ONE 173: Superbon Vs. Noiri – सभी फाइट्स के लाइव नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स

Superbon MasaakiNoiri Faceoff 1920X1280 scaled

ONE Championship इस साल के सबसे बड़े कॉम्बैट स्पोर्ट्स इवेंट ONE 173: Superbon vs. Noiri के साथ वापसी कर रहा है, जिसे फैंस किसी भी हाल में मिस नहीं करना चाहेंगे।

दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन द्वारा रविवार, 16 नवंबर को टोक्यो के एरियाके एरीना से ONE 173 का लाइव प्रसारण किया जाएगा, जिसमें मॉय थाई, MMA, किकबॉक्सिंग और सबमिशन ग्रैपलिंग के 16 धमाकेदार मैच शामिल हैं।

कार्ड को चार वर्ल्ड टाइटल मैच हेडलाइन करेंगे, जहां मेन इवेंट में मौजूदा डिविजनल चैंपियन सुपरबोन का सामना अंतरिम चैंपियन मासाकी नोइरी से ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल यूनिफिकेशन मैच में होगा।

को-मेन इवेंट में ONE फ्लाइवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन युया वाकामत्सु पहली बार अपने वर्ल्ड टाइटल का बचाव करने उतरेंगे, जब उनका सामना अपनी घरेलू जमीन पर स्ट्रॉवेट चैंपियन जोशुआ पैचीओ से होगा, जो संगठन में दो डिविजन के अगले चैंपियन बनना चाहते हैं।

वहीं एक नए वर्ल्ड चैंपियन की ताजपोशी भी देखने को मिलेगी, जहां नडाका और नमसुरिन चोर केटविना की टक्कर पहले ONE एटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल के लिए होगी।

इसके अतिरिक्त दो डिविजन के चैंपियन क्रिश्चियन ली ONE लाइटवेट MMA वर्ल्ड टाइटल को अपराजित प्रतिद्वंदी अलीबेग रसुलोव के खिलाफ रीमैच में डिफेंड करेंगे।

आप ONE 173: Superbon vs. Noiri के सभी मैचों के नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स नीचे देख सकते हैं और इवेंट को ग्लोबल पे-पर-व्यू के जरिए यहां से लाइव देखा जा सकता है

फाइट कार्ड


फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप यूनिफिकेशन
सुपरबोन ने मासाकी नोइरी को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
फ्लाइवेट MMA वर्ल्ड चैंपियनशिप
युया “लिटल पिरान्हा” वाकामत्सु ने जोशुआ “द पैशन” पैचीओ को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - दूसरे राउंड के 0:54 मिनट में
एटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियनशिप
नडाका योशीनारी ने नमसुरिन चोर केटविना को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
लाइटवेट MMA वर्ल्ड चैंपियनशिप
क्रिश्चियन “द वॉरियर” ली ने अलीबेग रसुलोव को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - दूसरे राउंड के 2:32 मिनट में
फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग
टकेरु “नेचुरल बोर्न क्रशर” सेगावा ने डेनिस “द बोस्नियन मेनेस” पुरिच को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - दूसरे राउंड के 2:49 मिनट में
फेदरवेट किकबॉक्सिंग
मरात ग्रिगोरियन ने रूकिया “डिमोलिशन मैन” एनपो को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
बेंटमवेट किकबॉक्सिंग
युकी योज़ा ने “द किकिंग मशीन” सुपरलैक को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
फेदरवेट किकबॉक्सिंग
नबील अनाने ने हिरोमी वजीमा को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
एटमवेट किकबॉक्सिंग
काना “क्रशर क्वीन” मोरिमोटो ने स्टैम्प फेयरटेक्स को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
लाइटवेट MMA
टाय रुओटोलो ने शोज़ो इसोजीमा को सबमिशन (रीयर-नेकेड चोक) से हराया - पहले राउंड के 2:26 मिनट में
मिडलवेट सबमिशन ग्रैपलिंग
रफाएल लोवाटो जूनियर ने जियानकार्लो बोडोनी को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
बेंटमवेट मॉय थाई
सुआकिम पोंगसुफान पीके ने जेक “द वन” पीकॉक को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - तीसरे राउंड के 0:26 मिनट में
हेवीवेट MMA
शामिल एर्दोगन ने रयुगो टाकेऊची को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - पहले राउंड के 2:20 मिनट में
लाइटवेट MMA
हिरोयुकी “जापानीज़ बीस्ट” टेटसुका ने शिन्या “टोबीकन जुडन” एओकी को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - दूसरे राउंड के 0:28 मिनट में
एटमवेट MMA
चिहीरो सवाडा ने “एंड्रॉइड 18” इत्सुकी हिराटा को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
बेंटमवेट किकबॉक्सिंग
हिरोकी अकिमोटो ने “डीमन ब्लेड” वेई रुई को सर्वसम्मत निर्णय से हराया

किकबॉक्सिंग में और

Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Split image of Muay Thai stars Stamp Fairtex and Selina Flores
Petmuangsri Torfunfarm faces off with Gregor Thom ahead of The Inner Circle 29
Indian MMA fighter Nazareth “The Northstar” Lalthazuala makes his way to the ring
Muay Thai fighters Worapon Lukjaoporongtom and Lenny Blasi face off ahead of The Inner Circle 28
Worapon Lukjaoporongtom punches Tom Casse at ONE Friday Fights 153
Muay Thai fighters Songchainoi Kiatsongrit and Banluelok Sitwatcharachai face off ahead of The Inner Circle 27
Phetjeeja Lukjaoporongtom makes her way to the ring at The Inner Circle 19
Songchainoi Kiatsongrit punches Salai Htan Khee Shein at ONE Friday Fights 130
Stella Hemetsberger will defend her Muay Thai belt against Natalia Diachkova
Muay Thai fighters Wanchainoi PongSuphan PK and Petnamkhong Sor Maneekhot face off ahead of ONE Friday. Fights 166
Nico Carrillo making his way to the ring for his clash against Shadow Singha Mawynn at ONE Fight Night 40.