष्ठ स्ट्राइकर्स में से एक माना जाता है, जो कि ग्लोबल स्टेज पर अपने सालों के अनुभव और नाम को साथ लिए उतरेंगे।

इससे पहले कि वो सर्कल में अपना प्रमोशनल डेब्यू करें, आइए जापानी किकबॉक्सिंग सुपरस्टार के सबसे खास हथियारों पर एक नजर डालते हैं।

#1 लगातार दबाव बनाने की कला

नोइरी बड़े ही संयम से काम लेकर अपने विरोधियों पर लगातार दबाव बनाना पसंद करते हैं।

वो अपने मजबूत हाई गार्ड को लेकर आगे बढ़ते हैं और मौका मिलने पर विरोधी के पैरों पर किक्स से वार भी करते हैं।

30 वर्षीय स्ट्राइकर प्रतिद्वंदियों को रिंग की रस्सियों की तरफ धकेलना पसंद करते हैं (ONE 167 में सर्कल वॉल की तरफ धकेलना चाहेंगे), जहां वो तेज-तर्रार कॉम्बिनेशन और पास रहकर घातक अटैक करते हैं।

#2 गति में बदलाव

नोइरी को फाइट की गति बदलने में महारत हासिल है। वो अपने खतरनाक हथियारों का इस्तेमाल करने से पहले विरोधी को बहुत ही धीमा कर देते हैं।

जब उनके विरोधी उन पर वार करते हैं तो वो दमदार डिफेंस से उनके हमलों को रोककर फिर जबरदस्त पलटवार करते हैं।

#3 लेग किक्स

भले ही नोइरी को उनके खतरनाक बॉक्सिंग अटैक के लिए जाना जाता है, लेकिन वो अपने प्रतिद्वंदी की टांगों पर वार कर उन्हें चोट पहुंचाने का काम करते हैं ताकि बाद में काम आसान किया जा सके।

नागोया निवासी एथलीट विरोधियों पर बाहर रहकर लेग किक्स लगाते हैं, जिससे उनका प्रतिद्वंदी चोट खाकर डिफेंसिव हो जाए। वो ये किक्स घुटने के ऊपर और उसके नीचे आसानी से लगाते हैं, जिससे उनके विपक्षी के लिए अंदाजा लगाना बहुत कठिन हो जाता है।

#4 बॉडी शॉट्स

नोइरी हाथ और पैरों पर अटैक करने के अलावा भी बॉडी पर अटैक करने का शानदार काम करते हैं।

वो अपने विरोधी के लिवर पर किक्स भी लगा सकते हैं और एक शानदार हुक के जरिए पसलियों पर भी चोट पहुंचा सकते हैं।

इन शॉट्स में फाइट को उसी समय खत्म करने देने की क्षमता होती है, लेकिन इससे उनके प्रतिद्वंदियों के हाथ नीचे आ जाते हैं, जिससे उन्हें सिर पर चोट पहुंचाकर नॉकआउट हासिल करने का मौका मिल जाता है।

#5 काउंटर पंच

नोइरी के सबसे घातक हथियार उनके सटीक काउंटर पंच हैं, जिनका इस्तेमाल वो प्रतिद्वंदियों को रिंग की रस्सियों की तरफ ले जाकर करीब रहकर करते हैं।

ONE के फेदरवेट किकबॉक्सिंग डिविजन की बात करें तो जापानी किकबॉक्सर के हाथ और रिफ्लेक्स सबसे तेज होंगे। वो करीब रहकर अपने प्रतिद्वंदी के अटैक का वार करते हैं, जिससे उन्हें काउंटर पंच लगाने का मौका मिल जाए और वो उन्हें ढेर करने वाला शॉट लगा पाएं।

किकबॉक्सिंग में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Jonathan Haggerty