नडाका बने ONE Championship में 2025 के मॉय थाई फाइटर ऑफ द ईयर

Nadaka Numsurin Chor Ketwina ONE 173 18 scaled

साल 2025 में ढेर सारे मॉय थाई फाइटर्स ने अपनी छाप छोड़ी, लेकिन कोई भी जापानी सुपरस्टार नडाका जितना शानदार प्रदर्शन नहीं कर पाया।

24 वर्षीय स्ट्राइकर ने दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में आई हर चुनौती को पार करते हुए अपनी घरेलू जमीन पर पहला ONE एटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन बनने का कारनामा किया और लगातार जीत के सिलसिले को 40 तक पहुंचाया।

अपने दमदार प्रदर्शन के चलते Eiwa Sports Gym के एथलीट को 2025 मॉय थाई फाइटर ऑफ द ईयर चुना गया है।

10 बार के मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन नडाका ने शुरु से ही दिखा दिया था कि वो ग्लोबल स्टेज पर छाने के लिए तैयार हैं।

मार्च में हुए डेब्यू मैच में ONE 172 में उनका सामना थाईलैंड के रैक इरावन से हुआ।

नडाका ने तीन राउंड तक शानदार स्ट्राइकिंग का नमूना पेश किया और अंत के 20 सेकंड में स्ट्रेट लेफ्ट के जरिए थाई स्टार को कैनवास पर भेज दिया।

अपने दूसरे मुकाबले में तीन महीने बाद उनका सामना बैनलुएलोक सिटवटचाराचाई से हुआ।

जापानी फाइटर ने शानदार मूवमेंट दिखाई। जब भी बैनलुएलोक आगे बढ़ते तो उन्होंने अपने फुटवर्क से दूरी बनाई। उनके काउंटर अटैक काफी धारदार रहे।

जब मैच की घंटी बजी तो जजों ने उन्हें सर्वसम्मत निर्णय से विजेता घोषित किया।

साल का आधा समय उनके लिए शानदार रहा और अगले छह महीने और भी लाजवाब होने वाले थे।

अगस्त में संगठन के भीतर अपने तीसरे मैच में उनकी टक्कर हमादा अज़मानी से हुई। मोरक्को के स्टार ने जापानी धुरंधर के लिए थोड़े मुश्किलें पैदा कीं। मगर कानागावा निवासी ने लय हासिल की।

24 वर्षीय स्टार ने शानदार कॉम्बिनेशन के दम पर उन्हें ढेर कर दिया।

तीन महीने बाद उन्होंने इतिहास रचने के लिए अपनी घरेलू धरती पर कदम रखा। टोक्यो के एरियाके एरीना में हुए ONE 173 में उनकी टक्कर 100 से ज्यादा मैच जीत चुके नमसुरिन चोर केटविना से हुई।

पहले ONE एटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल के लिए हुए मुकाबले में नडाका ने शुरुआत से ही अपनी धारदार स्ट्राइकिंग से कंट्रोल बनाकर रखा। उन्होंने फेक मूव्स से विरोधी को जाल में फंसाया और सटीक काउंटर स्ट्राइक की।

हर राउंड के साथ नडाका दमदार नजर आते रहे और उनकी मूवमेंट व स्ट्राइकिंग ने थाई स्टार को सकते में डाल दिया।

पांच राउंड के जोरदार मुकाबले के अंत में तीनों जजों ने नडाका के पक्ष में सर्वसम्मत निर्णय से फैसला सुनाया और उन्होंने अपनी जीत का सिलसिला 40 कर लिया।

इसके साथ ही वो इस पीढ़ी के जापान के सबसे महान मॉय थाई फाइटर भी बन गए।

अब वो 11 बार के मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन बनकर ग्लोबल स्टेज पर अपने नाम को और आगे ले जाना चाहते हैं और 2025 मॉय थाई फाइटर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड उनके लिए साल का शानदार समापन है।

मॉय थाई में और

A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Dedduanglek Torfunfarm slams a right that sleeps Mongkoldetlek Por Pim at ONE Friday Fights 174.
Rustam Yunusov lands a kick to the midsection against Suriyanlek Por Yenying at The Inner Circle 34.
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Suriyanlek Por Yenying readies himself to fight Mohamed Taoufyq at ONE Friday Fights 142
Tyson Harrison celebrates after beating Kendu Irving
Regian Eersel lands a clean shot on George Jarvis at The Inner Circle 33.
Split screen of heavyweight MMA fighters Shamil Erdogan and Paul Elliott
Regian Eersel and George Jarvis face off ahead of The Inner Circle 33