होसुए क्रूज़ ONE Fight Night 22 में जीत की पटरी पर लौटने के लिए उत्सुक – ‘हमारे बीच जबरदस्त घमासान होगा’

Josue Cruz Walter Goncalves ONE157 1920X1280 31 768x512

शनिवार, 4 मई को होसुए “तुज़ो” क्रूज़ अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए तैयार हैं।

मैक्सिकन स्ट्राइकर को अपने पहले ONE Championship मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था और अब वो ONE Fight Night 22: Sundell vs. Diachkova में शॉन “द वन” क्लिमेको के साथ होने वाले फ्लाइवेट मॉय थाई मैच में वापसी करेंगे।

वॉल्टर गोंसाल्वेस के खिलाफ मिली हार के बाद क्रूज़ को अहसास हो गया था कि उन्हें ग्लोबल स्टेज पर कामयाबी हासिल करने के लिए खुद में विकास करना जरूरी है और वो पिछले दो सालों से यही कर रहे थे।

अब 17-2 के प्रोफेशनल रिकॉर्ड वाले एथलीट थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में अपने सुधार को दिखाने का प्रयास करेंगे:

“एक फाइटर के तौर पर, गोंसाल्वेस के खिलाफ हुई फाइट के बाद से मुझमें काफी सुधार हुआ है। मैंने अपनी गलतियों को सुधारने का काम किया है।

“मैंने उस हार से काफी कुछ सीखा था। ONE Championship में प्रतियोगिता अलग ही स्तर पर होती है और आपको पहले सेकंड से पूरी ताकत लगानी होती है। आप वहां जाकर सिर्फ अपने प्रतिद्वंदी को परख नहीं सकते। आपको लड़ना और जीतना है।

“मैं अपने पिछले प्रदर्शन से खुद को उबारना चाहता हूं। अब मेरे पास दिखाने का मौका है कि “तुज़ो” कूज़ कौन हैं और मैक्सिको के फाइटर्स क्या कर सकते हैं। मैं बहुत कड़ी ट्रेनिंग कर रहा हूं और मैं जानता हूं कि सब कुछ अच्छा होगा।”

Mahmoudi Gym Mexico में ट्रेनिंग करने वाले क्रूज़ ने अपने कंफर्ट ज़ोन से बाहर जाकर फ्रांस की राजधानी पेरिस स्थित Mahmoudi Gym HQ में कुछ अन्य ONE स्टार्स के साथ भी ट्रेनिंग की।

“तुज़ो” ने ONE लाइटवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन अलेक्सिस “बारबोज़ा” निकोलस और अपने डिविजन के टॉप कंटेंडर्स में से एक इलायस “द स्नाइपर” महमूदी के साथ ट्रेनिंग की:

“मैंने ट्रेनिंग कैम्प अपने पिता के साथ मैक्सिको में शुरु किया था और अब फ्रांस में Mahmoudi Gym में आ गए हैं। हम ONE के कुछ एथलीट्स जैसे इलायस महमूदी और चैंपियन अलेक्सिस निकोलस के साथ ट्रेनिंग कर रहे हैं।

“अपने अनुभव के चलते वो मेरे साथ रणनीति साझा कर रहे हैं। उनके साथ ट्रेनिंग से बहुत फायदा मिला और मानसिक रूप में तैयारी करने में सहायता मिली है। वे मानसिक रूप से मजबूत एथलीट्स हैं।”

होसुए क्रूज़ को शॉन क्लिमेको के खिलाफ जबरदस्त घमासान की उम्मीद

होसुए क्रूज़ इस बात को लेकर आश्वस्त हैं कि उन्होंने जीत हासिल करने के लिए हर तैयारी कर ली है, लेकिन वो ये भी जानते हैं कि Road to ONE: USA टूर्नामेंट के विजेता शॉन क्लिमेको के खिलाफ राह आसान नहीं होगी।

क्लिमेको ने तीन फाइट्स नॉकआउट्स से जीतने के बाद ONE Championship के साथ छह अंकों की राशि वाला कॉन्ट्रैक्ट हासिल किया था।

उन्होंने फिलीपीनो-अमेरिकी स्टार के बारे में कहा:

“वो एक चालाक फाइटर हैं। वो तकनीकी हैं क्योंकि वो साउथपॉ (बाएं हाथ के) हैं, ये उन्हें विरोधी की रणनीति बेकार करने में मदद करता है। मैं स्पीड में उन्हें हरा सकता हूं। मैं अपनी स्पीड का इस्तेमाल कर उन्हें चौंका सकता हूं।

“हमारे बीच जबरदस्त घमासान होगा और सबसे बुद्धिमान फाइटर जीतेगा। हम एक दूसरे के लिए तैयार हैं। ये अच्छी फाइट होगी।”

बड़े और अहम मुकाबले में फाइट किस तरफ जाएगी, इस बात की भविष्यवाणी करना बहुत मुश्किल होता है। क्रूज़ ने हर तरह की स्थिति से निपटने के लिए तैयारी की है।

वो अपना और अपने देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए बेहद उत्सकु हैं और सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए तैयार हैं:

“मेरे दिमाग में कई सारी बातें चल रही हैं कि फाइट किस तरह जा सकती है। मैं सिर्फ इतना कह सकता हूं कि अपना सर्वश्रेष्ठ दूंगा। मैं फाइट के अंत में अपना हाथ उठते हुए देख रहा हूं। ये आसान फाइट नहीं होगी और मैक्सिको छाने के लिए आ रहा है।”

न्यूज़ में और

Photo collage of featherweight submission grapplers Shoya Ishiguro and Ruan Alvarenga.
Prajanchai faces former title challenger Wang Junguang in kickboxing return at The Inner Circle 35
Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nontachai Jitmuangnon Felipe Lobo ONE Fight Night 43 7
Nontachai Jitmuangnon punches Semih Sah Cindir at ONE Friday Fights 145
Freddie Haggerty and Jonathan Haggerty at The Inner Circle 30.
Helena Crevar (L) and Pawel Jaworski dominate in the 2026 ADCC World Championships
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Rambolek vs Yod IQ at The Inner Circle 30
Muay Thai fighters Rambolek Chor Ajalaboon faces off with Yod-IQ Or Pimolsri ahead of The Inner Circle 30
Rambolek Chor Ajalaboon (L), Yod-IQ (R)
Rambolek and Yod-IQ Face off inside the ring at The Inner Circle 25