2025 ईयर-इन-रिव्यू: इन स्टार्स ने ONE Championship में धमाकेदार प्रदर्शन किया

Nico Carrillo Nabil Anane ONE 170 67

दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन ने 2025 में अनगिनत यादगार पल दिए।

कई सारे ONE वर्ल्ड चैंपियंस, अनुभवी स्टार्स और चुनिंदा फाइटर्स ने अपनी छाप छोड़ी और शानदार प्रदर्शन से अपने करियर को आगे बढ़ाया।

इन बेहतरीन एथलीट्स ने अपने-अपने खेलों में शानदार प्रदर्शन कर साल को खास बनाया। आइए ऐसे ही छह स्टार्स के बारे में जानते हैं।

#1 नबील अनाने

नबील अनाने ने 2025 को अपने लिए बहुत यादगार बना दिया और वो भी दो अलग-अलग खेलों में।

अल्जीरियाई-थाई सनसनी ने जनवरी में हुए ONE 170 में निको कैरिलो को हराकर अंतरिम बेंटमवेट मॉय थाई खिताब जीता।

उसके कुछ महीनों बाद उन्होंने ONE 172 में “द किकिंग मशीन” सुपरलैक को हराकर डेब्यू मैच में आई हार का हिसाब बराबर किया। तीन महीने बाद उन्हें डिविजन के अनडिस्प्यूटेड चैंपियन के रूप में प्रमोट कर दिया गया।

फिर अनाने ने इलियास एनाहाचि के खिलाफ किकबॉक्सिंग डेब्यू किया, जो कि दुर्भाग्यवश नो कॉन्टेस्ट के रूप में खत्म हुआ। 21 वर्षीय स्टार ने नवंबर में हिरोमी वजीमा को ONE 173 में मात देकर किकबॉक्सिंग में जीत का खाता खोला।

#2 युकी योज़ा

जापानी सनसनी युकी योज़ा ने बेंटमवेट किकबॉक्सिंग में शानदार प्रदर्शन कर तीन जीत दर्ज कीं।

अपने प्रमोशनल डेब्यू में उन्होंने रूसी पावरहाउस एल्ब्रस ओसमानोव के परफेक्ट 12-0 रिकॉर्ड को ध्वस्त किया। फिर दो महीने बाद पूर्व चैंपियन पेटटानोंग पेटफर्गस को मात दी।

नवंबर में उन्होंने अपनी घरेलू धरती पर ONE 173 में “द किकिंग मशीन” को शिकस्त दी और साल का लाजवाब अंत किया।

#3 नडाका

पहले ONE एटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन नडाका ने 2025 का लाजवाब अंदाज में अंत किया।

दस बार के मॉय थाई चैंपियन ने डेब्यू मैच में रैक इरावन को नॉकआउट किया। अगले मुकाबले में उन्होंने बैनलुएकलोक सिटवटचाराचाई को सर्वसम्मत निर्णय से पराजित किया।

अपनी तीसरी प्रमोशन फाइट में उनकी टक्कर हमादा अज़मानी से हुई और उन्हें तीसरे राउंड में धूल चटाकर डिविजन का खिताबी मैच हासिल किया।

ONE 173 में उन्होंने थाई स्टार नमसुरिन चोर केटविना को पांच राउंड तक पछाड़ते हुए खिताब जीता और लगातार जीत के सिलसिले को 40 किया।

#4 टाय रुओटोलो

टाय रुओटोलो ने एक नहीं बल्कि दो खेलों में इस साल अपनी काबिलियत का लोहा मनवाया।

उन्होंने साल की शुरुआत BJJ वर्ल्ड चैंपियन डान्टे लियोन के खिलाफ अपने खिताब का बचाव कर की। उसके बाद रुओटोलो ने अपना MMA डेब्यू किया।

उन्होंने ONE Fight Night 35 में एड्रियन “द फिनोम” ली को दूसरे राउंड में रीयर-नेकेड चोक से हराया। दो महीने बाद टाय ने वापसी करते हुए ONE 173 में शोज़ो इसोजीमा को इसी अंदाज में परास्त किया।

MMA में आई दोनों जीत के लिए उन्हें 50,000 यूएस डॉलर के परफॉर्मेंस बोनस मिले।

#5 स्टेला हेमेट्सबर्गर और सामेत अगदेवे

स्टेला हेमेट्सबर्गर ने इस साल ONE Friday Fights में मुकाबले करने से लेकर ONE वर्ल्ड चैंपियन बनने का सफर हासिल किया।

ऑस्ट्रियाई स्टार ने इस साल वीकली इवेंट सीरीज में दो जीत हासिल कीं और वैनेसा रोमानोव्स्की को पराजित कर एक लाख यूएस डॉलर्स का कॉन्ट्रैक्ट जीता।

पांच महीने बाद उन्होंने ONE Fight Night 35 को हेडलाइन करते हुए जैकी बुंटान को मेन इवेंट मैच में वेकेंट (रिक्त) ONE विमेंस स्ट्रॉवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल के लिए चुनौती दी और पांच राउंड तक उन्हें पछाड़कर खिताब अपने नाम किया।

वहीं सामेत “द किंग” अगदेवे ने अपने डेब्यू मैच में ही दो खेलों के ONE वर्ल्ड चैंपियन रोमन क्रीकलिआ को हराने का ऐतिहासिक कारनामा किया।

अपराजित टर्किश मार्शल आर्टिस्ट 17-0 के साथ प्रमोशन में आए और पहली ONE हेवीवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए रोमन क्रीकलिआ को टक्कर दी।

उन्होंने नवंबर में ONE Fight Night 37 के मेन इवेंट में सबको हैरान करते हुए क्रीकलिआ को पांच राउंड तक पछाड़ा और पहला हेवीवेट किकबॉक्सिंग चैंपियन बनने का कारनामा किया।

किकबॉक्सिंग में और

Sam A Gaiyanghadao kicks Elmehdi El Jamari in the head at ONE Fight Night 42
Jonathan Di Bella celebrates his World Title victory at The Inner Circle 22.
Jonathan Di Bella and Zhang Peimian face off ahead of their ONE Strawweight Kickboxing World Title rematch
Jonathan Di Bella celebrates inside the ring after defeating Prajanchai PongSuphan PK at ONE Fight Night 36
Canadian kickboxer Jonathan Di Bella lands punches on Zhang Peimian
Zhang Peimian Jonathan Di Bella ONE162 1920X1280 57
Joshua Pacio faces off with Mansur Malachiev ahead of their rematch at The Inner Circle 21
Jonathan Haggerty faces former king Hiroki Akimoto in Tokyo
Scottish Muay Thai fighter Nico Carrillo gets ready for battle
Joshua Pacio punches Mansur Malachiev in their first MMA fight
Allycia Hellen Rodrigues defeats Phetjeeja Lukjaoporongtom via split decision at The Inner Circle 19
Rungrawee Sitsongpeenong and George Jarvis touch gloves before their clash