ONE Fight Night 22: Sundell Vs. Diachkova से जुड़े 5 सबसे बड़े सवाल

Smilla Sundell Allycia Hellen Rodrigues ONE Fight Night 14 29 scaled

इस शनिवार, 4 मई को ONE Championship की यूएस प्राइमटाइम पर 11 धमाकेदार बाउट्स के साथ वापसी होने जा रही है।

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम से लाइव प्रसारित होने वाला ONE Fight Night 22: Sundell vs. Diachkova एक बहुत ही यादगार इवेंट होगा।

इसमें वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच के अतिरिक्त कई सारे बड़े मुकाबले शामिल हैं, जिनका डिविजन पर खासा असर पड़ सकता है।

इससे पहले कि इवेंट का एक्शन शुरु हो, आइए ONE Fight Night 22 से जुड़े पांच बड़े सवालों के बारे में जानते हैं।

#1 क्या संडेल की बादशाहत का अंत कर पाएंगी डियाचकोवा?

मेन इवेंट में 19 वर्षीय सनसनी स्मिला “द हरिकेन” संडेल अपने ONE विमेंस स्ट्रॉवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल को शानदार फॉर्म में चल रही नतालिया “कैरेलियन लिंख्स” डियाचकोवा के खिलाफ दांव पर लगाएंगी।

युवा स्वीडिश एथलीट दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन के अपने चारों मैचों में बहुत ही अच्छी नजर आई हैं और उन्होंने आसानी से कठिन प्रतिद्वंदियों को ढेर किया है।

संडेल के दबदबे के चलते उन्हें प्रतिद्वंदी मिलना मुश्किल हो रहा था, लेकिन डियाचकोवा ने इसके लिए हामी भरी।

29 वर्षीय रूसी एथलीट ने ONE में आई चार जीतों में तीन पहले राउंड में नॉकआउट से हासिल की हैं और उन्होंने “द हरिकेन” के लिए खुद को एक काबिल प्रतिद्वंदी साबित किया।

अब डियाचकोवा अपने करियर के सबसे बड़े मौके का इंतजार कर रही हैं।

#2 क्या वेई रुई अपने नाम पर खरे उतर पाएंगे?

चीनी सुपरस्टार “डीमन ब्लेड” वेई रुई अपना बहुप्रतीक्षित डेब्यू करेंगे और वो भी पूर्व ONE बेंटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन हिरोकी अकिमोटो के खिलाफ।

चीन के पहले K-1 वर्ल्ड चैंपियन अपने पिछले 20 मैचों में जीत हासिल कर चुके हैं और 34 वर्षीय स्टार को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ किकबॉक्सर्स में से एक माना जाता है। ऐसे में उनके डेब्यू को लेकर फैंस को काफी उम्मीद होगी।

सांडा मार्शल आर्ट्स वाली स्ट्राइकिंग और टॉप लेवल पर अच्छे-खासे अनुभव के चलते माना जा रहा है कि “डीमन ब्लेड” बेंटमवेट किकबॉक्सिंग डिविजन में अपनी धाक जमाएंगे।

हालांकि, उन्हें डेब्यू मैच में कोई आसान चुनौती नहीं मिली है।

अकिमोटो बहुत ही तकनीकी फाइटर हैं और वो एक बार फिर गोल्डन बेल्ट हासिल करने के सफर पर कामयाबी से निकलना चाहेंगे।

#3 कौन से वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर्स के नाम सामने आएंगे?

ONE Fight Night 22 में शानदार प्रदर्शन कर कई सारे टॉप कंटेंडर्स चैंपियनशिप मैच हासिल करना चाहते हैं।

लाइटवेट मॉय थाई मैच में उभरते हुए नॉकआउट आर्टिस्ट्स सिंसामट “एक्वामैन” क्लिनमी और दिमित्री मेन्शिकोव के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिलेगी।

दोनों ही स्ट्राइकर्स पूर्व ONE वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर्स रहे हैं और वो मौजूदा चैंपियन रेगिअन “द इम्मोर्टल” इरसल के खिलाफ मैच हासिल करना चाहते हैं।

दोनों में से जिसे भी इस शनिवार जीत हासिल हुई, वो लगभग चैंपियनशिप मैच पा लेगा।

रंगरावी “लेगाट्रोन” सिटसोंगपीनोंग और बोगडन शुमारोव एक दूसरे का सामना करेंगे ताकि वो नए ONE लाइटवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन अलेक्सिस “बारबोज़ा” निकोलस के पहले चैलेंजर बन पाएं।

रंगरावी ने ONE के लाइटवेट मॉय थाई डिविजन में 4-1 का रिकॉर्ड कायम किया है और वो अब अपने ONE किकबॉक्सिंग डेब्यू में छाप छोड़ना चाहेंगे।

उनके सामने बेलारूसी स्टार शुमारोव की कड़ी चुनौती होगी।

यूरोपियन किकबॉक्सिंग सर्किट पर नाम बनाने के बाद 27 वर्षीय स्ट्राइकर ने फरवरी में अपना ONE डेब्यू किया और लगातार दो नॉकआउट जीत अर्जित कीं।

#4 किसे पहली बार हार का सामना करना पड़ेगा?

कुछ अपराजित स्टार्स भी अपने रिकॉर्ड को दांव पर लगाने के लिए उतरेंगे।

को-मेन इवेंट मैच में टर्किश सनसनी हलील “नो मर्सी” अमीर लाइटवेट डिविजन से फेदरवेट डिविजन में आ रहे हैं और उनका सामना अकबर “बाकल” अब्दुलेव से एक अहम MMA मैच में होगा।

दोनों का करियर रिकॉर्ड 10-0 का है और उन्होंने खुद को इस खेल के तेजी से उभरते हुए स्टार्स में शामिल करवा लिया है। उनकी स्किल्स और फिनिश करने की काबिलियत के चलते मैच में जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा।

इसके अलावा पूर्व Shooto चैंपियन चिहीरो सवाडा एटमवेट MMA खिताब पाने की तरफ कामयाबी से कदम बढ़ान चाहेंगी, लेकिन उनकी राह में इस बार नोएल “लिल मंकी” ग्रॉन्जोन होंगी।

#5 क्या नए कैम्प में जाने से रीस मैकलेरन को फायदा होगा?

ONE में 15 फाइट्स के अनुभवी और #4 रैंक के फ्लाइवेट MMA कंटेंडर रीस “लाइटनिंग” मैकलेरन अब भी काफी अच्छे नजर आ रहे हैं।

ऑस्ट्रेलियाई में मॉय थाई दिग्गज जॉन वेन पार की देखरेख में स्ट्राइकिंग सुधारने के बाद BJJ ब्लैक बेल्ट अब नए कैम्प Combat Training Centre आ गए हैं।

ऐसे में फैंस यही सोच रहे होंगे कि उनका ये कदम सही साबित होगा या नहीं।

मैकलेरन का सामना इस बार “वुल्फ वॉरियर” हू योंग से होने जा रहा है, जिन्होंने लगातार तीन जीत हासिल कर फ्लाइवेट MMA रैंकिंग्स में पांचवां स्थान अर्जित किया है।

क्या मैकलेरन को नए कैम्प में आने का फायदा मिलेगा या फिर हू एक चौथी जीत हासिल कर ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज को चित कर देंगे।

किकबॉक्सिंग में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Jonathan Haggerty