ONE 167 के बेंटमवेट सबमिशन ग्रैपलिंग मैच में आमने-सामने होंगे माइकी मुसुमेची और गेब्रियल सूसा

Mikey Musumeci Shinya Aoki ONE Fight Night 15 37 scaled

थाईलैंड के इम्पैक्ट एरीना में होने वाले ONE 167: Stamp vs. Zamboanga में एक और बेहतरीन मैच शामिल किया गया है।

शनिवार, 8 जून को मौजूदा ONE फ्लाइवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड चैंपियन माइकी “डार्थ रिगाटोनी” मुसुमेची बेंटमवेट डिविजन में आकर प्रमोशन में डेब्यू करने वाले गेब्रियल सूसा के खिलाफ बदला लेना चाहेंगे।

मुसुमेची ने दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में अमेरिका में जन्में सबसे शानदार BJJ एथलीट के रूप में एंट्री ली थी।

गी और नो-गी में पांच IBJJF वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतने वाले “डार्थ रिगाटोनी” ने करियर में ढेर सारे कारनामे किए हैं और ONE में आकर अपने नाम और काम को आगे बढ़ाना जारी रखा।

27 वर्षीय सुपरस्टार ने प्रमोशन में 6-0 का रिकॉर्ड कायम किया है, जिसमें चार समबिशन और तीन वर्ल्ड टाइटल डिफेंस शामिल हैं।

पिछले साल अक्टूबर में MMA दिग्गज शिन्या एओकी को ओपनवेट मुकाबले में हराने के बाद मुसुमेची ने दो नामों के खिलाफ मैच की इच्छा जाहिर की थी, जिसमें सूसा का भी एक नाम था।

ब्राजीलियाई स्टार इस खेल के सर्वश्रेष्ठ एथलीट्स में से एक माने जाते हैं।

“डार्थ रिगाटोनी” की तरह ही सूसा ने BJJ से सबमिशन ग्रैपलिंग प्रतियोगिताओं में सफलता हासिल की है। उन्होंने 2022 में हुई प्रतिष्ठित ADCC वर्ल्ड चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल अपने नाम किया था।

खास बात ये है कि सूसा ने 2021 में मुसुमेची के खिलाफ जीत हासिल की थी। फोर्टालेज़ा निवासी एथलीट ने अमेरिकी सुपरस्टार को सबमिशन से हराकर पूरी दुनिया को चौंका दिया था और वो रातों-रात खेल के बड़े नामों में से एक बन गए थे।

मुसुमेची उस मैच के बाद से हारे नहीं हैं और लगातार 14 मुकाबलों को अपने नाम किया है। अब “डार्थ रिगाटोनी” 8 जून को अपने पुराने प्रतिद्वंदी से बदला लेना चाहेंगे।

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.