ONE Friday Fights 61 में डुआंगसोमपोंग की दमदार जीत, ओन्दाश भाइयों का धमाकेदार प्रदर्शन

Duangsompong Jitmuangnon Petsukumvit Boi Bangna ONE Friday Fights 61 17

दुनिया के सबसे बेहतरीन वीकली कॉम्बैट स्पोर्ट्स इवेंट सीरीज के रूप में पहचाने जाने वाले ONE Friday Fights में एक बार फिर शानदार मुकाबले देखने को मिले।

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में हुए ONE Friday Fights 61 में 12 मॉय थाई और MMA फाइट्स हुईं।

आइए नजर डालते हैं कि एशियाई प्राइमटाइम पर हुए इवेंट में क्या-क्या देखने को मिला।

डुआंगसोमपोंग ने पेटसुकुमविट को दी मात

Duangsompong Jitmuangnon Petsukumvit Boi Bangna ONE Friday Fights 61 28

डुआंगसोमपोंग जित्मुआंगनोन ने फ्लाइवेट मॉय थाई मैच में पेटसुकुमविट बोई बांगना के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की।

26 वर्षीय स्टार ने दो बार के Rajadamnern Stadium मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन के खिलाफ अपनी चार इंच की लंबाई की बढ़त का जमकर फायदा उठाया।

तीन राउंड तक चले जोरदार एक्शन के बाद तीनों जजों ने उनके पक्ष में फैसला सुनाया और इससे उनका रिकॉर्ड 75-12 हो गया।

ओन्दाश ने अपनी स्ट्राइकिंग के दम पर लगातार चौथी जीत दर्ज की

अब्दल्लाह ओन्दाश ने स्ट्रॉवेट मॉय थाई मैच में सुएसत मनोप जिम के खिलाफ दमदार प्रदर्शन कर एक बार फिर साबित किया है कि वो कितने बेहतरीन फाइटर हैं।

लेबनानी स्टार ने शुरुआत से सुएसत पर अटैक की रणनीति अपनाई और तीनों राउंड ऐसा ही किया। उन्होंने फिनिश के मौके तलाशे, मगर वो कामयाब नहीं हो पाए।

अंत में Tiger Muay Thai जिम के स्टार को सर्वसम्मत निर्णय से विजेता घोषित किया गया, जिसने उनके ONE रिकॉर्ड को 4-0 और करियर रिकॉर्ड को 20-1 किया।

धमाकेदार मैच में समनचाई की ब्राजील पर जीत

ब्राजील और समनचाई सोर सोमाई ने अपने स्ट्रॉवेट मॉय थाई मैच की शुरुआत शानदार अटैक से की, जो कि तीन राउंड तक जारी रहा।

समनचाई हाई किक से बचे और एक ताकतवर लेफ्ट हुक से काउंटर किया और राइट हैंड लगाकर बढ़त बनाई और यहां से उनका आत्मविश्वास बढ़ा। दूसरे व तीसरे राउंड में उन्होंने और भी अच्छा प्रदर्शन किया।

आखिर में तीनों जजों ने समनचाई को विजेता घोषित किया और इस जीत से उन्होंने अपना करियर रिकॉर्ड 61-20 कर लिया।

पेटपटाया ने चलावन को अपनी ताकत के दम पर किया ढेर

पेटपटाया सिल्कमॉयथाई 122-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मैच में चलावन एनगोरबांगकापी को मात देने में कामयाब रहे।

31 वर्षीय स्टार ने चलावन को पहले राउंड में दो बार शानदार तरीके से नॉकडाउन किया। पेटपटाया ने दूसरे राउंड में आक्रामकता जारी रखते हुए तीसरा नॉकडाउन अर्जित किया।

पेटपटाया ने घातक कॉम्बिनेशंस लगाकर दूसरे राउंड के 1:48 मिनट पर लेफ्ट हुक लगाकर मैच का अंत किया। ये उनकी ONE में लगातार दूसरी जीत थी।

रुआयजिंग को मात देकर पेटसाइन्चाई का ONE रिकॉर्ड हुआ 3-0

Petsaenchai M U Den KhonmaiBaowee Ruayjing Sor Wisetkit ONE Friday Fights 61 18

पेटसाइन्चाई एम यू डेन खोनमाइबाओवी और रुआयजिंग सोर विसेटकिट के बीच हुआ फ्लाइवेट मॉय थाई मैच काफी करीबी थी।

रुआयजिंग ने पहले राउंड में अपने विरोधी पर लो किक्स से वार किया। पेटसाइन्चाई ने दूसरे राउंड में वापसी की और अटैक का कोई मौका नहीं छोड़ा। तीसरे राउंड में भी कुछ ऐसा ही हुआ।

इस वजह से उन्हें विभाजित निर्णय से जीत मिली और उनका ONE रिकॉर्ड 3-0 और करियर रिकॉर्ड 53-13 हो गया।

पेटनाकियान ने सिंगउबोन को लेफ्ट हुक मारकर नॉकआउट किया

पेटनाकियान फुयाईयुनान इससे बेहतर ONE Championship डेब्यू की कल्पना भी नहीं कर सकते थे, जैसे उन्होंने 132-पाउंड कैचवेट मॉय थाई फाइट में सिंगउबोन ओर ओदउबोन को दूसरे राउंड में नॉकआउट कर किया।

सिंगउबोन ने आक्रामकता के साथ शुरुआत की। एक्शन दूसरे राउंड में और तेजी से बढ़ा। पेटनाकियान ने अपने थाई विरोधी को जबरदस्त लेफ्ट हुक जड़कर उन्हें मैट पर चित कर दिया।

इस कारण रेफरी को दूसरे राउंड में 1:09 मिनट पर मैच समाप्ति की घोषणा करनी पड़ी और इससे पेटनाकियान का रिकॉर्ड 71-15-1 हो गया।

ओन्दाश की पिचिटचाई पर दमदार जीत

रमादान ओन्दाश ने शुरु से लेकर अंत तक अपनी दृढ़ता दिखाई और तीन राउंड के 121-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मैच में पिचिटचाई पीके साइन्चाई पर जीत हासिल की

इस मैच से पहले ओन्दाश के लेफ्ट हैंड की काफी चर्चा हो रही थी और उन्होंने इसका जमकर इस्तेमाल किया।

तीन राउंड के जोरदार एक्शन के बाद उन्हें सर्वसम्मत निर्णय से जीत मिली। इससे उनका ONE रिकॉर्ड 2-0 और करियर रिकॉर्ड 10-2 हो गया।

सेटो ने वापसी कर जेलेवन को नॉकआउट किया

मुगा सेटो के लिए ONE Championship डेब्यू आसान नहीं रहा, लेकिन उन्होंने पिछड़ने के बावजूद 137-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मैच में काबिलन जेलेवन को हराया।

जापानी स्टार लंबाई में बड़े थे और इस वजह से जेलेवन ने अटैक की झड़ी लगा दी ताकि उन्हें बढ़त मिल सके। सेटो ने फिर जैब और टीप लगाकर अपने मलेशियाई प्रतिद्वंदी को दूरी पर रखा।

दूसरे राउंड में उन्होंने अपने विरोधी को राइट हैंड जड़कर 1:29 मिनट पर मैच का अंत किया। इससे सेटो का रिकॉर्ड 16-4-2 हो गया।

पामक्विस्ट ने कूक को सर्वसम्मत निर्णय से हराया

Hanna Palmquist Chloe Cooke ONE Friday Fights 61 29

क्लोई कूक और हैना पामक्विस्ट दोनों अपने ONE डेब्यू में फैंस को प्रभावित करना चाहती थीं, लेकिन एटमवेट MMA फाइट में पामक्विस्ट जीतने में कामयाब रहीं।

शुरुआती मिनट की धीमी शुरुआत के बाद पामक्विस्ट ने दमदार शॉट्स और बेहतरीन ग्राउंड-एंड-पाउंड किया। कूक ने दूसरे राउंड में लेफ्ट किक से अच्छी शुरुआत की, लेकिन “हैनिमल” ने अपने राइट हैंड्स से काउंटर किया।

पामक्विस्ट को तीसरे राउंड में येलो कार्ड मिला। लेकिन उनका अच्छा प्रदर्शन जारी रहा। अंत में तीनों जजों ने स्वीडिश फाइटर के पक्ष में सर्वसम्मत निर्णय से फैसला सुनाया।

टनिटसु ने सेलचाक को हराकर शानदार डेब्यू किया

Haruyuki Tanitsu Anton Salchak ONE Friday Fights 61 16

हारयुकी टनिटसु ने ONE Friday Fights में दमदार प्रदर्शन करते हुए 119-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मैच में एंटोन सेलचाक को मात दी।

जापानी स्टार ने पहले राउंड में एक कॉम्बिनेशन के बाद दूसरा लगाया जबकि उनके रूसी प्रतिद्वंदी काउंटर स्ट्राइक पर ध्यान लगा रहे थे। उन्होंने दूसरे राउंड में किक्स भी जड़ीं। तीसरे राउंड में रूसी फाइटर ने गति बढ़ाने का प्रयास किया, लेकिन ये नाकाफी रहा।

अंत में तीनों जजों ने जापानी स्टार के पक्ष में फैसला सुनाया और उन्होंने करियर की 9वीं जीत दर्ज की।

मिन क्यो ज़ा ने ONE डेब्यू में प्रभावित किया

मिन क्यो ज़ा को ONE Championship डेब्यू में रयोहेई इगाडो के खिलाफ कोई खास परेशानी नहीं हुई। म्यांमार के स्टार ने 143-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मैच में शुरु से अपने हथियारों का अच्छे से इस्तेमाल किया।

उन्हें जजों ने सर्वसम्मत निर्णय से विजेता घोषित किया और अब उनका रिकॉर्ड 15-1 हो गया है।

सबमिशन जीत के बाद इज़ीयिउ का ONE रिकॉर्ड 2-0

इलयास इज़ीयिउ और जोजी गोटो ने बेंटमवेट MMA फाइट में दमदार एक्शन के साथ इवेंट की शुरुआत की।

गोटो तगड़े लेफ्ट हुक को लैंड कराने में कामयाब रहे। उन्होंने गिलोटीन चोक लगाने का प्रयास किया, लेकिन इज़ीयिउ बचने में कामयाब रहे।

जापानी स्टार ने दूसरे राउंड में अपने हाथों से काम लिया, लेकिन उनके विरोधी ने किक्स से काउंटर किया। तीसरे राउंड में इज़ीयिउ ने उन्हें लेफ्ट पंच मारकर गिराया और यहां से उन्होंने रीयर-नेकेड चोक हासिल किया।

तीसरे राउंड में 3:01 मिनट पर आई जीत से उनका करियर रिकॉर्ड 6-1 हो गया।

न्यूज़ में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)