3 मुकाबले जो ONE Friday Fights 114 को यादगार बना सकते हैं

Nadaka Yoshinari Rak Erawan ONE 172 68 scaled

ONE Friday Fights 114 में एक से बढ़कर एक धमाकेदार मैच शामिल हैं।

27 जून को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में होने वाले ब्लॉकबस्टर कार्ड में प्रतिभाशाली युवा और स्थापित हो चुके ONE सुपरस्टार्स को जगह दी गई है।

आइए ऐसे तीन मैचों के बारे में बात करते हैं, जो ONE Friday Fights 114 में चार चांद लगा सकते हैं।

#1 असलमजोन ओर्तिकोव Vs. पेटसुकुमविट

फ्लाइवेट मॉय थाई मुकाबले में अपराजित उज्बेकिस्तानी सनसनी असलमजोन ओर्तिकोव ONE में अपनी आठवीं जीत और छह अंकों की राशि वाले कॉन्ट्रैक्ट की तलाश में होंगे, जब उनका सामना अनुभवी थाई स्टार पेटसुकुमविट बोई बांगना से होगा।

22 वर्षीय ओर्तिकोव अभी तक ONE में बहुत ही शानदार नजर आए हैं। अपनी शारीरिक क्षमता और स्ट्राइकिंग काबिलियत के दम पर मॉय थाई के सबसे तेजी से उभरते हुए स्टार्स के रूप में सामने आए हैं।

ओर्तिकोव की आक्रामकता की परीक्षा पेटसुकुमविट के उच्च स्तर के अनुभव से होगी।

थाई स्टार दो बार के Rajadamnern Stadium मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रहे हैं और ONE करियर में उतार-चढ़ाव देखने के बावजूद पिछले मैच में शानदार TKO जीत की लय के साथ उतरेंगे।

दोनों ही एथलीट्स के पास कमाल की स्पीड, लाजवाब तकनीक है। ऐसे में ये एक यादगार फाइट साबित हो सकती है।

#2 रमादान ओन्दाश Vs. चार्टपयाक

लेबनानी सनसनी रमादान “द स्कॉर्पियन” ओन्दाश और थाई नॉकआउट आर्टिस्ट चार्टपयाक सकसाटून अपने-अपने अपराजित रिकॉर्ड को दांव पर लगाएंगे, जब स्ट्रॉवेट मॉय थाई मैच में दोनों टक्कर लेते दिखेंगे।

18 वर्षीय ओन्दाश ने ONE Friday Fights में तीन बेहद शानदार जीत दर्ज की हैं और उन्होंने अपनी जबरदस्त पंचिंग पावर और आत्मविश्वास के दम पर नए फैंस बनाए हैं।

“द स्कॉर्पियन” में भविष्य का ग्लोबल सुपरस्टार बनने के सारे गुण मौजूद हैं, लेकिन उनके सामने एक वर्ल्ड क्लास स्ट्राइकर होंगे।

26 वर्षीय थाई स्टार ने ONE में सात जीत दर्ज की हैं, जिसमें पांच नॉकआउट शामिल हैं। इसके दम पर उन्होंने खुद को खेल के सबसे बेहतरीन पाउंड-फोर-पाउंड नॉकआउट आर्टिस्ट्स में से एक बना लिया है।

ओन्दाश और चार्टपयाक दोनों ही एक लाख यूएस डॉलर का कॉन्ट्रैक्ट जीतकर ONE के मेन रोस्टर में शामिल होने की दहलीज पर हैं।

#3 नडाका Vs. बैनलुएलोक

नडाका योशीनारी और बैनलुएलोक सिटवटचाराचाई के एटमवेट मॉय थाई मैच में शायद जजों की जरूरत नहीं पड़ेगी।

जापान के सबसे बेहतरीन मॉय थाई फाइटर के रूप में जाने जाने वाले नडाका 10 बार के वर्ल्ड चैंपियन हैं और अपनी घातक स्पीड और जबरदस्त स्किल्स के लिए चर्चित हैं। उन्होंने इस साल ONE 172 में अपने नाम पर खरा उतरते हुए प्रमोशनल डेब्यू किया और रैक इरावन को फिनिश करने में सफलता पाई।

नडाका को अपने दूसरे मुकाबले में काफी बड़ी चुनौती मिली है क्योंकि बैनलुएलोक ONE के अपने सभी तीन प्रतिद्वंदियों को नॉकआउट करने में सफल रहे हैं।

इन दोनों की टक्कर एक यादगार मैच पेश करेगी।

मॉय थाई में और

Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nong O Hama unleashes a kick at The Inner Circle 38 Open Workout
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Dedduanglek Torfunfarm slams a right that sleeps Mongkoldetlek Por Pim at ONE Friday Fights 174.