ONE Fight Night 23 में ओक Vs. रसुलोव, कैरिलो Vs. सैमापेच और कांग Vs. ग्रिशेंको मुकाबले जोड़े गए

Nong O Hama Nico Carrillo ONE Friday Fights 46 24 scaled

6 जुलाई को होने वाले ONE Fight Night 23: Buntan vs. Meksen के लिए तीन और मैचों की पुष्टि की गई है और ये फाइट कार्ड दिलचस्प होता जा रहा है।

पूर्व ONE लाइटवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन ओक रे यूं गोल्डन बेल्ट के लिए एक और मौका अर्जित करना चाहते हैं, लेकिन उससे पहले थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में उन्हें संगठन में डेब्यू कर रहे अपराजित एथलीट अलीबेग रसुलोव से पार पाना होगा।

ओक ने सितंबर 2021 में क्रिश्चियन ली से लाइटवेट MMA का ताज जीतने के लिए बेहतरीन बॉक्सिंग तकनीक, ताकत और फाइट आईक्यू (सूझ-बूझ) का उपयोग किया था, लेकिन उन्हें अपने वर्ल्ड टाइटल रीमैच में नॉकआउट हार का सामना करना पड़ा।

दक्षिण कोरियाई फाइटर ने उस हार के बाद अमेरिकी स्टार लोवेन टायनानेस पर जजों के निर्णय से एक प्रभावशाली जीत हासिल की और अब वो एक बार फिर से खुद को ONE वर्ल्ड चैंपियन कहलाने के लिए उत्सुक हैं।

हालांकि, रसुलोव एक गंभीर चुनौती पेश करेंगे।

14-0 के प्रोफेशनल रिकॉर्ड के साथ 31 वर्षीय टर्किश सनसनी के पास खेल के सभी क्षेत्रों में कौशल है और उन्होंने ग्लोबल मंच पर अपना स्थान अर्जित करने के लिए बेहद प्रतिस्पर्धी यूरोपीय सर्किट पर काफी कुछ हासिल किया है।

#1 रैंक के बेंटमवेट मॉय थाई कंटेंडर निको “किंग ऑफ द नॉर्थ” कैरिलो का मुकाबला #4 रैंक के कंटेंडर सैमापेच फेयरटेक्स से होगा। ये फाइट निश्चित रूप से दुनिया भर के स्ट्राइकिंग फैंस को आकर्षित करेगी।

स्कॉटलैंड के 25 वर्षीय कैरिलो ONE में तीन मुकाबलों के दौरान बेहद प्रभावशाली दिखे हैं और उन्होंने अपने पिछले दो मुकाबलों में थाई दिग्गज मुआंगथाई पीके साइन्चाई और पूर्व लंबे समय के डिविजनल किंग नोंग-ओ हामा को फिनिश किया है।

6 जुलाई को उन्हें थाई फैन फेवरेट स्टार के खिलाफ एक और नॉकआउट हासिल करने और डिविजनल बेल्ट का अवसर हासिल करने की उम्मीद है।

29 वर्षीय सैमापेच को लंबे समय से देश की शीर्ष प्रतिभाओं में से एक माना जाता है और वो ONE Fight Night 19 में मोहम्मद यूनेस रबाह के खिलाफ एक खतरनाक नॉकआउट से बदला पूरा कर इस प्रतियोगिता में कदम रखेंगे।

हेवीवेट MMA एक्शन की बात करें तो ताकतवर स्ट्राइकर “माइटी वॉरियर” कांग जी वॉन पूर्व ONE वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर किरिल ग्रिशेंको से भिड़ेंगे।

आसान शब्दों में कहें तो जब तक इन महाबलियों का ये मुकाबला होगा तो फैंस धमाकेदार प्रदर्शन की उम्मीद कर सकते हैं।

पंच लगाने वाले विस्फोटक फाइटर के रूप में कांग ने ONE में अपनी चार जीत शानदार नॉकआउट्स के माध्यम से अर्जित की हैं और हाल ही में ONE Fight Night 18 में उन्होंने मिखाइल जमाल अब्दुल-लतीफ को घातक तरीके से फिनिश किया था।

उनके सामने चुनौती बनकर खड़े होंगे 32 वर्षीय ग्रिशेंको। अपने ONE कार्यकाल की शुरुआत में दो प्रभावशाली जीत के बाद बेलारूसी एथलीट को मौजूदा 3-डिविजन MMA वर्ल्ड चैंपियन एनातोली “स्लेदकी” मालिकिन और ब्राजीलियन जिउ-जित्सु (BJJ) दिग्गज मार्कस “बुशेशा” अल्मेडा से हार का सामना करना पड़ा।

लेकिन “माइटी वॉरियर” के खिलाफ एक मजबूत प्रदर्शन के साथ ग्रिशेंको संभावित रूप से एक बार फिर गोल्डन बेल्ट की ओर अपने कदम बढ़ा सकते हैं।

न्यूज़ में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)